सिरमाैर : विधानसभा में उठाएंगे पुरानी पेंशन बहाली का मुद्दा : विनय कुमार
फर्स्ट वर्डिक्ट। सिरमाैर
रेणुका चुनाव क्षेत्र के विधायक एवं पूर्व संसदीय सचिव विनय कुमार ने नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ को आश्वस्त किया कि इस बजट सत्र में पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे को जोर-शोर से उठाएंगे। आज संघ का प्रतिनिधि मंडल "आखिरी बार विधायक के द्वार" कार्यक्रम के अंतर्गत खंड अध्यक्ष जितेंद्र चौहान के नेतृत्व में नौहरा धार प्रवास के दौरान विधायक से मिला प्रतिनिधिमंडल में मधु पुंडीर, राम लाल ठाकुर, अशोक कुमार, अनिता कुमारी, उदेश चौहान, राकेश कुमार, देवेंद्र कुमार, परवींद्र कुमार, सुनिल कुमार, मुकेश दत्त एवं शशी पाल शामिल थे। विधायक विनय कुमार ने कहा की यदि यह सरकार पुरानी पेंशन बहाल नही करती तो कांग्रेस पार्टी इसे अपने घोषणा पत्र में प्रमुख स्थान देगी। पूर्व संसदीय सचिव ने स्वीकार किया कि नई पेंशन योजना कर्मचारियों एवं सरकार की अपेक्षा पर खरी नहीं उतरी।
अतः इसे बदल कर पुरानी पेंशन व्यव्स्था को लागू करना अनिवार्य हो गया है। क्योंकि दशको समाज एवं राज्य की सेवा करने वाले कर्मचारियों को सेवा उपरांत सामजिक सुरक्षा देना सरकार का नेतिक दायित्व है। विनय कुमार प्रदेश के विकास में कर्मचारियों के योगदान की भरपुर प्रशंशा की। गौरतलब है की हिमाचल प्रदेश नई पेंशन योजना कर्मचारी संघ पुरानी पेंशन बहाली के मुद्दे पर आर-पार की लड़ाई लड़ रहा हैं। जिसके तहत 23 फरवरी से मुख्यमंत्री के जिला मंडी से शिमला की पदयात्रा कर रहे हें तथा 3मार्च को 1 लाख को संख्या में शिमला विधानसभा का घेराव करने की तेयारी कर रहा है, जिसके लिए कर्मचारियों को हर खंड पर बैठकें आयोजित कर प्रेरित किया जा रहा है।