जयसिंहपुर कॉलेज में पढ़ाया सड़क सुरक्षा नियमों का पाठ
राजकीय महाविद्यालय जयसिंहपुर में आज प्राचार्य प्रो. उपेेंद्र शर्मा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा क्लब के द्वारा नुक्कड़ नाटक का आयोजन किया गया। इस नाटक का आयोजन हिमाचल प्रदेश परिवहन निर्देशालय द्वारा सडक सुरक्षा के महत्व व जागरूकता पर सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत किया गया। महाविद्यालय में उस नाटक का आयोजन सड़क सुरक्षा क्लब के संयोजक डॉ. ख़ुशी राम भगत, प्रो. सचिन कुमार व प्रो. हरजिंदर की अगुवाई में हुआ, जिसमें महाविद्यालय के विभिन्न छात्रों ने हिस्सा लिया, जिसमें मुस्कान, शिवानी, ईशिका, दिपाली, तमन्ना, कोमल व अभिषेक शामिल रहे। नुक्वड़ नाटक का मुख्य उद्देश्य जनसाधारण को सड़क सुरक्षा नियमों के बारे में जागरूक करवाना रहा। साथ ही नशे के कारण होने वाले व दुर्घटनाओं के कारण व परिणामों के बारे मे महाविद्यालय के छात्रों को जागरूक करवाया।
कार्यक्रम के अंत में महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. उपेेंद्र शर्मा जी ने छात्रो को संबोधित करते हुए सड़क दुर्घटनाओं से बचने के लिए नियमों का पालन करने के लिए छात्रों को प्रेरित किया तथा इस कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए सभी प्रध्यापकों को बधाई दी।
