First Verdict Media - Hamirpur
सदर पुलिस थाना ने रविवार को बड़ी कार्रवाई करते हुए भोटा के बैहण क्षेत्र में संचालित एक निजी होटल में देह व्यापार के गोरखधंधे का भंडाफोड़ किया। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर पंजाब से संबंध रखने वाली तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया है। इनमें एक महिला अमृतसर और दो महिलाएं तरनतारन की बताई जा रही हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस कार्रवाई का नेतृत्व थाना प्रभारी इंस्पेक्टर कुलवंत सिंह राणा ने किया। उन्हें गुप्त सूत्रों से लंबे समय से होटल में अवैध गतिविधियां चलने की सूचना मिल रही थी। सूचना की पुष्टि के बाद पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारकर कार्रवाई को अंजाम दिया।
दबिश के दौरान होटल में मौजूद महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकालकर रेस्क्यू किया गया। पुलिस ने रविवार रात को ही उनका मेडिकल परीक्षण करवाया और बाद में अदालत में पेश कर उनके बयान दर्ज किए। आगे की प्रक्रिया पूरी करने के बाद तीनों महिलाओं को वन स्टॉप सेंटर हमीरपुर में रखा गया है, जहां उनकी सुरक्षा और काउंसलिंग की व्यवस्था की गई है। रेस्क्यू की गई महिलाओं की उम्र 24, 29 और 30 वर्ष बताई गई है।
पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ठाकुर ने बताया कि मामले में तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया है और पूरे प्रकरण की गहन जांच की जा रही है। उन्होंने कहा कि दोषियों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की पहचान में भी जुटी हुई है, ताकि ऐसे अवैध कारोबार पर पूरी तरह रोक लगाई जा सके।
भाजपा मंडल ग्रामीण हमीरपुर ने रविवार को ग्राम पंचायत चौकी कनकरी के रिहाला मैदान में पूर्व सैनिक एवं महिला मंडल सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में विधायक सदर आशीष शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा मंडल ग्रामीण के अध्यक्ष जसवीर सिंह ने की और कर्नल मोतीराम भारद्वाज बतौर विशिष्ट अतिथि मौजूद रहे।
कार्यक्रम में विधायक आशीष शर्मा ने ग्राम पंचायत चौकी कनकरी, ताल, डिडवीं टिक्कर और साहनवीं के 326 पूर्व सैनिकों एवं सैन्य परिवारों तथा 38 महिला मंडलों को सम्मानित किया। इससे पहले कार्यक्रम में पहुंचने पर विधायक आशीष शर्मा का स्थानीय ग्रामीणों द्वारा गर्मजोशी से स्वागत किया गया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि आप सभी की उपस्थिति से कार्यक्रम में चार चांद लग गए हैं। पूरे विधानसभा क्षेत्र में ऐसे कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं, जिनका उद्देश्य देश के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले सैनिकों को सम्मान देना और उनसे लगातार संपर्क बनाए रखना है।
उन्होंने कहा कि सैनिक कभी पूर्व नहीं होता, वह हमेशा सैनिक ही रहता है। सेवानिवृत्ति के बाद भी सैनिक समाज के उत्थान के लिए लगातार कार्य करते रहते हैं। उन्होंने भारी संख्या में पहुंची मातृशक्ति का भी आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश सरकार ने महिलाओं को हर माह 1500 रुपये देने के बहाने ठगा, लेकिन हमीरपुर की जनता सरकार के बहकावे में नहीं आई और उन्हें अपना आशीर्वाद दिया। सरकार ने बिजली मुफ्त देने का वादा किया, लेकिन अब स्मार्ट मीटर लगाकर जनता पर बोझ डाला जा रहा है।
उन्होंने कहा कि उन्होंने विधानसभा में हमीरपुर की जनता की आवाज उठाई, लेकिन सरकार के कानों पर जूं तक नहीं रेंगती। वह पिछले छह वर्षों से लगातार जनता की सेवा में लगे हैं और यह विधानसभा क्षेत्र उनका परिवार है, जिसके हर सुख-दुख में वह साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आज युवा बेरोजगार हैं और विकास कार्य ठप पड़े हैं। कर्मचारियों के वेतन में कटौती की जा रही है। पूर्व कर्मचारियों को डीए और एरियर नहीं मिल रहा है। लाभार्थियों को सामाजिक सुरक्षा पेंशन भी नहीं मिल रही है।
उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस सरकार ने गरीब जनता के साथ धोखा किया है। मित्रों पर सरकार मेहरबान है, जबकि जनता के लिए खजाना खाली है। उन्होंने बताया कि चारों पंचायतों में विधायक निधि एवं अपने प्रयासों से करोड़ों रुपये के विकास कार्य करवाए गए हैं। ताल पंचायत में 29.20 लाख रुपये, 12 सोलर लाइट्स और 9 बेंच, चौकी कनकरी में 15.38 लाख रुपये, 8 बेंच और 7 सोलर लाइट्स, साहनवीं पंचायत में पुल के लिए 23 लाख रुपये जारी किए गए हैं, जो जल्द ही बनकर तैयार होगा। इसके अलावा इस पंचायत में 30 लाख रुपये, 24 सोलर लाइट्स और 22 बेंच दिए गए हैं।
टिक्कर पंचायत में 18 लाख रुपये विधायक निधि से जारी कर विकास कार्य करवाए गए हैं। आने वाले समय में और भी विकास कार्य किए जाएंगे और इस विधानसभा क्षेत्र को आदर्श बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि जल्द ही नौ पंचायतों की पानी की समस्या का समाधान किया जाएगा, जिसके लिए प्राथमिकता के आधार पर योजनाएं तैयार की गई हैं। उन्होंने चारों पंचायतों के लिए 40 और सोलर लाइट्स स्वीकृत कीं।
कार्यक्रम में भगेटु पंचायत के पूर्व प्रधान अजय चंदेल ने सभी महिला मंडलों को 22 लीटर के प्रेशर कुकर भेंट किए और सभी का आभार व्यक्त किया। इस मौके पर मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह, महामंत्री अश्वनी शर्मा, प्रमोद पटियाल, कमलेश परमार, राजकुमारी ठाकुर, कैप्टन तिलक, सेना मेडल विजेता कैप्टन क्लेशर चंद, राष्ट्रपति मेडल विजेता सुभाष मिश्रा सहित विभिन्न मोर्चों के अध्यक्ष, ग्राम केंद्र अध्यक्ष, बूथ अध्यक्ष और अन्य कार्यकर्ता मौजूद रहे।
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग (एचपीआरसीए) के माध्यम से भरे जा रहे जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (ट्रेनी) के पदों की संख्या में 117 की बढ़ोतरी की गई है। अब आयोग जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (ट्रेनी) के कुल 351 पदों पर भर्ती करेगा। इसी प्रकार रेडियोग्राफर की भर्ती में भी 18 पद और जोड़े गए हैं। आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस वर्ष 21 जनवरी को जारी आयोग के विज्ञापन में पोस्ट कोड-26001 के तहत जूनियर ऑफिस असिस्टेंट (ट्रेनी) के 234 पद विज्ञापित किए गए थे। लेकिन, अब भर्ती निदेशालय से 117 और पदों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसलिए, अब इन पदों की संख्या बढ़कर 351 हो गई है।
डॉ. विक्रम महाजन ने बताया कि इस वर्ष 28 फरवरी को जारी आयोग के विज्ञापन में पोस्ट कोड-26009 के तहत रेडियोग्राफर के 10 पद विज्ञापित किए गए थे। लेकिन, अब स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के निदेशालय से 18 और पदों की स्वीकृति प्राप्त हुई है। इसलिए, अब इन पदों की संख्या बढ़कर 28 हो गई है। सचिव ने बताया कि इन दोनों पोस्ट कोड की भर्ती प्रक्रिया के अन्य नियम और शर्तें यथावत रहेंगी।
पुलिस थाना सुजानपुर में दर्ज एफआईआर के अंतर्गत वित्तीय गबन से जुड़े मामले में हमीरपुर पुलिस को महत्वपूर्ण सफलता प्राप्त हुई है। इस प्रकरण में आरोपी प्रवीन, उमेश, सतीश एवं संजय ने पूर्व में माननीय हिमाचल प्रदेश उच्च न्यायालय से अंतरिम जमानत प्राप्त की थी, जिसे बाद में निरस्त कर दिया गया। इसके उपरांत आरोपियों ने माननीय सर्वोच्च न्यायालय में याचिका दायर की। सुनवाई के दौरान माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने प्रवीन एवं उमेश की जमानत याचिकाएं खारिज कर दीं, जबकि सतीश एवं संजय को राहत प्रदान की गई।
हमीरपुर पुलिस द्वारा इस मामले की जांच के दौरान प्रत्येक स्तर पर प्रभावी पैरवी, बेहतर समन्वय एवं तथ्यों की समयबद्ध और सशक्त प्रस्तुति सुनिश्चित की गई, जो पुलिस की पेशेवर दक्षता और प्रतिबद्धता को दर्शाता है। हमीरपुर पुलिस ने दोहराया है कि अवैध खनन एवं वित्तीय अनियमितताओं के विरुद्ध सख्त कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी। सर्वोच्च न्यायालय के निर्णय से भाजपा विधायक को तगड़ा झटका लगा है।
नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना घुमारवीं की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए कीरतपुर-नेरचौक फोरलेन पर स्थित बलोह टोल प्लाजा के समीप एक कार से 949 ग्राम चरस बरामद की है। पुलिस ने मौके पर हरियाणा के दो युवकों को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार मंगलवार रात घुमारवीं थाना की टीम ने टोल प्लाजा के पास विशेष नाकाबंदी कर रखी थी। इस दौरान फोरलेन से गुजरने वाले वाहनों की नियमित जांच की जा रही थी। मंडी की ओर से आ रही एक कार को संदेह के आधार पर रुकवाया गया। प्रारंभिक पूछताछ में संतोषजनक जवाब न मिलने पर पुलिस ने वाहन की तलाशी ली।
तलाशी के दौरान कार के डैशबोर्ड से 949 ग्राम चरस बरामद हुई। बरामदगी के तुरंत बाद पुलिस ने कार में सवार दोनों युवकों को हिरासत में ले लिया। पूछताछ में आरोपियों की पहचान विकास (29) पुत्र चांद सिंह और सोमबीर (27) पुत्र रामफल, निवासी गांव अलादादरपुर, थाना गुहाना, जिला सोनीपत, हरियाणा के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया है और आगामी जांच शुरू कर दी है।
जिला पुलिस अधीक्षक संदीप धवल ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि नशे के कारोबार पर सख्ती से अंकुश लगाने के लिए विशेष अभियान आगे भी जारी रहेंगे। उन्होंने कहा कि तस्करी में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा और मामले में गहन जांच की जा रही है।
हिमाचल प्रदेश के सुजानपुर में 1 मार्च से 4 मार्च तक राष्ट्रीय स्तरीय होली उत्सव-2026 आयोजित होने जा रहा है। इस बार इस उत्सव में कई नई गतिविधियां शामिल की जा रही हैं। उत्सव को आकर्षक बनाने के लिए आयोजन समिति विशेष प्रयास कर रही है। वहीं उत्सव के उद्घाटन अवसर पर 1 मार्च की शाम को टीहरा के ऐतिहासिक किले से आकाशीय लालटेन उड़ाई जाएंगी। ये लालटेन उत्सव स्थल चौगान की ओर जाएंगी, जिससे सुजानपुर का आसमान रोशनी से जगमगा उठेगा। जिसकी जानकारी उपायुक्त एवं राष्ट्र स्तरीय होली उत्सव सुजानपुर-2026 की आयोजन समिति की अध्यक्ष गंधर्वा राठौड़ ने दी।
इस दौरान ऐतिहासिक किले के परिसर में दीप भी प्रज्जवलित किए जाएंगे। यह उद्घाटन समारोह का एक प्रमुख आकर्षण होगा। उपायुक्त ने यह भी बताया कि 3 मार्च की शाम 6:30 बजे व्यास नदी के किनारे व्यास आरती का आयोजन किया जाएगा। इसमें बड़ी संख्या में लोगों के भाग लेने की उम्मीद है। उन्होंने कहा कि होली उत्सव को और अधिक आकर्षक बनाने के लिए कई अन्य गतिविधियों की रूपरेखा भी तैयार की जा रही है। इस होली मेले में प्रदेश के मुख्यमंत्री बतौर मुख्य अतिथि आते हैं। तथा क्षेत्र के विकास के लिए कई योजनाएं उनके द्वारा लाई जाती हैं। वहीं 10 मार्च को सुजानपुर में भव्य एयर शो आयोजित होगा, जिसके लिए रक्षा मंत्रालय से भी मंजूरी मिल चुकी है।
हमीरपुर के भोटा में मंगलवार सुबह बड़ा हादसा पेश आया है। सुबह करीब पांच बजे रेस्ट हाउस के साथ लगती चाय की दुकान में ब्लास्ट हो गया, जिससे दुकान का शटर दूर जाकर गिरा। सिलेंडर फटने के बाद दुकान में भयंकर आग लग गई, जो कि साथ लगती किराना की दुकान तक पहुंच गई। इस दौरान आग बुझाते वक्त किराना दुकान के मालिक कमलेश कुमार उर्फ़ नाथूराम भी बुरी तरह झुलस गए। हादसा इतना खौफनाक था कि दुकान का शटर भी दूर जाकर गिरा और दुकान की दीवारें भी क्षतिग्रस्त हो गईं। जब सुबह सिलेंडर फटा तो अन्य दो लोग राकेश कुमार व पुरूषोत्तम भी घायल हुए हैं, जिन्हें हमीरपुर हॉस्पिटल भेज दिया गया है और एक को पीजीआई रेफर कर दिया है।
अग्निवीर भर्ती योजना के तहत अग्निवीर के विभिन्न पदों के लिए ऑनलाइन पंजीकरण प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसकी जानकारी निदेशक सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर, कर्नल श्रीधर ने दी। उन्होंने बताया कि इस भर्ती के अंतर्गत अग्निवीर जनरल ड्यूटी, अग्निवीर टेक्निकल, अग्निवीर क्लर्क/एसकेटी, अग्निवीर ट्रेड्समैन (8वीं एवं 10वीं पास) तथा अग्निवीर महिला मिलिट्री पुलिस के पदों के लिए योग्य अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं। उन्होंने जानकारी दी कि इच्छुक व योग्य अभ्यर्थी 13 फरवरी से 1 अप्रैल तक भारतीय सेना की आधिकारिक वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in के माध्यम से अपना ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन कर सकते हैं।
कर्नल श्रीधर ने बताया कि ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन के दौरान यदि किसी अभ्यर्थी को किसी प्रकार की तकनीकी या अन्य समस्या आती है, तो वे सेना भर्ती कार्यालय, हमीरपुर में व्यक्तिगत रूप से संपर्क कर सकते हैं। साथ ही, पंजीकरण के लिए अभ्यर्थी का ई-मेल आईडी और मोबाइल नंबर आधार कार्ड से लिंक होना अनिवार्य है। उन्होंने अभ्यर्थियों से आग्रह किया गया है कि वे आवेदन करने से पूर्व सभी निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़ें और समय-सीमा के भीतर अपना पंजीकरण सुनिश्चित करें।
हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक आशीष शर्मा ने वीरवार को ग्राम पंचायत गसोता में विधायक निधि से निर्मित सामुदायिक भवन को जनता के लिए समर्पित किया। इस अवसर पर उन्होंने स्थानीय लोगों को इस सौगात के लिए बहुत-बहुत बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। विधायक आशीष शर्मा ने कहा कि यह सामुदायिक भवन 9 लाख रुपये की लागत से बनाया गया है, जिसका लाभ क्षेत्रवासियों को विभिन्न सार्वजनिक कार्यक्रमों को करवाने के लिए मिलेगा। इस भवन के निर्माण से स्थानीय लोगों को विभिन्न सामाजिक गतिविधियों के लिए एक उपयुक्त स्थान मिलेगा।
विधायक ने कहा कि बीते 6 माह से विधायक निधि न आने के कारण विकास कार्य ठप हुए हैं। उन्होंने कहा कि इससे पहले जो भी विधायक निधि उन्हें मिली है, उसे क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों पर खर्च कर जनता को लाभान्वित किया है। उन्होंने कहा कि इतिहास में ऐसा पहली बार हो रहा है कि विधायकों को उनकी विधायक निधि तक नहीं दी जा रही है, जिससे विकास कार्यों पर विपरीत प्रभाव पड़ रहा है। इस मौके पर स्थानीय ग्राम केंद्र अध्यक सतीश चौहान, बूथ अध्यक्ष राकेश पठानिया, भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला महामंत्री राकेश कुमार, निवर्तमान पंचायत प्रतिनिधि व अन्य मौजूद रहे। सभी ने विधायक आशीष शर्मा को इस सामुदायिक भवन के निर्माण के लिए धन्यवाद दिया।
सुजानपुर का लगभग 230 वर्ष पुराना राष्ट्रीय होली मेला इस वर्ष विवादों में घिर गया है। स्थानीय दुकानदारों और युवा व्यापारियों ने आरोप लगाया है कि मेले में भूमि आवंटन प्रक्रिया के तहत बाहरी ठेकेदारों को बढ़ावा दिया जा रहा है, जिससे स्थानीय कारोबारियों के हितों को नुकसान पहुंच रहा है। व्यापारियों का कहना है कि पिछले वर्ष प्रति प्लॉट दर 7,500 रुपये थी, जबकि इस बार सरकार द्वारा पूरे चौगान मैदान को एक गैर-हिमाचली व्यक्ति को सौंपे जाने की चर्चा है। इससे प्लॉट दरों में मनमानी बढ़ोतरी की आशंका जताई जा रही है। कुछ लोगों ने इसे करोड़ों रुपये के संभावित घोटाले से भी जोड़कर देखा है।
मेला मैदान में सरस्वती मेला, विभिन्न विभागों के स्टॉल, तीन नर्सरियां, लगभग 450 प्लॉट, 20 बड़े फर्नीचर स्टॉल, पार्किंग स्थल तथा दो बड़े डोम (प्रत्येक में करीब 200 दुकानें) शामिल हैं। स्थानीय लोगों और व्यापारियों ने इस निर्णय का कड़ा विरोध करते हुए पारंपरिक व्यवस्था बहाल करने तथा प्लॉट आवंटन प्रक्रिया को पारदर्शी तरीके से लागू करने की मांग की है। इस मौके पर स्थानीय व्यापारी विक्रांत चौहान, दीपक ठाकुर, आशु ठाकुर, दिनेश पंडित और राकेश कोट सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हमीरपुर के ग्राम पंचायत चमनेड़ में स्थित बिल्केश्वर महादेव मंदिर का श्रृंगार कई क्विलंट फूलों से किया जाएगा। महाशिवरात्रि के शुभ अवसर पर मंदिर में स्थित भगवान भोलेनाथ की 35 फीट ऊंची मूर्ति पर 151 किलोग्राम फूलों का हार चढ़ाया जाएगा। इस दौरान हमीरपुर विधायक आशीष शर्मा की पत्नी स्वाति जार तथा समाजसेवी प्रकाश चंद शर्मा की पत्नी संतोष शर्मा उपस्थित रहेंगी।
प्रकाश चंद शर्मा तथा विधायक आशीष शर्मा के सामूहिक सहयोग से मंदिर का जीर्णोद्धार किया गया है। स्थानीय विधायक आशीष शर्मा ने समय समय पर मंदिर के विकास कार्य के लिए सहयोग किया है। मंदिर का फूलों से श्रृंगार करने के लिए दिल्ली से कर्मी आएंगे जिनका सहयोग स्थानीय लोग करेंगे। शिविरात्रि की रात्रि को भव्य जागरण का आयोजन किया जाएगा। कांगड़ा से संबंध रखने वाले पहाड़ी गायक भगवान भोलेनाथ की महिमा का गुणगान करेंगे। शिवरात्रि वाले दिन फलहार का वितरण किया जाएगा तथा अगले दिन विशाल भंडारे का आयोजन होगा। बता दें कि जिला की ग्राम पंचायत चमनेड़ में स्थित यह ऐतिहासिक मंदिर न सिर्फ क्षेत्र की पहचान है बल्कि इसके प्रति हजारों लोगों की अटूट आस्था व विश्वास इसे खास बनाती है।
नशीले पदार्थों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत हमीरपुर पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने चिट्टा तस्करी से जुड़े एक संगठित नेटवर्क का पर्दाफाश करते हुए इसके मुख्य सप्लायर को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार यह कार्रवाई 20 जनवरी को थाना सदर हमीरपुर क्षेत्र के अंतर्गत कनौल–भोटा मार्ग पर हुई चिट्टा बरामदगी के मामले की कड़ी के रूप में की गई। मामले की गहन जांच के दौरान पुलिस ने अहम सुराग जुटाए, जिसके आधार पर मुख्य आरोपी तक पहुंच बनाई गई।
सदर थाना पुलिस के अनुसार, 20 जनवरी को टीम कनौल–भोटा क्षेत्र में नियमित गश्त पर थी। इसी दौरान एक संदिग्ध मोटरसाइकिल को जांच के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर मोटरसाइकिल सवार दो युवकों के कब्जे से 13.83 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया। पुलिस ने मौके पर ही दोनों आरोपियों को हिरासत में लेकर उनके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया और उन्हें पुलिस रिमांड पर भेजा गया।
रिमांड के दौरान आरोपियों से गहन पूछताछ की गई और उनके मोबाइल फोन का तकनीकी विश्लेषण किया गया। जांच में चौंकाने वाले खुलासे हुए, जिनसे चिट्टा तस्करी के नेटवर्क की परतें खुलती चली गई। पूछताछ में सामने आया कि इस नेटवर्क का मुख्य सप्लायर संदीप उर्फ लाडी है, जो ऊना जिले के गोंदपुर क्षेत्र का रहने वाला है। ऐसे में पुख्ता सूचना मिलने के बाद सदर थाना पुलिस की टीम ने गोंदपुर क्षेत्र में दबिश देकर आरोपी संदीप उर्फ लाडी को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी लंबे समय से युवाओं को चिट्टा सप्लाई कर रहा था।
वहीं, पुलिस अधीक्षक बलबीर सिंह ने मामले की पुष्टि की उन्होंने कहा कि, "हमीरपुर पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम कर रही है। इस मामले में अब तक कुल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया जा चुका है। पुलिस अन्य संभावित तस्करों और संपर्कों की भी गहनता से जांच कर रही है। नशे के इस अवैध कारोबार से जुड़े किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा।"
विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने रविवार को ग्राम पंचायत स्वाहल में पूर्व सैनिक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस समारोह में पंचायत के 78 पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों को विधायक ने अपनी ओर से सम्मानित किया। उन्होंने इस अवसर पर स्थानीय पंचायत के महिला मंडलों और बूथ कमेटी को भी सम्मानित किया। उन्होंने समारोह में पधारे पंचायत के सभी भूतपूर्व सैनिकों, वीर नारियों, पैरामिलिट्री, पुलिस, होमगार्ड से सेवानिवृत्त जवानों तथा सीमा पर तैनात जांबाजों के परिजनों का कार्यक्रम में पधारने पर आभार व्यक्त किया।
विधायक ने कहा कि यहाँ जो पूर्व सैनिक विराजमान हैं, उन्होंने अपनी जवानी सरहदों पर देश की रक्षा में व्यतीत की है। जब सरहद पर सैनिक अपनी सेवा देते हैं, तभी पूरा देश चैन की नींद सोता है। उन्होंने कहा कि सैनिकों का कर्ज कभी भी नहीं उतारा जा सकता। उन्होंने कहा कि आज केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार ने सैनिकों और सरहदों को सशक्त किया है। अब दुश्मन सरहद पार करने से पहले सौ बार सोचता है। सशक्त नेतृत्व के चलते आज देश की सैन्य शक्ति और अधिक मजबूत हुई है।
विधायक ने कहा कि यह उनका सौभाग्य है कि उन्हें इन पूर्व सैनिकों एवं सैनिक परिवारों को सम्मानित करने और उनका आशीर्वाद लेने का अवसर मिला। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में विधानसभा क्षेत्र के प्रत्येक बूथ स्तर पर इस प्रकार के सैनिक सम्मान समारोह आयोजित किए जाएंगे, जिसकी शुरुआत स्वाहल पंचायत से की गई है। इस मौके पर उनकी धर्मपत्नी भी उपस्थित रहीं। कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष जसवीर सिंह, महामंत्री अश्वनी शर्मा एवं प्रमोद पटियाल, ग्राम केंद्र अध्यक्ष ओंकार, बूथ अध्यक्ष दिनेश, बीडीसी चेयरमैन रीना देवी, पंचायत प्रधान प्रीतम चंद, कमलेश परमार सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।
हमीरपुर जिले के नादौन उपमंडल में नशा तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में पुलिस को एक बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर नादौन के झलाण गांव में एक घर से नशीले पदार्थाें के साथ-साथ कैश और गोला-बारूद बरामद किया है। इस मामले में मां और बेटे को गिरफ्तार किया गया है। यह गिरफ्तारी ऐसे समय में हुई है, जब पूरा शहर और प्रशासन गणतंत्र दिवस समारोह की तैयारियों में व्यस्त है। एक तरफ राष्ट्रीय पर्व का जश्न मनाने की तैयारी चल रही है, वहीं दूसरी ओर एक रिहायशी घर से चिट्टे के साथ गोला-बारूद मिलने की खबर से शहर में हड़कंप मच गया है। सुरक्षा की दृष्टि से पुलिस इस बरामदगी को बहुत गंभीरता से ले रही है।
मामले की पुष्टि करते हुए एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया कि आरोपी योगेश कुमार और उसकी मां रीना देवी के घर की तलाशी ली गई। इस दौरान पुलिस ने 8.93 ग्राम चिट्टा, 0.48 ग्राम चरस, 1,01,800 रुपए की नकदी और गोला-बारूद बरामद किया। इसके अलावा नशे के कारोबार में इस्तेमाल होने वाली एक वेइंग मशीन (तोलने का कांटा), फॉयल पेपर और नशा सेवन के लिए इस्तेमाल किया गया अधजला 10 रुपए का नोट भी जब्त किया गया है। एसएचओ निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस मामले की हर पहलू से जांच कर रही है। पूछताछ के दौरान आरोपियों की कॉल हिस्ट्री और बैंक ट्रांजैक्शन की जांच की जाएगी ताकि नशे के पूरे सप्लाई नेटवर्क का पर्दाफाश हो सके।
पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि उनके पास इतनी बड़ी रकम कहां से आई और सबसे अहम सवाल यह है कि घर में गोला-बारूद किस मकसद से रखा गया था और इसे कहां से लाया गया। पुलिस ने साफ कर दिया है कि नशे के अवैध कारोबार में संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बख्शा नहीं जाएगा। एसएचओ ने स्थानीय लोगों से अपील की है कि वे चिट्टे और नशे के सौदागरों के खिलाफ खुलकर सामने आएं और पुलिस को सूचना दें, ताकि समाज को खोखला कर रहे इस नशे को जड़ से खत्म किया जा सके।
हमीरपुर न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी भरी ई-मेल मिलने के बाद शुक्रवार को कोर्ट परिसर में हड़कंप मच गया। एहतियातन पूरे न्यायालय परिसर को तुरंत खाली करवा लिया गया और आम जनता की आवाजाही पर रोक लगा दी गई है। जानकारी के अनुसार शुक्रवार सुबह करीब 10:30 बजे यह धमकी भरी ई-मेल प्राप्त हुई, जिसके बाद प्रशासन और पुलिस तुरंत हरकत में आ गई। मौके पर डीएसपी हरीश शर्मा, नितिन शर्मा सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी पहुंच गए। सुरक्षा के मद्देनज़र डॉग स्क्वाड को भी बुलाया गया है। पुलिस द्वारा पूरे न्यायालय परिसर की गहनता से तलाशी ली जा रही है। किसी भी अप्रिय घटना से निपटने के लिए पुलिस टीम पूरी तरह सतर्क है।
टाउन हॉल हमीरपुर में एमेच्योर कबड्डी एसोसिएशन ऑफ हमीरपुर द्वारा आयोजित 72वीं सीनियर महिला राज्य कबड्डी चैंपियनशिप–2026 में विधायक आशीष शर्मा ने बतौर मुख्य अतिथि शिरकत की। इस प्रतियोगिता में विश्व, राष्ट्रीय एवं राज्य स्तर पर बेहतरीन प्रदर्शन करने वाली महिला कबड्डी खिलाड़ियों सहित प्रदेश के विभिन्न हिस्सों से आई खिलाड़ियों ने अपनी उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि विधायक आशीष शर्मा ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने सफल आयोजन के लिए कबड्डी एसोसिएशन को बधाई दी एवं सभी प्रतिभागी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना की। विधायक ने कहा कि युवाओं को किसी न किसी खेल में अवश्य भाग लेना चाहिए तथा नशे से दूर रहना चाहिए। उन्होंने खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करते हुए कहा कि वे निरंतर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करें और प्रदेश व देश का नाम रोशन करें।
प्रतियोगिता में भाग लेने वाली खिलाड़ियों ने शानदार खेल का प्रदर्शन कर दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया। प्रतियोगिता का आयोजन सफलतापूर्वक किया गया और सभी खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। मुकाबले देर शाम तक चलते रहे। इस दौरान साई हॉस्टल धर्मशाला की टीम ने लाहौल-स्पीति की टीम को हराकर अगले दौर में प्रवेश किया।
हिमाचल प्रदेश राज्य चयन आयोग ने टीजीटी आर्ट्स भर्ती परीक्षा की तिथियों की घोषणा कर दी है। आयोग के अनुसार, पोस्ट कोड 25001 के अंतर्गत यह परीक्षा 12 जनवरी से 16 जनवरी 2026 तक आयोजित की जाएगी। यह जानकारी आयोग के सचिव डॉ. विक्रम महाजन ने साझा की है।
डॉ. महाजन ने बताया कि यह भर्ती परीक्षा पूरी तरह से कंप्यूटर आधारित टेस्ट (CBT) के माध्यम से करवाई जाएगी। यह एग्जाम तीन शिफ्ट में होगा। पहली शिफ्ट सुबह 8:30 से 10:30 बजे तक होगी, जबकि दूसरी शिफ्ट दोपहर 12 से 02 बजे तक और तीसरी शिफ्ट सायं 3:30 से 05:30 बजे तक होगी। आयोग की ओर से परीक्षा केंद्र भी तय किए गए हैं, जिन्हें और बढ़ाने का अनुमान है। परीक्षा को निष्पक्ष, पारदर्शी और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए आयोग द्वारा सभी आवश्यक तैयारियाँ पहले ही पूरी कर ली गई हैं। अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे किसी भी अपडेट के लिए आयोग की आधिकारिक वेबसाइट पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। बता दें कि शिक्षा विभाग में टीजीटी के लिए 937 पद भरे जाने हैं। इनमें टीजीटी आट्र्स के 437 पद भरे जाएंगे। इनके अलावा टीजीटी नॉन मेडिकल के 343 व टीजीटी मेडिकल के 169 पद भरे जाने हैं। टीजीटी आट्र्स के लिए आयोग के पास सर्वाधिक 44139 आवेदन आए हैं।
वहीं अब टीजीटी नॉन मेडिकल का एग्जाम 25 से 27 दिसंबर को होना है। आयोग द्वारा परीक्षा से लगभग एक सप्ताह पूर्व एडमिट कार्ड जारी किए जाएंगे, जिन्हें डाउनलोड करना अनिवार्य होगा। बिना एडमिट कार्ड के किसी भी अभ्यर्थी को परीक्षा केंद्र में प्रवेश नहीं दिया जाएगा। साथ ही उम्मीदवारों को निर्देश दिया गया है कि वे परीक्षा के दिन निर्धारित समय से पहले केंद्र पर पहुँचें। अभ्यर्थियों को रोल नंबर व परीक्षा केंद्र की जानकारी उनके रजिस्टर मोबाइल नंबर पर एसएमएस के माध्यम से दी जाएगी।
पुलिस थाना बड़सर की टीम ने 17 दिसंबर को गश्त के दौरान समलेहड़ा जंगल के पास से एक युवक के कब्जे से 1.17 ग्राम चिट्टा/हेरोइन तथा एक छोटी तोलने की मशीन बरामद की। आरोपी की पहचान आकाश शर्मा (27 वर्ष), पुत्र वाल कृष्ण शर्मा, निवासी गांव नेरी, डाकघर जौड़े अंब, तहसील बड़सर, हमीरपुर के रूप में हुई है। इस संबंध में थाना बड़सर में धारा 21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा संख्या 176/2025 पंजीकृत किया गया है। पुलिस अधीक्षक हमीरपुर बलबीर ठाकुर ने मामले की पुष्टि की है उन्होंने बताया की आरोपी के कब्जे से 1.17  ग्राम चिट्टा बरामद हुआ है और एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। उन्होंने बताया की मामले की जांच की जा रही है। आरोपी के नेटवर्क, अपराध में उसकी भूमिका तथा चिट्टा तस्करी में उसकी संलिप्तता की गहराई से जांच की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश सरकार के चिट्टा विरोधी अभियान के तहत मंगलवार को CM सुक्खू की अगुवाई में मेगा वॉकथॉन का आयोजन किया गया। मेगा वॉकथॉन में सैकड़ों लोग शामिल हुए। सुबह मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बॉयज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के ग्राउंड में पहुंचकर मेगा वॉकथॉन का शुभारंभ किया। इस दाैरान उन्होंने प्रतिभागियों को नशे से दूर रहने की शपथ दिलाई। वॉकथॉन आरंभ होने से पहले पुलिस के प्रसिद्ध आर्केस्ट्रा 'हॉरमनी ऑफ पाइन्स' के कलाकार प्रतिभागियों का उत्साह बढ़ाया।
मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू की अगुवाई में यह मेगा वॉकथॉन शहीद कैप्टन मृदुल शर्मा मेमोरियल ब्वायज सीनियर सेकेंडरी स्कूल के मैदान से आरंभ होकर नादौन चौक, गांधी चौक, मुख्य बाजार, भोटा चौक और हथली खड्ड पुल से गुजरते हुए दोसड़का स्थित पुलिस मैदान में समाप्त हुई। जहां मुख्यमंत्री प्रतिभागियों को संबोधित किया। पदयात्रा के दौरान हमीरपुर शहर में यातायात पूरी तरह रोक दिया गया और सभी वाहनों को अणु, पक्का भरो और मट्टनसिद्ध से ही बाईपास की ओर से डायवर्ट कर दिया गया।
जिला हमीरपुर के सासन गांव में 40 वर्षीय महिला की एक नाबालिग द्वारा निर्ममता से हत्या कर दी गई। इसी को लेकर  मंत्री विक्रमादित्य सिंह सासन गांव में पहुंचे। जहां मंत्री ने मृतका के परिजनों से मुलाकात की और उन्हें ढांढस बंधाया। मृतका की निर्मम हत्या को लेकर विक्रमादित्य सिंह ने दुख जाहिर किया। मंत्री ने मृतका के बेटे से स्कूल में जाकर मुलाकात की। साथ ही लोक निर्माण मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने मृतका के पति, जो कि लोक निर्माण विभाग में कार्यरत हैं, उन्हें नजदीकी डिवीजन में ट्रांसफर करने के निर्देश दिए। उन्होंने बताया कि परिजनों ने मृतका के दिव्यांग बच्चे की देखभाल के लिए पिता को समय देने की मांग की थी। जिसके लिए अधिकारियों को मृतका के पति को रोजाना ड्यूटी से कुछ घंटे की छूट देने के निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि प्रदेश में नशे के चलते इस तरह की घटनाएं बढ़ रही हैं। इस दिशा में प्रदेश सरकार लगातार कड़े कदम उठा रही है। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने हाल ही में नशे के खिलाफ एक विशेष अभियान शुरू किया है, ताकि नशे को प्रदेश से जड़ से मिटाया जा सके।
हमीरपुर के दुगनेहड़ी में नाके पर SHO कुलवंत सिंह पर गाड़ी चढ़ाकर जानलेवा हमला करने के प्रयास में मुख्य आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपी रशिक कुमार पुत्र दिनेश कुमार निवासी गांव लाहलड़ी व जिला हमीरपुर को वीरवार देर शाम उसके घर से ही धर दबोचा। आरोपी ड्राइवर को शुक्रवार दोपहर बाद कोर्ट में पेश किया जाएगा। पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि आरोपी घटना के बाद से फरार था और शाम को अपने घर पहुंचा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम ने जाल बिछाया और उसे घर से काबू कर लिया।
कार में ड्राइवर रशिक समेत कुल 5 लोग सवार थे, जिनमें एक महिला भी शामिल थी। घटना के बाद सभी मौके से फरार हो गए थे। हालांकि, पुलिस ने वीरवार शाम तक कार में सवार एक महिला और एक अन्य व्यक्ति को पहचान कर पूछताछ के लिए हिरासत में ले लिया है। पुलिस को शक है कि कार से भागते समय आरोपियों ने चिट्टे की खेप को कहीं छिपा दिया है, क्योंकि कार की तलाशी में कुछ भी बरामद नहीं हुआ। पुलिस मामले की गहनता से छानबीन कर रही है और बाकी फरार आरोपियों की तलाश जारी है। एडिशनल एसपी राजेश उपाध्याय ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्य आरोपी रशिक कुमार को गिरफ्तार कर लिया गया है और उसके खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 109 के तहत मामला दर्ज किया गया है। आरोपी को आज कोर्ट में पेश किया जा रहा है और आगे की कार्रवाई अमल में लाई जा रही है।
हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले में नशा तस्कर को पड़कने गई पुलिस टीम को कुचलने का प्रयास किया गया। जानकारी के अनुसार पुलिस थाना सदर हमीरपुर के तहत नशा तस्करी की सूचना मिलने पर दुगनेहड़ी में नाल्टी सड़क पर लगे नाके को तोड़ पुलिस टीम पर गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया गया। वारदात में थाना प्रभारी कुलवंत राणा को चोट लगी है। आरोपी ने जब गाड़ी को नहीं रोका तो थाना प्रभारी ने मुस्तैदी दिखाते हुए आरोपी की गाड़ी पर गोली चला दी, जिससे उसका टायर पंचर हो गया।
हिमाचल में पंजीकृत गाड़ी के मालिक पर पहले ही एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज है। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी भगत सिंह ठाकुर ने बताया कि पुलिस को रात को सूचना मिली थी कि गाड़ी में नशे की खेप है। इस गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी को पकड़ने के लिए नाका लगाया गया था। दुगनेड़ी के पास सुबह करीब 6:30 बजे नाका लगाया गया था और करीब 8:00 बजे गाड़ी वहां पहुंची तो गाड़ी को रोकने का प्रयास किया गया लेकिन रोकने की बजाय आरोपी ने पुलिस थाना प्रभारी पर गाड़ी चढ़ा दी। आरोपी ने गाड़ी को सड़क में छोड़ दिया और खुद फरार हो गया है। हालांकि, पुलिस ने आरोपी की पहचान करली है। पुलिस को यह सूचना मिली थी कि इस गाड़ी में सिंथेटिक ड्रग चिट्टा है।
लेह में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिला के एक युवक ने दुखद अंत पाया है। विकास खंड सुजानपुर के रहने वाले अक्षय शर्मा, पुत्र मनोज शर्मा की लेह क्षेत्र में तैनाती के दौरान ऑक्सीजन की अप्रत्याशित कमी के कारण आकस्मिक मृत्यु हो गई है। यह होनहार युवक भारतीय सीमा सड़क संगठन (BRO) के लिए एक आउटसोर्स कर्मचारी के रूप में कार्यरत था और सीमावर्ती क्षेत्रों में महत्त्वपूर्ण सड़कों के निर्माण और रखरखाव में अपना योगदान दे रहा था। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, अत्यंत ऊँचाई पर अचानक ऑक्सीजन की कमी के कारण अक्षय की तबियत बिगड़ गई और उनकी घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सुजानपुर के एसडीएम विकास शुक्ला ने इस दुखद घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि अक्षय शर्मा बीआरओ में जेसीबी ऑपरेटर के पद पर तैनात थे। इस युवा राष्ट्र सेवक के असमय चले जाने से क्षेत्र के लोग शोकाकुल हैं और उन्होंने परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएँ व्यक्त की हैं।
हमीरपुर जिला के सलासी क्षेत्र में नाबालिग लड़के द्वारा किए गए हमले में हुई महिला की माैत से गुस्साए स्थानीय लोगों और रिश्तेदारों ने आरोपी को फांसी देने की मांग को लेकर रविवार को जमकर प्रदर्शन किया। सैंकड़ों की संख्या में एकत्रित लोगों ने सलासी के नजदीक झन्यारा में कांगड़ा-शिमला राष्ट्रीय राजमार्ग पर महिला का शव रखकर प्रदर्शन किया और चक्का जाम कर दिया। सुबह करीब 11 बजे शुरू हुआ यह विरोध प्रदर्शन लगभग अढ़ाई घंटे तक चला, जिससे राजमार्ग के दोनों ओर वाहनों की लंबी कतारें लग गईं।
प्रदर्शनकारी इस बात पर अड़े थे कि आरोपी को या तो फांसी पर लटकाया जाए या फिर उसे जनता के हवाले किया जाए। सूचना मिलते ही जिलाधीश हमीरपुर अमरजीत सिंह, एसपी भगत सिंह ठाकुर, सदर थाना प्रभारी कुलवंत सिंह और एसडीएम संजीत सिंह सहित भारी प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा। अधिकारियों ने लोगों को शांत करवाने की भरपूर कोशिश की, लेकिन गुस्साए लोग किसी की भी सुनने को तैयार नहीं थे। वहीं सदर विधायक आशीष शर्मा माैके पर पहुंचे तथा मृतका के रिश्तेदाराें से बात की।
जब प्रदर्शनकारी किसी भी आश्वासन पर मानने को तैयार नहीं हुए तो मौके पर मौजूद जिलाधीश अमरजीत सिंह ने स्थिति की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू को फोन पर पूरी जानकारी दी। मुख्यमंत्री ने तत्काल मामले में हस्तक्षेप करते हुए मृतका के एक रिश्तेदार से फोन पर बात की। उन्होंने पीड़ित परिवार को भरोसा दिलाया कि इस मामले में पूरी तरह से निष्पक्ष और त्वरित कार्रवाई की जाएगी और दोषी को किसी भी कीमत पर बख्शा नहीं जाएगा। मुख्यमंत्री से मिले इस आश्वासन के बाद ही लोग शांत हुए और उन्होंने राजमार्ग खाली किया।
हालांकि प्रदर्शनकारियों ने पुलिस की अब तक की कार्यप्रणाली पर संतोष जताया, लेकिन उन्होंने भविष्य में ऐसी घटनाओं को रोकने के लिए कई मांगें रखीं। इनमें प्रमुख रूप से इलाके में तुरंत एक पुलिस चौकी खोलना, पुलिस गश्त बढ़ाना और स्कूलों-कॉलेजों में जागरूकता शिविर आयोजित करना शामिल है। जिलाधीश अमरजीत सिंह ने पुष्टि करते हुए बताया कि मुख्यमंत्री के आश्वासन के बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ। उन्होंने इस पूरी घटना को बेहद दुखद और शर्मसार करने वाला बताया।
हिमाचल प्रदेश के जिला हमीरपुर के सासन गांव में 3 नवंबर को खेतों में घास काटने गई 40 वर्षीय रंजना पर गांव के ही 14 वर्षीय नाबालिग ने दराती और डंडे से हमला किया था। लड़के ने महिला से जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। महिला के विरोध के बाद असफल रहा तो उसने दराती और डंडे से हमला कर उसे लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल रंजना को पीजीआई चंडीगढ़ में उपचार के लिए भर्ती किया गया था, जहां शुक्रवार रात महिला ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने आरोपी नाबालिग को हिरासत में लेकर ऊना स्थित ऑब्जर्वेशन होम भेज दिया है।
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपित, जो सरकारी स्कूल में नौवीं कक्षा का छात्र है, ने महिला के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश की थी। ग्रामीणों ने जब उसे खेत में लहूलुहान हालत में देखा, तो तुरंत पुलिस को सूचना दी और अस्पताल पहुंचाया। पहले मेडिकल कॉलेज हमीरपुर और बाद में पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया, लेकिन वहां वह जिंदगी की जंग हार गई। पुलिस ने घटना स्थल से दराती, डंडा, टूटी स्केल और पेन के टुकड़े बरामद किए थे। पूछताछ में नाबालिग ने अपना जुर्म स्वीकार कर लिया है। मृतका रंजना का पति विजय कुमार लोक निर्माण विभाग में चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी है। रंजना अपने 17 वर्षीय दिव्यांग बेटे की परवरिश कर रही थी और उसका सहारा थी। अब उसकी मौत से परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। मां की मौत से दिव्यांग बेटा बेसुध है।
बीती रात, बड़सर उपमंडल के अधीन आने वाली बिझड़ी तहसील के करनेहड़ा गाँव में एक दर्दनाक हादसा पेश आया। हादसे में तेज गति से आ रही एक मोटरसाइकिल के दुर्घटनाग्रस्त हो जाने से एक होनहार नौजवान की असमय मृत्यु हो गई। दिवंगत युवक की पहचान कुनाल, पुत्र मनजीत और रनेडा (डाकघर फगोटी) क्षेत्र के निवासी थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना करनेहड़ा के निकट हुई। बताया जा रहा है कि मोटरसाइकिल अत्यधिक तेज़ गति में थी, जिस कारण चालक उस पर से नियंत्रण खो बैठा और बाइक सड़क किनारे एक आम के पेड़ से भीषण रूप से टकराई।
हादसे की आवाज़ सुनते ही, स्थानीय निवासियों ने तत्परता दिखाते हुए घायल कुनाल को तुरंत पास के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बरठीं पहुँचाया। परन्तु, तमाम कोशिशों के बावजूद, चिकित्सा अधिकारी ने जाँच के उपरांत युवक को मृत घोषित कर दिया। बिझड़ी पुलिस स्टेशन ने मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस ने मृतक के पार्थिव शरीर को अपने कब्जे में लेकर आगे की कानूनी कार्यवाही शुरू कर दी है। दुर्घटना के वास्तविक और विस्तृत कारणों की गहन छानबीन जारी है। इस दर्दनाक क्षति पर गहरा दुःख व्यक्त करते हुए, स्थानीय पुलिस विभाग और प्रशासनिक अधिकारियों ने सड़क उपयोगकर्ताओं से एक भावुक अपील की है। उन्होंने विशेष रूप से युवाओं और सभी चालकों को यह सलाह दी है कि वे सड़कों पर निर्धारित गति सीमा का कड़ाई से पालन करें और असावधानी से बचें।
विधानसभा क्षेत्र हमीरपुर के विधायक आशीष शर्मा ने वीरवार को हमीर भवन हमीरपुर में जिला विकास समन्वय और निगरानी समिति (दिशा) की बैठक में सांसद अनुराग ठाकुर एवं बड़सर के विधायक आईडी लखनपाल के साथ शिरकत की। इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने हमीरपुर विधानसभा क्षेत्र में होने वाले विभिन्न विकासात्मक कार्यों एवं परियोजनाओं के बारे में विस्तृत चर्चा की और अधिकारियों को लंबित कार्यों को जल्द पूरा करने के दिशानिर्देश दिए। इस मौके पर विधायक आशीष शर्मा ने तलाशी गांव की सड़क के जल्द निर्माण एवं जमली व गुद्धवीं खड्ड पर बनने वाले पुलों के निर्माण से पहले वाहनों की आवाजाही के लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने के लिए भी अधिकारियों को निर्देश दिए। इस दौरान लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों ने तलाशी गांव की सड़क का टेंडर जल्द पूरा करने का आश्वासन दिया है।
फैजाबाद में ड्यूटी के दौरान चक्कर आने के बाद मृत्यु को प्राप्त हुए पनियाला गांव के सुशील कुमार का पार्थिव शरीर बुधवार को उनके पैतृक गांव पहुंच गया। बलिदानी सुशील कुमार का सैन्य सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। उनके बेटे नक्ष राणा व मृतक के भाई तिलक कुमार ने सुशील को अंतिम विदाई दी। इस दौरान जैसे ही सुशील कुमार का पार्थिव देह उनके घर पहुंचा तो पत्नी, दादी तथा बेटे का रो रोकर बुरा हाल हो गया। बता दें कि हमीरपुर जिले के तहत ग्राम पंचायत देई का नौण के गांव पनियाला के सुशील कुमार का ड्यूटी के दौरान चक्कर आने से देहांत हो गया था।
सुनील कुमार सेना में 13 रेजीमेंट में बतौर नायक अपनी सेवाएं दे रहे थे। सुशील कुमार फैजाबाद में ड्यूटी कर रहे थे कि सुबह चार बजे अचानक उन्हें चक्कर आया। जिसके बाद उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां से उन्हें कमांडो अस्पताल ले गए। सोमवार शाम को करीब सात बजे उनका देहांत हो गया। उनका पार्थिव शरीर बुधवार को दोपहर 12 बजे उनके पैतृक गांव पहुंचा। सुशील कुमार का पार्थिव शरीर बुधवार को लखनऊ से चंडीगढ़ विमान के माध्यम से तथा उसके आगे एंबुलेंस से पैतृक गांव तक पहुंचाया गया। सुशील कुमार के भाई तिलक ने बताया कि सुशील कुमार कुछ दिन पहले ही अपने घर पर आया था। सुशील कुमार की पत्नी का रो रोकर बुरा हाल है। अपने परिवार में सुशील कुमार ही एकमात्र कमाने वाला सदस्य था। उनका बेटा तथा बेटी अभी छोटे हैं। पत्नी पर मुसीबतों का पहाड़ टूट गया है। इस मौके पर विधायक सुजानपुर रंजीत कुमार, तहसीलदार व अन्य प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे।
राजकीय कन्या आदर्श वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय हमीरपुर में स्वच्छता पखवाड़ा के तहत विभिन्न गतिविधियों का आयोजन करवाया गया। वीरवार को नगर पंचायत हमीरपुर और स्कूल की छात्राओं ने पोस्टर मेकिंग, सेल्फी प्वाइंट और रैली का आयोजन किया। स्कूली छात्राओं ने बैनर, पोस्टर के माध्यम से हमीरपुर बाजार में रैली निकाल कर आम जनता को भी स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
स्कूल की प्रधानाचार्य पूनम चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि 16 सितंबर 2025 से स्वच्छता पखवाड़ा मनाया जा रहा है। हर दिन स्कूली छात्राओं को जागरूक करने के लिए विभिन्न गतिविधियों का आयोजन हो रहा है पखवाड़े को अधिक प्रभावी बनाने के लिए विद्यालय में वाद-विवाद प्रतियोगिता, भाषण प्रतियोगिता और नारा लेखन जैसी रचनात्मक गतिविधियां आयोजित की गईं। छात्राओं ने स्वच्छता से संबंधित आकर्षक नारे लिखे और पोस्टर बनाए है। इन्हीं पोस्टर के माध्यम से रैली में छात्राएं आम जनता को भी जागरूक करने में अपनी भूमिका निभा रही हैं।
साथ ही उन्होंने कहा कि स्कूली छात्राओं ने शिक्षकों के साथ मिल कर "स्वच्छ भारत अभियान" पर एक सेल्फी पॉइंट भी बनाया है, इसमें छात्राएं स्वच्छता संदेश के साथ फोटो खिंचवाकर सोशल मीडिया पर सांझा कर रही हैं। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों तथा स्टाफ सदस्यों ने मिलकर स्कूल परिसर को प्लास्टिक मुक्त बनाने के लिए विशेष प्रयास किए। कचरे को अलग-अलग करके निपटाया गया, जबकि पानी की टंकियों की सफाई करवाई गई। ताकि स्वास्थ्य संबंधी कोई समस्या उत्पन्न ना हो। इन गतिविधियों में भाग लेने वाले सभी लोगों ने बड़ी गर्मजोशी दिखाई, जो स्वच्छता के प्रति उनके समर्पण को दर्शाता है। इस अभियान से न केवल विद्यालय परिसर स्वच्छ हुआ, बल्कि छात्राओं में पर्यावरण संरक्षण की भावना का प्रचार प्रसार भी हो रहा है।
स्वच्छता पखवाड़े के तहत विद्यालय की छात्राओं और अध्यापकों ने स्वच्छता की शपथ ली, जिसमें उन्होंने अपने दैनिक जीवन में स्वच्छता को प्राथमिकता देने का संकल्प लिया। छात्राओं से आह्वान किया गया कि अपने आस पास लोगों को स्वच्छता के बारे में अधिक से अधिक जागरूक करें। स्वच्छता पखवाड़े के तहत विद्यालय में कार्यरत राष्ट्रीय सेवा योजना (एनएसएस), स्काउट एंड गाइड तथा इको क्लब की छात्राओं ने अन्य साथियों के साथ मिलकर इस अभियान को सफल बनाया। उन्होंने स्वच्छता को नियमित आदत बनाने का प्रण लिया और भविष्य में भी ऐसे कार्यक्रम आयोजित करने का संकल्प व्यक्त किया। इस मौके पर एनएसएस प्रभारी सुनीता शर्मा, सह प्रभारी अमिता शर्मा, सुदर्शना शर्मा अंजू, अजय चौधरी, नरेंद्र पटियाल सहित समस्त स्कूल का स्टाफ मौजूद रहा।
हिमाचल प्रदेश कांग्रेस करीब 10 महीने से बिना संगठन के है। कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष के अलावा बाकी कोई पदाधिकारी तैनात नहीं किया गया है। इस बीच हमीरपुर में बुधवार को कुछ वरिष्ठ नेताओं ने विकास कार्यों पर चर्चा को लेकर बैठक बुलाई। लेकिन यह बैठक लड़ाई का अखाड़ा बन गई। लेकिन इन सबके बीच कार्यकर्ता एक दूसरे के गिरेबान तक पहुंच गए और धक्का मुक्की शुरू हो गई। नेताओं के समझाने पर भी कार्यकर्ता मानने को तैयार नहीं थे। हमीरपुर में लोक निर्माण विभाग के रेस्ट हाउस में बुधवार दोपहर 1 बजे यह बैठक बुलाई गई थी। बैठक के दौरान कुछ कार्यकर्ताओं ने अनदेखी और क्षेत्र में कार्य पूरे न होने के आरोप लगाए।
इस पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच आपसी बहसबाजी और तनातनी का माहौल बन गया। हालात ऐसे बने कि चर्चा का फोकस विकास कार्यों से हटकर आपसी आरोप-प्रत्यारोप पर टिक गया। हालांकि वरिष्ठ नेताओं ने माहौल शांत करने की कोशिश की, लेकिन कार्यकर्ताओं की असहमति साफ तौर पर झलकती रही। कार्यकर्ता उलझते हुए रेस्ट हाउस से बाहर कैंपस तक पहुंच गए। डाॅ. पुष्पेंद्र वर्मा सहित अन्य नेता शांत करवाने का प्रयास करवाते रहे, लेकिन कोई भी मानने को तैयार नहीं था। गले से पकड़कर धक्का मुक्की हुई।