देहरा : 112 कृषि प्रसार अधिकारियों को प्रमोशन का तोहफा

विनायक ठाकुर । देहरा
हिमाचल प्रदेश कृषि प्रसार अधिकारी संघ के अध्यक्ष विवेक कंवर, मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर, कृषि मंत्री वीरेंद्र कंवर, कृषि सचिव राकेश कंवर, कृषि निदेशक बीआर तखी का 112 कृषि प्रसार अधिकारियों (एईओ) को कृषि विकास अधिकारी एडीओ की पदोन्नति करने पर बहुत बहुत आभार प्रकट किया है। पदोन्नति के बाद सभी एडीओ दो वर्ष तक प्रोबेशन पीरियड पर रहेंगे। पदोन्नति के बाद रजनीश कुमार को एडीओ बंगाणा, सुनील कुमार को नालागाड़ के कुठेड़, राजीव कुमार को नगरोटा बगवा, सुमन चंदेल हमीरपुर, नीलम सूद को पालमपुर, निशा कुमारी पालमपुर, सुनीता शर्मा हरोली के सलोह, शैली मेहता को कांगड़ा के जच्छ, सोमराज को ऊना के दौलतपुर, विजय कुमार को कांगड़ा के बडीखर, आदर्श कुमार को चंबा के चुवाड़ी और सुनीता वालिया को नगरलोटा सुरियां में तैनाती दी गई। संजय शर्मा को एडीओ ठियोग की कमान राजन कमल शर्मा को हमीरपुर के नादौन, रागिका गुप्ता को कांगड़ा के दाड़ी, संजय शर्मा को शिमला के ठियोग, किरन गुप्ता को शिमला, अजय पाल को ऊना, विनोद कुमार को हमीरपुर केमीहर, मधुसूदन शर्मा को कुल्लू, अंजना देवी को पालमपुर, महेंद्र शर्मा को करसोग, दीपक कुमार को सिरमौर के सतौन, बलदेव चंद को सरकाघाट और पवन कुमार को मंडी के सुंदरनगर जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।
रश्मी भटनागर को एडीओ ददाहू लगाया कमलजीत सिंह चीमा को कांगड़ा के बड़ोह, मनमोहन सिंह को सोलन के मझोली, रश्मी भटनागर को नाहन के ददाहू, अजय कुमार को सोलन के रामशहर, सुरेश कुमार को मंडी के गोहर, राजेंद्र सिंह ठाकुर को रिवालसर, कर्मचंद को मंडी के साइगलो, राजेश कुमार को बरठी, धनीराम ठाकुर को कंडाघाट, अरुण कुमार को झंडुता, हरीश कुमार को करसोग, दीपल कृष्ण को करसोग, यशपाल को शिमला के बसंतपुर, श्याम लाल को बिलासपुर के हरलोग, ताराचंद को कुल्लू के लारजी, बलवंत ठाकुर को तीसा, रूपलाल को नादौन, राम स्वरूप शर्मा को सोलन और रत्न लाल ठाकुर को नयना देवी में तैनाती दी गई।
मनोज कुमार को भावानगर में एडीओ का जिम्मा सुरेंद्र माधवी को मंडी के छत्तर, मनोज कुमार को किन्नौर के भावानगर, राजेश कुमार को बिलासपुर, कर्म सिंह को साहू चंबा, घनश्याम को निरमंड, सुनील कुमार को जुब्बल, शिव राम को मंडी, गोपाल चंद को मंडी के टिक्कन, हमेंद्र कुमार को जंजैहली, हरिकृष्ण को केलोंग, रमेश कुमार को ननखड़ी, तिलक राज को दाड़लाघाट, तुसली राम को सुंदरनगर, पुरुषोतम राम को चंबा के मंगला, तेज सिंह को तीसा के बेरागड़, गावनी राम सुंदरनगर और नवीन कुमार को मंडी के भंगरोटू आदि में जॉइन करने के निर्देश दिए गए हैं।