भूमिती के अंतर्गत आने वाले क्षेत्रों में लाइट का कट
( words)
विद्युत उपमंडल भूमिती के अंतर्गत आने वाले गांव मान जाबल, बवासी, लड़हेच तथा इसके आसपास के सभी क्षेत्रों में 5 व 6 दिसम्बर को 11केवी लाईन के लकड़ी के खंभों को बदलने के कारण विद्युत आपूर्ति सुबह 10 बजे से सायं 5 बजे तक बाधित रहेगी। यह जानकारी एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से विद्युत मंडल भूमिती के सहायक अभियंता ईं एम एस चंदेल ने दी। उन्होंने लोगों से सहयोग का आह्वाहन किया है।
