First Verdict Media - Mandi
हिमाचल के मंडी जिले से एक रूहानी और विचलित करने वाली घटना सामने आई है, जहां सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर क्षेत्र में एक 19 वर्षीय कॉलेज छात्रा की बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने मुस्तैदी दिखाते हुए स्थानीय लोगों की मदद से  आरोपी को कुछ ही घंटों में दबोच लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, 19 वर्षीय छात्रा सिया (पुत्री जोगिंदर सिंह) हर रोज की तरह सुबह अपने घर से कॉलेज के लिए निकली थी। जब वह नैण गांव के पास पहुंची, तो बाइक पर सवार दो हमलावरों ने उसे रास्ते में रोक लिया। हमलावरों ने छात्रा पर तेजधार हथियार से हमला किया और उसका गला रेत दिया। हमला इतना घातक था कि छात्रा ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। वारदात को अंजाम देकर भाग रहे आरोपियों का ग्रामीणों ने पीछा किया। घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई, जिसके बाद पुलिस टीम मौके पर पहुंची। पुलिस ने ग्रामीणों के सक्रिय सहयोग से घेराबंदी की और वारदात वाली जगह से कुछ ही किलोमीटर की दूरी पर एक आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
दिनदहाड़े हुई इस हत्या के बाद पूरे गोपालपुर और सरकाघाट क्षेत्र में भारी तनाव और आक्रोश देखा जा रहा है। घटनास्थल पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोग जमा हो गए और सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चिंता जाहिर की। मृतक छात्रा नैण गांव की ही रहने वाली थी और कॉलेज में पढ़ाई कर रही थी। पुलिस ने आरोपी को हिरासत में ले लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि इस जघन्य अपराध के पीछे का मुख्य कारण क्या था। छात्रा के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और इलाके में कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया गया है।
हिमाचल प्रदेश के सरकाघाट उपमंडल के गोपालपुर में सोमवार सुबह एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। कॉलेज जा रही 19 वर्षीय युवती की अज्ञात हमलावरों ने गला काटकर हत्या कर दी। इस वारदात से पूरे क्षेत्र में सनसनी फैल गई है। हत्या के कारणों का अभी तक खुलासा नहीं हो पाया है। स्थानीय स्तर पर चर्चा है कि इस हत्याकांड को दो बाइक सवार युवकों ने अंजाम दिया, हालांकि पुलिस ने इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं की है।
घटना की सूचना मिलते ही सरकाघाट थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी। पुलिस का कहना है कि हत्या के पीछे के कारणों का पता आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही चल सकेगा। पुलिस ने आरोपियों की तलाश के लिए अलग-अलग टीमें गठित कर दी हैं और आसपास के क्षेत्रों की सीसीटीवी फुटेज खंगाली जा रही है। घटना के बाद पूरे इलाके में भय और दहशत का माहौल है। एसपी मंडी विनोद कुमार के अनुसार, पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है और जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
मंडी जिले में खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने घरेलू गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी रोकने के लिए अभियान तेज कर दिया है। खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी पवन कुमार शर्मा के नेतृत्व में विभागीय टीम ने विभिन्न ढाबों और होटलों पर छापेमारी कर 50 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए। पवन कुमार शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि विभाग अब तक 400 से अधिक स्थानों का निरीक्षण कर चुका है। जब्त किए गए सिलेंडरों में धर्मपुर क्षेत्र से 3, गोपालपुर ब्लॉक से सर्वाधिक 34, सुंदरनगर से 2 और मंडी अर्बन व सदर क्षेत्र से 11 सिलेंडर शामिल हैं।
उन्होंने स्पष्ट किया कि घरेलू गैस सिलेंडरों का व्यावसायिक उपयोग नियमों का उल्लंघन है, जिससे आम उपभोक्ताओं की आपूर्ति प्रभावित होती है। विभाग को लगातार शिकायतें मिल रही थीं कि कई ढाबा और होटल संचालक घरेलू सिलेंडरों का इस्तेमाल कर रहे हैं, जिससे न केवल नियमों की अनदेखी हो रही है बल्कि सुरक्षा मानकों से भी समझौता किया जा रहा है। इसी के मद्देनजर विभाग ने सख्ती बरतते हुए यह कार्रवाई की है। खाद्य एवं आपूर्ति अधिकारी ने ढाबा और होटल मालिकों से अपील की है कि वे केवल कमर्शियल गैस सिलेंडरों का ही उपयोग करें और नियमों का पालन सुनिश्चित करें। उन्होंने यह भी बताया कि कमर्शियल सिलेंडरों की अदला-बदली और दुरुपयोग की शिकायतें भी सामने आ रही हैं, जिन पर विभाग कड़ी नजर बनाए हुए है।
मंडी जिले के करसोग उपमंडल में अवैध शराब कारोबारियों के खिलाफ पुलिस ने सख्त रुख अपना लिया है। पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए नांज (पुराना) क्षेत्र से अवैध शराब की 22 पेटियां बरामद की हैं। इस अचानक हुई रेड से इलाके में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, करसोग पुलिस को मुखबिर से गुप्त सूचना मिली थी कि नांज क्षेत्र में अवैध शराब का बड़ा जखीरा छिपाकर रखा गया है। सूचना को गंभीरता से लेते हुए पुलिस टीम ने तुरंत रणनीति बनाकर मौके पर दबिश दी। तलाशी के दौरान एक शेड से 22 पेटियां अवैध शराब बरामद हुईं, जिन्हें मौके पर ही सील कर कब्जे में ले लिया गया।
पुलिस ने इस संबंध में हिमाचल प्रदेश आबकारी अधिनियम की धारा 39(1) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। अब यह पता लगाया जा रहा है कि यह खेप कहां से लाई गई थी, इसकी सप्लाई किसे की जानी थी और इस पूरे नेटवर्क के पीछे कौन लोग शामिल हैं।
मामले की पुष्टि करते हुए डीएसपी करसोग चांद किशोर ने बताया कि यह कार्रवाई गुप्त सूचना के आधार पर की गई है। उन्होंने चेतावनी दी कि क्षेत्र में अवैध शराब या किसी भी प्रकार के नशे का कारोबार बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की इस कार्रवाई से जहां अवैध कारोबारियों में दहशत का माहौल है, वहीं स्थानीय लोगों ने भी इस कदम की सराहना की है।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में पुलिस ने नशे के खिलाफ सख्त कदम उठाते हुए एक दंपति को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। सुंदरनगर पुलिस की टीम ने कीरतपुर-मनाली फोरलेन पर अलसू चौक के पास नाकाबंदी कर रखी थी।
इस दौरान चंडीगढ़ की ओर से आ रही एक कार को जांच के लिए रोका गया। तलाशी के दौरान कार में बैठी महिला की घबराहट ने पुलिस का शक और गहरा कर दिया। पूछताछ में सामने आया कि अभिषेक गुलेरिया और उनकी पत्नी अमीषा ने चंडीगढ़ से अपने घर लौटने के लिए ब्लाब्लाकार ऐप के जरिए गाड़ी बुक की थी।
जब पुलिस ने उनके बैग की तलाशी ली, तो उसमें से 5.637 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। सुंदरनगर के डीएसपी भरत भूषण ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। फिलहाल पुलिस यह जांच कर रही है कि यह नशा कहाँ से लाया गया था और इसे किस जगह सप्लाई किया जाना था।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में वीरवार सुबह एक दर्दनाक हादसे में दो लोगों की मौत हो गई और दो की हालत गंभीर बनी हुई है। मंडी-कुल्लू नेशनल हाईवे पर पंडोह डैम के समीप वीरवार सुबह एक बस और कार के बीच जोरदार टक्कर हो गई। हादसा इतना भीषण था कि एक युवक और युवती की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए। प्राप्त जानकारी के अनुसार निजी बस कनिका मंडी से कुल्लू की ओर जा रही थी, जबकि कार नंबर एचपी 28 बी 2541 कुल्लू से मंडी की तरफ आ रही थी। पंडोह डैम के पास दोनों वाहनों के बीच आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई।
इस हादसे में 23 वर्षीय शशांक शर्मा पुत्र विनोद कुमार, निवासी गांव मजवान, डाकघर कलखर, बलद्वाड़ा और 22 वर्षीय गायत्री देवी पुत्री राकेश कुमार निवासी गांव रिहाली टांडा डाकघर भाम्बला जिला मंडी की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं हादसे में 21 वर्षीय कश्मीर सिंह पुत्र नूर चंद निवासी गांव गद्दालस रंधाड़ा तहसील बल्ह, जिला मंडी और 21 वर्षीय दीक्षा चौहान पुत्री राजेश कुमार निवासी गांव हटली, पत्याला बंगाना जिला ऊना घायल हो गए हैं।
पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि घायलों को उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शवों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर हादसे के कारणों की जांच शुरू कर दी है।
हिमाचल प्रदेश में नशे के खिलाफ चल रहे अभियान के बीच मंडी जिले के सराज क्षेत्र में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। जंजहैली पुलिस ने बिजली विभाग के एक कर्मचारी और उसके साथी को चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। इस मामले ने एक बार फिर प्रदेश में बढ़ते नशे के नेटवर्क पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी के अनुसार, 23 मार्च की रात पुलिस ने गश्त के दौरान दो युवकों को संदिग्ध हालत में घूमते देखा। जांच के दौरान उनके पास से करीब 3 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद दोनों को तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान लाल सिंह (26) और मोहन सिंह (36) के रूप में हुई है। लाल सिंह बिजली विभाग में टीमेट के पद पर कार्यरत है।
जांच में सामने आया है कि लाल सिंह पहले भी नशा तस्करी के एक बड़े मामले में शामिल रह चुका है। फरवरी 2025 में भलवाड़ में पकड़े गए 44 ग्राम चिट्टा मामले में वह ऑनलाइन ट्रांजैक्शन के जरिए फंडिंग करता पाया गया था। डीएसपी करसोग चंद किशोर के अनुसार, दोनों आरोपियों को कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उन्हें जमानत मिल गई। पुलिस अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी हुई है। बता दें कि हिमाचल प्रदेश में “चिट्टा मुक्त हिमाचल” अभियान के तहत लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस न केवल तस्करों पर शिकंजा कस रही है, बल्कि दोषी सरकारी कर्मचारियों पर भी कड़ी कार्रवाई कर रही है। अब तक चिट्टा तस्करी में संलिप्त पाए गए 21 पुलिस कर्मियों को बर्खास्त किया जा चुका है, जिससे साफ संदेश गया है कि नशे के खिलाफ कोई समझौता नहीं होगा।
मंडी में पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक बस से 2.791 किलोग्राम चरस बरामद की है। पुलिस थाना औट की टीम ने राष्ट्रीय राजमार्ग-03 पर झलोगी स्थित आर्मी कैंप के पास नाकाबंदी के दौरान बस की जांच की, जिसमें यह मादक पदार्थ एक यात्री के कब्जे से मिला।
पुलिस के अनुसार, आरोपी की पहचान 26 वर्षीय अंकराज अधिकारी के रूप में हुई है, जो नेपाल के जुमला का निवासी है और वर्तमान में जिला कुल्लू के गुशैणी में रह रहा था। पुलिस ने मौके पर ही उसे गिरफ्तार कर लिया। इस संबंध में थाना औट में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी को न्यायालय में पेश किया जाएगा। एसपी मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले की गहन जांच की जा रही है। पुलिस टीम मादक पदार्थ की आपूर्ति श्रृंखला, इसके स्रोत और इसमें शामिल अन्य लोगों की पहचान करने में लगी है। उन्होंने कहा कि नशा तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
मंडी जिले के उपमंडल गोहर में पीलिया का प्रकोप लगातार गंभीर होता जा रहा है। ताजा मामले में नेहरा पंचायत के रौडी गांव की 19 वर्षीय नवविवाहिता शानिया (पत्नी सौरव) की PGI चंडीगढ़ में इलाज के दौरान देर रात मौत हो गई। इस घटना के बाद पीलिया से मरने वालों की संख्या बढ़कर तीन हो गई है, जबकि संक्रमित मरीजों का आंकड़ा 210 के पार पहुंच चुका है।
मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. दीपाली शर्मा ने बताया कि युवती की मौत चिंताजनक है। उन्होंने कहा कि स्वास्थ्य विभाग की टीमें क्षेत्र में लगातार निगरानी कर रही हैं और लोगों को उबला व स्वच्छ पानी पीने के निर्देश दिए गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार, शानिया बासा महाविद्यालय में द्वितीय वर्ष की छात्रा थी और हाल ही में उसका विवाह हुआ था। करीब एक सप्ताह पहले उसमें पीलिया के लक्षण दिखाई दिए, जिसके बाद उसे सिविल अस्पताल गोहर में भर्ती कराया गया। हालत में सुधार न होने पर चिकित्सकों ने उसे मेडिकल कॉलेज नेरचौक रेफर किया।
नेरचौक में भी स्थिति गंभीर बनी रहने पर डॉक्टरों ने उसे चंडीगढ़ स्थित पीजीआई भेजा, जहां विशेषज्ञों की निगरानी में उपचार जारी रहा, लेकिन तमाम प्रयासों के बावजूद उसकी जान नहीं बचाई जा सकी। जैसे ही युवती की मौत की खबर क्षेत्र में पहुंची, पूरे इलाके में शोक और आक्रोश का माहौल फैल गया। स्थानीय लोगों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग पर समय रहते प्रभावी कदम न उठाने के आरोप लगाए हैं। उनका कहना है कि क्षेत्र में स्वच्छ पेयजल और सफाई व्यवस्था की कमी के चलते हालात बिगड़ते जा रहे हैं।
इधर, स्वास्थ्य विभाग के लिए भी यह स्थिति बड़ी चुनौती बनती जा रही है। 210 से अधिक संक्रमित मामलों ने संकेत दिया है कि बीमारी तेजी से फैल रही है। विशेषज्ञों का मानना है कि यदि समय रहते सख्त कदम नहीं उठाए गए, तो स्थिति और गंभीर हो सकती है। ग्रामीणों और जनप्रतिनिधियों ने प्रशासन से मांग की है कि प्रभावित क्षेत्रों में तुरंत विशेष स्वास्थ्य शिविर लगाए जाएं, पेयजल स्रोतों की जांच की जाए और स्वच्छता व्यवस्था को सुदृढ़ किया जाए, ताकि इस बीमारी पर जल्द नियंत्रण पाया जा सके।
सुंदरनगर पुलिस ने नशे के खिलाफ अभियान के तहत बड़ी कार्रवाई करते हुए एक नवविवाहित जोड़े को चिट्टे की खेप के साथ गिरफ्तार किया है। यह दोनों सुंदरनगर के एक निजी होटल में ठहरे हुए थे। मंगलवार को  पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी कि बस स्टैंड के समीप एक निजी होटल के कमरे में एक युवक और युवती ठहरे हुए है और चिट्टा बेचने का काम कर रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने दोपहर करीब ढाई बजे मौके पर दबिश दी और कमरे की तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने दोनों के कब्जे से 21.017 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। जबकि तलाशी के दौरान 19,510 रुपये नकद बरामद हुए हैं। युवक की पहचान अरुण भट्टी निवासी जेल रोड, जिला मंडी, जबकि युवती पारुल गुलेरिया निवासी गांव व डाकघर द्रंग, तहसील पालमपुर, जिला कांगड़ा के रूप में हुई।
पुलिस ने दोनों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर ली है। पुलिस मामले की गहन जांच में जुटी है और यह पता लगाने का प्रयास किया जा रहा है कि यह खेप कहां से लाई गई थी और इसे कहां सप्लाई किया जाना था। डीएसपी सुंदरनगर भारत भूषण ने मामले की पुष्टि करते हुए कहा कि इन दोनों पर प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने गहन जांच शुरू कर दी है। उन्होंने कहा कि नशे के खिलाफ पुलिस का अभियान लगातार जारी है।
धर्मपुर बाजार में दुकानों के बाहर अवैध तरीके से खड़ी की जा रही गाड़ियों ने आम लोगों और पुलिस प्रशासन दोनों के लिए परेशानी खड़ी कर दी है। बाजार में जगह-जगह बेतरतीब तरीके से खड़े किए जा रहे वाहन अक्सर जाम की स्थिति पैदा कर देते हैं, जिससे राहगीरों, व्यापारियों और आपातकालीन सेवाओं को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई वाहन चालक अपने वाहन सीधे दुकानों के सामने सड़क पर ही खड़े कर देते हैं, जिससे वाहनों की आवाजाही बाधित हो जाती है। जाम की स्थिति बनने पर पुलिस को मौके पर पहुंचकर काफी मशक्कत के बाद यातायात को सुचारू करना पड़ता है। कई बार पुलिस कर्मियों को वाहनों को हटवाने के लिए वाहन चालकों को ढूंढना पड़ता है, जिससे समय भी बर्बाद होता है और लोगों को अनावश्यक परेशानी उठानी पड़ती है।
डीएसपी धर्मपुर संजीव सूद ने बताया कि बाजार में अवैध तरीके से वाहन खड़े करने वालों के खिलाफ पुलिस लगातार कार्रवाई कर रही है। पुलिस द्वारा ऐसे वाहन चालकों के चालान भी किए जा रहे हैं जो नियमों की अनदेखी कर सड़क पर वाहन खड़े कर देते हैं। उन्होंने वाहन चालकों से अपील करते हुए कहा कि बाजार में खरीदारी के लिए आने पर अपने वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थलों पर ही खड़ा करें। सड़क के किनारे या दुकानों के सामने वाहन खड़ा करने से जाम की समस्या पैदा होती है, जिससे सभी को परेशानी होती है। पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि आने वाले समय में बाजार में यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने के लिए विशेष अभियान चलाया जाएगा और नियमों का उल्लंघन करने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। वहीं प्रशासन ने लोगों से सहयोग की भी अपील की है ताकि धर्मपुर बाजार में जाम की समस्या से राहत मिल सके और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहे।
किसान भवन ध्वाली में आयोजित दो दिवसीय पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महा-अभियान (15–16 मार्च) का रविवार को अंतिम सत्र के साथ सफलतापूर्वक समापन हुआ। प्रशिक्षण शिविर के अंतिम सत्र में भाजपा कार्यकर्ताओं को केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं और उपलब्धियों की विस्तृत जानकारी दी गई। इस अवसर पर प्रदेश भाजपा सचिव व संगठनात्मक जिला सुंदरनगर के प्रभारी तिलक राज शर्मा ने प्रशिक्षु वर्ग को संबोधित करते हुए केंद्र सरकार द्वारा देशहित में किए जा रहे कार्यों और जनकल्याणकारी योजनाओं पर विस्तार से प्रकाश डाला। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने पिछले वर्षों में गरीब, किसान, महिला, युवा और मजदूर वर्ग के उत्थान के लिए अनेक ऐतिहासिक निर्णय लिए हैं, जिनका लाभ सीधे आम जनता तक पहुंच रहा है।
उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे सरकार की उपलब्धियों और योजनाओं को घर-घर तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएं, ताकि आम जनता को इन योजनाओं का अधिक से अधिक लाभ मिल सके। कार्यक्रम के दौरान धर्मपुर भाजपा नेता व प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रजत ठाकुर भी विशेष रूप से उपस्थित रहे। उन्होंने प्रशिक्षण शिविर के आयोजन को संगठन को मजबूत करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बताया। उन्होंने कहा कि इस प्रकार के प्रशिक्षण कार्यक्रमों से कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा, नीतियों और कार्यप्रणाली को बेहतर ढंग से समझने का अवसर मिलता है। शिविर में विभिन्न सत्रों के माध्यम से भाजपा की विचारधारा, संगठनात्मक कार्यप्रणाली तथा केंद्र व राज्य सरकार की योजनाओं पर चर्चा की गई। इस दौरान बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता और प्रशिक्षु वर्ग उपस्थित रहा।
मंडी शहर के कांगणी क्षेत्र में आज (रविवार को) अत्याधुनिक न्यायिक परिसर की आधारशिला रखी जाएगी। इस परियोजना का शिलान्यास भारत के सुप्रीम कोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस सूर्यकांत करेंगे। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू सहित न्याय पालिका और प्रशासन के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। शनिवार देर शाम जस्टिस सूर्यकांत मंडी पहुंच गए थे। उनके यहां पहुंचने पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने स्वागत किया। इस अवसर पर हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश जस्टिस गुरमीत सिंह संधावालिया और अन्य न्यायाधीश भी उपस्थित रहे।
यह आधुनिक न्यायिक परिसर करीब 120 बीघा भूमि पर बनाया जाएगा, जिस पर लगभग 152 करोड़ रुपए खर्च होने का अनुमान है। न्यायिक परिसर में दो से चार मंजिला होगा और आठ अलग-अलग ब्लॉक बनाए जाएंगे। इनमें आधुनिक अदालत कक्ष, वकीलों के कार्यालय, रिकॉर्ड रूम और प्रशासनिक कार्यालय की सुविधाएं उपलब्ध होंगी। परिसर में एक आधुनिक सभागार (ऑडिटोरियम), कैंटीन और डिजिटल तकनीक से लैस रिकॉर्ड रूम भी तैयार किया जाएगा। इसका उद्देश्य न्यायिक दस्तावेजों का सुरक्षित और व्यवस्थित रखरखाव सुनिश्चित करना है। इसके अतिरिक्त, सैकड़ों वाहनों के लिए पर्याप्त पार्किंग की व्यवस्था भी की जाएगी।
नए न्यायिक परिसर से अधिवक्ताओं और न्यायिक अधिकारियों को बेहतर कार्य वातावरण मिलेगा। वादियों और आम लोगों को भी एक ही परिसर में न्यायिक सेवाएं अधिक सुगमता से उपलब्ध हो सकेंगी। वर्तमान में जिला एवं सत्र न्यायालय का संचालन शहर के पुराने परिसर से होता है, जहां स्थान की कमी के कारण कई समस्याएं आती हैं। शिलान्यास समारोह के बाद कांगणी स्थित संस्कृति सदन में एक विधिक साक्षरता शिविर का आयोजन किया जाएगा। इसमें नागरिकों को उनके मौलिक अधिकारों और कर्तव्यों के प्रति जागरूक किया जाएगा।
राजकीय महाविद्यालय धर्मपुर के खेल मैदान में सहारा फाउंडेशन धर्मपुर की ओर से अन्तरराष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्र की महिलाओं ने भाग लेकर कार्यक्रम को सफल बनाया। कार्यक्रम में भाजपा की प्रदेश महामंत्री पायल वैद्य बतौर मुख्य अतिथि उपस्थित रहीं। कार्यक्रम की शुरुआत सहारा फाउंडेशन धर्मपुर के अध्यक्ष रजत ठाकुर द्वारा मुख्य अतिथि का स्वागत और सम्मान करने से हुई। अपने संबोधन में पायल वैद्य ने महिलाओं की भूमिका को समाज की प्रगति का आधार बताते हुए कहा कि आज महिलाएं हर क्षेत्र में आगे बढ़कर देश और समाज का नाम रोशन कर रही हैं। उन्होंने महिलाओं से सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होकर आगे आने का भी आह्वान किया।
कार्यक्रम में हिमाचल की प्रसिद्ध गायिका ममता भारद्वाज ने अपने मधुर गीतों से समां बांध दिया। उनके गीतों पर उपस्थित महिलाओं ने खूब आनंद लिया और पूरा माहौल उत्साह व उल्लास से भर गया। इस मौके पर क्षेत्र के विभिन्न महिला मंडलों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए, जिनमें लोकनृत्य, गीत और जागरूकता से जुड़े कार्यक्रम शामिल रहे। कार्यक्रम के दौरान महिला मंडलों की ओर से समाज में बढ़ रही नशे की समस्या विशेषकर चिट्टे (नशे) को जड़ से खत्म करने की सामूहिक कसम भी खाई गई।
वहीं सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर प्रियंका शर्मा और कल्पना ठाकुर ने भी मंच से अपने अंदाज में उपस्थित जनसमूह का खूब मनोरंजन किया और महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित किया। कार्यक्रम के अंत में सहारा फाउंडेशन की ओर से क्षेत्र के विभिन्न महिला मंडलों को उनके सामाजिक योगदान के लिए सम्मानित भी किया गया। आयोजकों ने कहा कि इस तरह के कार्यक्रम महिलाओं को समाज में अपनी भागीदारी मजबूत करने और सामाजिक बुराइयों के खिलाफ एकजुट होने का मंच प्रदान करते हैं।
मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने आज जिला मंडी स्थित मेडिकल कॉलेज नेरचौक में रोबोटिक सर्जरी सुविधा का शुभारम्भ किया। इस विश्वस्तरीय आधुनिक तकनीक पर 28.44 करोड़ रुपये व्यय किए गए हैं। उन्होंने यहां पर स्वयं पहली सर्जरी को देखा। इससे पूर्व, जिला शिमला के अटल सुपरस्पेशलिटी अस्पताल चमियाणा और जिला कांगड़ा के मेडिकल कॉलेज टांडा में रोबोटिक सर्जरी की शुरूआत की गई थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि शीघ्र ही आईजीएमसी शिमला और हमीरपुर मेडिकल कॉलेज में भी रोबोटिक सर्जरी की सुविधा शुरू कर दी जाएगी, जिसकी प्रक्रिया चल रही है।
ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि चमियाणा में अब तक 151 तथा टांडा मेडिकल कॉलेज में 92 ऑपरेशन रोबोटिक सर्जरी के माध्यम से किए जा चुके है, जिसके बेहतर परिणाम सामने आ रहे हैं। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार प्रदेश के सभी मेडिकल कॉलेजों में एम्स दिल्ली के स्तर पर हाईएंड तकनीक का समावेश किया जा रहा है, ताकि प्रदेश के मेडिकल कॉलेज रैफरल स्वास्थ्य संस्थान बनकर न रह जाएं। उन्होंने कहा कि चिकित्सकों को भी एक्सपोजर विजिट पर भेजा जाएगा, ताकि वे आधुनिक तकनीक के बारे में और बेहतर जानकारी हासिल कर सकें। उन्होंने कहा, ‘‘बिगड़ी हुई व्यवस्थाओं को ठीक करने में समय लगता है। आरडीजी बंद होने के कारण प्रदेश के बजट से 10 हजार करोड़ कम हुए हैं, इसके बावजूद आने वाले समय में राज्य सरकार आधुनिक मेडिकल तकनीक पर तीन हजार करोड़ रुपये खर्च करने जा रही है। स्वास्थ्य सेवाओं के सुधार के लिए धन की कोई कमी नहीं आने दी जाएगी।’’
मुख्यमंत्री ने कहा कि मेडिकल कॉलेज नेरचौक में हृदय रोग विभाग स्थापित किया जाएगा। कॉलेज के सभी विभागों में पीजी कोर्स शुरू किए जाएंगे। ऐसे सभी विभागों में जहां पीजी कोर्स शुरू करने के लिए प्रोफेसर नहीं है, उन्हें एकमुश्त रिलेक्सेशन (छूट) दी जाएगी, ताकि वहां पीजी कोर्स शुरू करने में किसी प्रकार की दिक्कत न आए। इसके अलावा मेडिकल कॉलेज में एस.आर.शिप के पद भी बढ़ाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नेरचौक में रेडियोलॉजी विभाग के साथ-साथ सभी विभागों को सशक्त किया जाएगा और डॉक्टरों, पैरा मेडिकल और टेक्नीशियन के पदों को भरा जाएगा।
मुख्यमंत्री ने कहा कि राज्य सरकार के नीतिगत फैसले के तहत सभी मेडिकल कॉलेजों में पीजी और एसआर शुरू की जाएंगी। राज्य सरकार स्वास्थ्य क्षेत्र में सुधार के लिए प्रयास कर रही है, ताकि प्रदेश के मरीजों को बेहतर इलाज के लिए बाहर न जाना पड़े। उन्होंने कहा कि नेरचौक ट्रॉमा सेंटर में खाली पदों को भरा जाएगा, ताकि इमरजेंसी सेवाओं में सुधार हो सके। थ्री-टेस्ला एमआरआई मशीन के साथ-साथ लिनाक (LINAC) मशीन को शुरू करने की प्रक्रिया चल रही है और जल्द ही पैट स्कैन मशीन भी लगाई जाएगी। ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने कहा कि वर्तमान राज्य सरकार ने सीनियर रेजिडेंट डॉक्टरों का स्टाइपंड 40 हजार रुपये से बढ़ाकर 1 लाख रुपये किया है, जबकि सीनियर रेजिडेंट सुपर स्पेशलिस्ट डॉक्टरों का स्टाइपंड एक लाख रुपये से बढ़ाकर 1.30 लाख रुपये किया गया है।
मुख्यमंत्री ने मेडिकल कॉलेज नेरचौक के डॉक्टरों और स्टाफ से भी संवाद किया और मेडिकल कॉलेज में विभिन्न सुविधाओं और कमियों के बारे में जानकारी प्राप्त की। उन्होंने कहा कि चिकित्सा शिक्षा के संबंध में मिले सुझावों को नीति में शामिल किया जाएगा, ताकि मरीजों को प्रदेश में ही बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त हो सकें। उन्होंने कहा कि इससे पूर्व वह आईजीएमसी शिमला, टांडा और हमीरपुर मेडिकल कॉलेज के डॉक्टरों से भी इसी तर्ज पर संवाद कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेजों में छात्रों के लिए 60-60 के सेक्शन बनाए जाएंगे। उसी अनुपात में स्टाफ भी उपलब्ध कराया जाएगा, ताकि विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा मिल सके।
मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू आज मंडी जिले के एक दिवसीय दौरे पर है। इस दौरान मुख्यमंत्री मंडी जिले को करोड़ों रुपए की विकास परियोजनाओं की सौगात देंगे। इस दौरे का मुख्य आकर्षण स्वास्थ्य क्षेत्र में एक नई क्रांति का आगाज और नाचन विधानसभा क्षेत्र में विभिन्न विकास कार्यों का शिलान्यास व उद्घाटन होगा। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री सुबह शिमला से हैलीकॉप्टर के माध्यम से सुंदरनगर पहुंचें। जहां कांग्रेस कार्यकर्ताओं द्वारा उनका भव्य स्वागत किया गया। सुंदरनगर में लैंड करने के बाद वे सड़क मार्ग द्वारा श्री लाल बहादुर शास्त्री राजकीय मेडिकल कॉलेज नेरचौक के लिए प्रस्थान करेंगे। नेरचौक मेडिकल कॉलेज में मुख्यमंत्री ऐतिहासिक पहल करते हुए 'रोबोटिक सर्जरी सुविधा' का विधिवत उद्घाटन करेंगे।
उद्घाटन समारोह के पश्चात मुख्यमंत्री मेडिकल कॉलेज के फैकल्टी सदस्यों के साथ एक अहम बैठक भी करेंगे। इस दौरान संस्थान की भविष्य की योजनाओं और स्वास्थ्य सेवाओं को और सुदृढ़ करने पर चर्चा की जाएगी। नेरचौक के बाद दोपहर के समय मुख्यमंत्री नाचन विधानसभा क्षेत्र के दियारगी पहुंचेंगे। यहां सीएम क्षेत्र के विकास के लिए करोड़ों रुपए की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। इसके बाद मुख्यमंत्री दोपहर बाद पुनः सुंदरनगर पहुंचेंगे। वहां से वे हेलीकॉप्टर के माध्यम से राजधानी शिमला के लिए रवाना हो जाएंगे।
जिला कारागार मंडी में बंद एक कैदी तक चिट्टा पहुंचाने के प्रयास का मामला सामने आया है। यह कोशिश जेल में चिट्टा तस्करी मामले में बंद आरोपी पति के लिए उसकी पत्नी ने की है। 1.3 ग्राम चिट्टा बरामद होने पर पुलिस ने आरोपी महिला को नियामानुसार गिरफ्तार किया और नोटिस पाबंद किया। पुलिस के अनुसार वीरवार दोपहर को नियमित मुलाकात के दौरान एक महिला की ओर से कपड़ों के माध्यम से संदिग्ध मादक पदार्थ जेल के अंदर भेजने का प्रयास किया, जिसे सुरक्षा जांच के दौरान बरामद कर लिया गया। सहायक अधीक्षक जेल मंडी की शिकायत पर यह मामला सामने आया। शिकायत में बताया गया कि जिला कारागार मंडी में बंद कैदियों की नियमित मुलाकात के दौरान सुनीता पत्नी सूरज कुमार शर्मा निवासी डाकघर बागाचनोगी जिला मंडी अपने पति से मिलने जेल पहुंची थी।
मुलाकात के दौरान महिला कपड़ों के माध्यम से सफेद रंग का संदिग्ध पदार्थ जेल के अंदर भेजने का प्रयास किया। ड्यूटी पर तैनात जेल स्टाफ ने सुरक्षा जांच के दौरान उक्त पदार्थ को बरामद कर लिया। जांच में यह पदार्थ चिट्टा प्रतीत हुआ, जिसका कुल वजन लगभग 1.3 ग्राम पाया गया। घटना के बाद पुलिस ने आरोपी महिला के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली है। बता दें, चिट्टे के आदि आरोपी कई बार पुलिस के लिए आफत बन चुके हैं। चिट्टे की तलब होने व तबीयत बिगड़ने पर आरोपियों को अस्पताल ले जाना पड़ा है। इस मामले में भी चिट्टे की तलब को पूरा करने के लिए आरोपी की पत्नी को भी तस्करी में शामिल कर दिया। उधर, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार ने बताया कि मामले में नियमानुसार सभी पहलुओं को ध्यान में रखते हुए जांच की जा रही है।
छोटी काशी मंडी में हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी होली का त्योहार बड़े ही उत्साह और हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस बार भी होली का सामूहिक आयोजन सेरी मंच पर हुआ जिसमें हजारों की संख्या में लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। यहां होली के आयोजकों द्वारा लोगों के लिए डीजे आदि का प्रबंध किया गया था जहां लोगों ने जमकर गुलाल भी उड़ाया और जी भरकर नाचे भी। सुबह करीब दसे बजे से दोहपर दो बजे यह भव्य आयोजन हुआ जिसमें सभी ने शिरकत की।
पूर्व सीएम एवं नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर, बल्ह के विधायक इंद्र सिंह गांधी, डीसी मंडी अपूर्व देवगन और एसपी मंडी विनोद कुमार सहित अन्य गणमान्य लोगों ने भी अपनी उपस्थिति दर्ज करवाई और सभी को होली की बधाई दी। इस भारी भरकम भीड़ को मैनेज करने के लिए भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात रहा। क्यूआरटी की टीमें भीड़ के अंदर पूरी तत्परता से डटी रही। वहीं, दूसरी तरह राज माधव राय मंदिर में भी भगवान श्री कृष्ण को होली लगाने के लिए लोगों की भारी भीड़ उमड़ी। बता दें कि राज माधव राय को मंडी रियासत का राजा कहा जाता है और भक्त इनके दरबार में आकर इन्हें गुलाल लगाकर मंगल कामनाएं मांगते हैं।
दोपहर दो बजे के बाद राज माधव राय की पालकी के साथ ही छोटी काशी का होली का यह त्यौहार संपन्न हुआ। बता दें कि छोटी मंडी में होली के त्यौहार को हमेशा से ही एक दिन पहले मनाने की परंपरा सदियों से चली आ रही है। इसलिए यहां होली का त्यौहार हमेशा ही एक दिन पहले मनाया जाता है। लोग इस त्यौहार को पूरे हर्षोल्लास के साथ मना सकें, इसके लिए जिला प्रशासन द्वारा स्थानीय अवकाश भी घोषित किया जाता है। स्थानीय निवासी संतोष सचदेवा, डा. दिनेश ठाकुर, कनव, दिनेश शर्मा, राज बिहारी कृष्ण दास और ऋषभ शर्मा ने बताया कि इस त्यौहार को लेकर उनके खासा उत्साह रहता है। लोग वर्ष भर इस त्यौहार का इंतज़ार करते हैं और इसे पूरे जोश के साथ मनाते हैं।
मंडी जिले के सुंदरनगर के बेच्छना गांव के निवासी और भारतीय सेना में नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह ने दक्षिण अमेरिका की सबसे ऊंची चोटी माउंट अकोंकागुआ पर पहुंचकर इतिहास रच दिया है। उनकी यह उपलब्धि न केवल हिमाचल बल्कि पूरे देश के लिए प्रेरणा का स्रोत बन गई है। यह विशेष अभियान नेहरू पर्वतारोहण संस्थान और जवाहर पर्वतारोहण संस्थान के संयुक्त दल द्वारा संचालित किया गया था। इस अभियान का उद्देश्य अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भारतीय पर्वतारोहण कौशल का प्रदर्शन करना था। नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह इस दल के महत्वपूर्ण सदस्य रहे और उन्होंने अपने अनुशासन, धैर्य और साहस से मिशन को सफल बनाया।
बता दें कि दक्षिण अमेरिका में स्थित माउंट अकोंकागुआ लगभग 6,961 मीटर की ऊंचाई पर स्थित है और इसे विश्व की सबसे चुनौतीपूर्ण चोटियों में गिना जाता है। यहां का तापमान शून्य से कई डिग्री नीचे चला जाता है। तेज बर्फीली हवाएं चलती हैं और ऑक्सीजन की भारी कमी पर्वतारोहियों की परीक्षा लेती है। इन कठिन परिस्थितियों के बीच 22 फरवरी 2026 को दोपहर 2:10 बजे नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह ने शिखर पर पहुंचकर तिरंगा लहराया और इतिहास रच दिया। वहीं इस खबर से सुंदरनगर के बेच्छना गांव और पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है। सुंदरनगर के विधायक राकेश जम्वाल ने भी नायब सूबेदार भूपेंद्र सिंह को बधाई देते हुए कहा कि उन्होंने प्रदेश और देश का नाम रोशन किया है। उन्होंने इसे हिमाचल के लिए ऐतिहासिक उपलब्धि बताया।
अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव न केवल आस्था का केंद्र है, बल्कि यह हिमाचल की समृद्ध देव परंपरा, संस्कृति और अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक एकता का भी प्रतीक बन गया है। हिमाचल की छोटी काशी मंडी में आज से सात दिवसीय अंतर्राष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज हो रहा है। इसका शुभारंभ डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री दोपहर 3 बजे पड्डल मैदान में करेंगे। इससे पहले वह राज माधोराय मंदिर में पूजा-अर्चना कर भगवान का आशीर्वाद लेंगे और पारंपरिक ‘जलेब’ (शोभा यात्रा) में शामिल होंगे। भगवान श्री राज माधोराय की अगुवाई में निकलने वाली भव्य जलेब इस पर्व का सबसे प्रमुख आकर्षण मानी जाती है। इस दिव्य शोभायात्रा में मंडी जनपद के लगभग 200 देवी-देवता अपने पारंपरिक वाद्य यंत्रों और श्रद्धालुओं के साथ भाग लेंगे। ढोल-नगाड़ों और पारंपरिक वेशभूषा के बीच निकलने वाली यह जलेब मंडी की समृद्ध देव संस्कृति और आस्था की अनूठी झलक पेश करती है।
महोत्सव के दौरान हर शाम सेरी मंच पर भव्य सांस्कृतिक संध्याओं का आयोजन होगा। पहली सांस्कृतिक संध्या में इंडियन आइडल फेम नितिन, नेहा दीक्षित और नाटी किंग कुलदीप शर्मा अपनी प्रस्तुतियां देंगे। कल यानी 17 फरवरी को काकू राम ठाकुर और सुनील राणा, जबकि 18 फरवरी को माउंट फैशन शो, इन्द्रजीत पॉल और बॉलीवुड पार्श्व गायक अरविंद राजपूत मंच पर प्रस्तुति देंगे। 19 फरवरी को ममता भारद्वाज, अरुण-अनुशीला जुगनी और कुमार साहिल दर्शकों का मनोरंजन करेंगे। 20 फरवरी को अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक परेड के साथ गीता भारद्वाज और कुशांत भारद्वाज प्रस्तुति देंगे, जबकि 21 फरवरी को अंतिम सांस्कृतिक संध्या में ‘वॉयस ऑफ शिवरात्रि’ का फाइनल, हार्मनी ऑफ पाइंस और अन्य कलाकार आकर्षण का केंद्र होंगे। इस बार महोत्सव में अंतर्राष्ट्रीय सांस्कृतिक परेड विशेष आकर्षण रहेगी, जिसमें फ्रांस, अमेरिका, नाइजीरिया, तंजानिया, ताजिकिस्तान और श्रीलंका सहित कई देशों के कलाकार भाग लेंगे। इनके साथ हिमाचल, उत्तर भारत और मंडी के स्थानीय कलाकार भी अपनी कला का प्रदर्शन करेंगे।
महोत्सव से पहले रविवार शाम ब्यास नदी के तट पर स्थित पंचवक्त्र महादेव मंदिर के समीप भव्य ब्यास महाआरती का आयोजन किया गया, जिसमें हजारों श्रद्धालु शामिल हुए। डिप्टी सीएम मुकेश अग्निहोत्री ने मुख्य अतिथि के रूप में आरती में भाग लिया और प्रदेश की सुख-समृद्धि की कामना की। उन्होंने कहा कि ब्यास महाआरती नई परंपरा के रूप में मंडी की धार्मिक पहचान को और सशक्त करेगी।
प्रदेश के मंडी जिला में आयोजित होने वाले अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव का आगाज़ होने वाला है। 16 से 22 फरवरी तक  इस महोत्सव की धूम लगेगी। इस दौरान 800 जवान सुरक्षा व्यवस्था का जिम्मा संभालेंगे। जिसके लिए मंडी शहर को छह सेक्टरों में बांटा गया है और हर कोने पर पुलिस का पहरा रहेगा। सुरक्षा व्यवस्था को और मजबूत बनाने के लिए सीसीटीवी कैमरों से भी निगरानी रखी जाएगी।
इस बात की जानकारी एसपी मंडी विनोद कुमार ने दी उन्होंने बताया कि सुरक्षा के लिहाज से पूरे शहर को छह सेक्टरों में बांटा गया है। उन्होंने कहा कि अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव एक बड़ा आयोजन है, जिसके लिए मंडी पुलिस ट्रैफिक प्लान पर भी काम कर रही है। यह प्लान जल्द ही सार्वजनिक किया जाएगा ताकि श्रद्धालुओं और पर्यटकों को किसी प्रकार की असुविधा न हो। एसपी ने बताया कि उन्हें हाल ही में मंडी पुलिस की कमान सौंपी गई है। उन्होंने कहा कि उनकी प्राथमिकता चिट्टे जैसे नशीले पदार्थों के तस्करों को सलाखों के पीछे पहुंचाना रहेगी। साथ ही, सड़क दुर्घटनाओं को रोकने के लिए भी विशेष अभियान चलाया जाएगा ताकि किसी की जान न जाए।
बता दें कि इस बार मंडी में अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव 16 से 22 फरवरी तक आयोजित किया जाएगा। महोत्सव को लेकर मंडी पुलिस और प्रशासन युद्ध स्तर पर तैयारियां कर रहा हैं। पूरे शहर में रंग-रोगन का कार्य चल रहा है और छोटी काशी को दुल्हन की तरह सजाया जा रहा है। श्रद्धालुओं और पर्यटकों के स्वागत के लिए मंडी पूरी तरह तैयार है।
जिला मंडी के सरकाघाट विधानसभा क्षेत्र में बिजली चोरी का एक गंभीर मामला सामने आया है, जिसमें भारतीय जनता पार्टी से जुड़े एक स्थानीय नेता को बिजली विभाग की फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने रंगे हाथों पकड़ा है। विभागीय जांच में बिजली चोरी के साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी पर करीब एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया गया है, जिसे मौके पर ही डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से विभाग को जमा करवा दिया गया।
जानकारी के अनुसार, बिजली विभाग को लंबे समय से उनके परिसर में लगे मीटर की खपत को लेकर संदेह था, क्योंकि खपत का ग्राफ लगातार असामान्य रूप से कम दर्ज हो रहा था, जबकि 125 यूनिट मुफ्त बिजली सुविधा के बावजूद मीटर रीडिंग शून्य के आसपास बनी हुई थी। इसी आधार पर बिजली विभाग की फ्लाइंग स्क्वॉड टीम ने सहायक अभियंता और एसडीओ की मौजूदगी में अचानक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान पाया गया कि मुख्य सर्विस पीवीसी वायर को पंचर कर मीटर को बायपास किया गया था और सीधे अवैध कनेक्शन के माध्यम से बिजली का उपयोग किया जा रहा था। जांच के दौरान बिजली चोरी से संबंधित सभी साक्ष्य एकत्र किए गए और पूरी कार्रवाई की वीडियोग्राफी भी करवाई गई, ताकि भविष्य में किसी प्रकार का विवाद न उत्पन्न हो।
बिजली विभाग के अनुसार, आरोपी लगभग एक वर्ष से बिजली चोरी कर रहा था, जिसके चलते विभाग को आर्थिक नुकसान हुआ। नियमों के तहत कार्रवाई करते हुए विभाग ने बिजली चोरी का केस दर्ज किया और लगभग एक लाख रुपये का जुर्माना लगाया। आरोपी ने मौके पर ही अपनी गलती स्वीकार करते हुए डिमांड ड्राफ्ट के माध्यम से जुर्माने की राशि जमा करवा दी।
18 जनवरी 2026 को भारतीय डाक कर्मचारी संघ (BPEA) ग्रुप ‘C’ की सेंट्रल वर्किंग कमेटी (CWC) की बैठक मंडी, हिमाचल प्रदेश में सफलतापूर्वक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता माननीय अध्यक्ष द्वारा की गई। इसमें हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न मंडलों से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। बैठक के दौरान कर्मचारियों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं, विभागीय नीतियों तथा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने से संबंधित महत्वपूर्ण विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। सदस्यों ने कर्मचारियों के हितों की रक्षा तथा लंबित मांगों के शीघ्र समाधान हेतु एकजुट होकर कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर संगठनात्मक ढांचे को सशक्त बनाने, सदस्यता अभियान को गति देने तथा जमीनी स्तर पर कर्मचारियों की समस्याओं को प्रभावी रूप से उठाने पर विशेष जोर दिया गया। बैठक के दौरान प्रवीन कुमार सलूरिया को सर्वसम्मति से BPEA ग्रुप ‘C’ हिमाचल प्रदेश का सर्किल सचिव निर्वाचित किया गया। इस अवसर पर नवनीत शर्मा, अध्यक्ष BPEA ग्रुप ‘C’ हिमाचल प्रदेश ने कहा कि संगठन कर्मचारियों के अधिकारों और कल्याण के लिए निरंतर संघर्ष करता रहेगा तथा विभाग के साथ सकारात्मक संवाद के माध्यम से समस्याओं का समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। नव-निर्वाचित सर्किल सचिव प्रवीन कुमार सलूरिया ने सभी सदस्यों का आभार व्यक्त करते हुए कर्मचारियों से संगठित रहकर अपने अधिकारों एवं हितों की रक्षा के लिए एकजुट होकर कार्य करने का आह्वान किया।
हिमाचल प्रदेश में नशा मुक्ति अभियान के तहत पुलिस लगातार तस्करों के खिलाफ सख्त कार्रवाई कर रही है। इसी कड़ी में मंडी जिला पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस थाना सुंदरनगर की टीम ने पंजाब के दो युवकों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से 61 किलो 205 ग्राम अफीम डोडा (पोस्त) बरामद किया है।
एसपी मंडी साक्षी वर्मा ने मामले की जानकारी देते हुए बताया कि रविवार सुबह सुंदरनगर थाना पुलिस ने अलसू चौक पर नाकाबंदी कर वाहनों की नियमित जांच शुरू की थी। इसी दौरान मंडी की ओर से आ रही एक पिकअप जीप को शक के आधार पर जांच के लिए रोका गया। वाहन में सवार व्यक्तियों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर पुलिस ने पिकअप की गहन तलाशी ली। तलाशी के दौरान पुलिस ने गाड़ी में छुपाकर रखी गई भारी मात्रा में अफीम डोडा (पोस्त) बरामद की। कुल 61 किलो 205 ग्राम नशीला पदार्थ बरामद हुआ, जो कि व्यावसायिक मात्रा में आता है। पुलिस ने मौके पर ही पिकअप वाहन को कब्जे में ले लिया और दोनों युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान कुलदीप सिंह निवासी मोगा, पंजाब और रामपाल निवासी लुधियाना, पंजाब के रूप में हुई है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर लिया है और उन्हें नियमानुसार कोर्ट में पेश किया जाएगा। एसपी साक्षी वर्मा ने कहा कि नशे के खिलाफ मंडी पुलिस का अभियान आगे भी इसी तरह सख्ती से जारी रहेगा और तस्करों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में गंभीर हादसें टलने का नाम ही नहीं ले रहे है। सिरमाैर जिले के बाद अब मंडी जिला में एक और बस हादसा हुआ है। मंडी जिले में गोभड़ता से सरकाघाट जा रही HRTC की एक बस शनिवार सुबह करीब 8:00 बजे हवाणी के पास हादसे का शिकार हो गई। हादसे के समय बस में करीब 15 यात्री सवार थे। प्राप्त जानकारी के अनुसार चालक को अधिक चोटें आई हैं। जबकि कुछ यात्रियों को भी मामूली चोटें आई हैं। अधिकतर यात्री पूरी तरह से सुरक्षित बताए जा रहे हैं।
हादसे के कारणों का अभी तक पता नहीं चल पाया है। बस सड़क से नीचे लुढ़ककर खेत में जा गिरी है। हादसे की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों ने तुरंत प्रभाव से राहत एवं बचाव कार्य शुरू कर दिया। सभी घायलों को बस से निकालकर उन्हें तुरंत प्रभाव से निजी वाहनों के माध्यम से नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया। डीएसपी सरकाघाट संजीव गौतम ने बताया कि पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। घायलों को उपचार के लिए सरकाघाट ले जाया गया है।
हिमाचल प्रदेश में मकर संक्रांति का पर्व पूरे श्रद्धा और पारंपरिक उल्लास के साथ मनाया जा रहा है। इस अवसर पर शिमला जिला स्थित प्रसिद्ध धार्मिक स्थल तत्तापानी में आज सैकड़ों श्रद्धालुओं ने सतलुज नदी के किनारे स्थित सल्फर युक्त गर्म पानी के कुंडों में आस्था की डुबकी लगाई। प्रदेश में मकर संक्रांति को ‘माघ साजा’ के नाम से जाना जाता है, जो माघ महीने की शुरुआत और सूर्य के मकर राशि में प्रवेश का प्रतीक है।
मकर संक्रांति के पावन अवसर पर तत्तापानी में सुबह 4 बजे से ही श्रद्धालुओं का तांता लगा रहा। ठंड के बावजूद श्रद्धालु कतारों में खड़े होकर कुंडों में स्नान करते नजर आए। मान्यता है कि यहां स्नान करने से त्वचा रोग दूर होते हैं और पुण्य की प्राप्ति होती है। स्नान के साथ-साथ तत्तापानी में श्रद्धालुओं के लिए करीब 3 क्विंटल खिचड़ी भी परोसी जा रही है। उल्लेखनीय है कि वर्ष 2020 में तत्तापानी में साढ़े चार क्विंटल खिचड़ी परोसकर वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया जा चुका है। पर्व के दौरान प्रदेशभर में पारंपरिक व्यंजनों का भी विशेष महत्व रहता है। घर-घर में लाल चावल, अखरोट, खुमानी और भंगजीरी से बनी खिचड़ी, जिसे स्थानीय भाषा में ‘किसर’ कहा जाता है, तैयार की गई और प्रसाद के रूप में वितरित की गई। कई स्थानों पर तुलादान की परंपरा भी निभाई गई।
तत्तापानी के पंडित टेकचंद शर्मा ने बताया कि देश के प्रथम राष्ट्रपति डॉ. राजेंद्र प्रसाद 22 सितंबर 1952 को तत्तापानी आए थे और उन्होंने यहां स्नान सरोवर का उद्घाटन किया था। उस उद्घाटन की पट्टिका को समाजसेवी प्रेम रैना ने आज भी सुरक्षित रखा है। हालांकि, राष्ट्रपति द्वारा उद्घाटित वह सरोवर अब कौल डैम के कारण जलमग्न हो चुका है। साल 2013 में सतलुज नदी पर कौल डैम बनने के बाद पुराना जलाशय डूब गया था। इसके पश्चात जियोलॉजिकल विभाग द्वारा ड्रिलिंग कर नदी के किनारे गर्म पानी निकाला गया और नए कुंडों का निर्माण किया गया, जिनमें आज श्रद्धालु स्नान कर रहे हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार तत्तापानी को ऋषि जमदग्नि और भगवान परशुराम की तपोस्थली माना जाता है। कहा जाता है कि त्रेता युग में महर्षि जमदग्नि ने यहां पत्नी रेणुका और पुत्र परशुराम के साथ तप किया था।
हिमाचल में मकर संक्रांति, 'माघ साजा' के रूप में, केवल एक त्योहार नहीं बल्कि प्रकृति, विज्ञान और संस्कृति का संगम है, जहाँ लोग सूर्य के उत्तरायण होने पर खुशियाँ मनाते हैं, पवित्र जल में डुबकी लगाते हैं और 'किसर' जैसी पारंपरिक चीजें खाकर एक-दूसरे से जुड़ते हैं, खासकर तत्तापानी के गर्म पानी के कुंडों में स्नान और खिचड़ी का प्रसाद, जो इस पर्व को और भी खास बनाता है।
हिमाचल प्रदेश के मंडी जिला के अंतर्गत करसोग उपमंडल में एक सड़क हादसा पेश आया है। यहाँ चरखड़ी के पास 'चेतन कोच' नामक एक निजी बस अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी। जानकारी के अनुसार, दुर्घटना के समय बस में चालक और परिचालक समेत कुल चार लोग सवार थे। हादसे के तुरंत बाद स्थानीय लोगों ने बचाव कार्य शुरू किया और प्रशासन को सूचित किया। इस दुर्घटना में बस में सवार व्यक्ति घायल हुए हैं और एक बुजुर्ग की मौत हो गई है। सभी घायलों को तुरंत रेस्क्यू कर पांगणा अस्पताल पहुँचाया गया, जहाँ उनका उपचार जारी है। डॉक्टरों के अनुसार घायलों की स्थिति फिलहाल स्थिर बताई जा रही है।
वहीं बुजुर्ग मृतक की पहचान कलावती पत्नी ओमप्रकाश निवासी चरखड़ी के रूप में हुई है। दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल दो यात्रियों को आईजीएमसी शिमला रेफर कर दिया गया हैं। जिसकी पुष्टि एसडीएम सुन्दर नगर द्वारा की गई। हादसे के सटीक कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, लेकिन प्रारंभिक तौर पर सड़क की खराब हालत या तकनीकी खराबी को वजह माना जा रहा है। पुलिस ने मामले की पुष्टि करते हुए घटना की जांच शुरू कर दी है।
पूर्व मंत्री ठाकुर महेंद्र सिंह द्वारा धर्मपुर को भविष्य में जिला बनाने की मांग उठाए जाने के बाद पूरे क्षेत्र में राजनीतिक और सामाजिक हलचल तेज हो गई है। बयान के बाद जहां धर्मपुर क्षेत्र के लोग इसे लंबे समय से चली आ रही जायज मांग बता रहे हैं, वहीं सरकाघाट क्षेत्र से भी जिला बनाए जाने की पुरजोर मांग उठने लगी है। धर्मपुर समर्थकों का कहना है कि क्षेत्र भौगोलिक रूप से विस्तृत है और दूर-दराज के गांवों से जिला मुख्यालय तक पहुंचने में लोगों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता है। उनका तर्क है कि धर्मपुर को जिला बनाए जाने से प्रशासनिक सेवाएं बेहतर होंगी, विकास कार्यों में तेजी आएगी और रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे।
वहीं सरकाघाट समर्थकों का कहना है कि सरकाघाट पहले से ही एक प्रमुख प्रशासनिक और व्यापारिक केंद्र है, जहां सड़क, परिवहन और अन्य मूलभूत सुविधाएं अपेक्षाकृत बेहतर हैं। ऐसे में जिला मुख्यालय के लिए सरकाघाट अधिक उपयुक्त स्थान है। दोनों ही क्षेत्रों के समर्थक सोशल मीडिया पर आंकड़ों, नक्शों और पुराने सरकारी प्रस्तावों के माध्यम से अपनी-अपनी दलीलें पेश कर रहे हैं। राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि जिला बनाने का मुद्दा केवल प्रशासनिक नहीं, बल्कि राजनीतिक और भावनात्मक भी है। फिलहाल सरकार की ओर से इस पर कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है, लेकिन जिस तरह से चर्चा तेज हुई है, उससे साफ है कि आने वाले समय में यह मुद्दा और गर्मा सकता है।
धर्मपुर बाजार में शीतला माता मंदिर के पास चौक के समीप हाई-सेंसिटिव कैमरा स्थापित किए जाने के बाद अब यातायात नियमों की अनदेखी करने वाले वाहन चालकों पर पुलिस की सख्त नजर रहेगी। इस आधुनिक कैमरे की मदद से ट्रैफिक नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालक अब पुलिस की निगरानी से बच नहीं सकेंगे। तय गति सीमा से अधिक रफ्तार, बिना सीट बेल्ट वाहन चलाने सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन पर सीधे चालान काटे जाएंगे।
पुलिस के अनुसार, इस कैमरे के माध्यम से 24 घंटे निगरानी रखी जाएगी, जिससे सड़क दुर्घटनाओं पर प्रभावी अंकुश लगेगा और यातायात व्यवस्था सुचारू बनी रहेगी। थाना प्रभारी ने वाहन चालकों से अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और अपनी तथा दूसरों की सुरक्षा सुनिश्चित करें। धर्मपुर पुलिस ने यह भी जानकारी दी कि धर्मपुर क्षेत्र के लिए विभाग द्वारा कुल दो हाई-सेंसिटिव कैमरे स्वीकृत किए गए हैं। पहला कैमरा सरकाघाट के कैंची मोड़ के ऊपर पहले ही स्थापित किया जा चुका है, जबकि दूसरा कैमरा धर्मपुर बाजार में शीतला माता मंदिर के पास लगाया गया है। इन कैमरों के माध्यम से पूरे क्षेत्र में यातायात व्यवस्था को और अधिक मजबूत किया जाएगा।
हिमाचल प्रदेश में एंबुलेंस कर्मचारी यूनियन ने दो दिवसीय हड़ताल के आह्वान पर मंडी जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। कर्मचारियों ने शहर में शव यात्रा निकाली और चौहटा में सरकार का पुतला दहन किया। इस दौरान एक एंबुलेंस कर्मी ने खुद पर डीजल छिड़क लिया और आत्मदाह का प्रयास किया। इस बीच हरकत में आए अन्य कर्मियों ने तुरंत उसे धक्का देकर हटाया और झुलसने से बचा लिया। इस दौरान एंबुलेंस कर्मियों का जमकर गुस्सा फूटा।
बता दें कि बीते 25 दिसंबर 2025 को रात 8 बजे से शनिवार रात 12 बजे तक प्रस्तावित दो दिवसीय हड़ताल के तहत मंडी जिला के 108 और 102 एम्बुलेंस कर्मचारी शनिवार को भी पूर्ण हड़ताल पर रहे। कर्मचारियों ने जिला मुख्यालय मंडी में एकत्र होकर जोरदार प्रदर्शन किया और शहर में शव यात्रा निकालकर अपनी मांगों को लेकर सरकार और प्रबंधन के प्रति विरोध दर्ज कराया। पुलता दहन के बीच एंबुलेंस कर्मियों ने जमकर गुब्बार निकाला। यूनियन और सीटू पदाधिकारियों ने बताया कि हिमाचल प्रदेश में 108 और 102 एम्बुलेंस सेवाओं में कार्यरत कर्मचारी नेशनल हेल्थ मिशन के तहत मेडस्वान फाउंडेशन कंपनी द्वारा वर्ष 2022 में नियुक्त किए गए हैं। इससे पहले वर्ष 2010 में इन कर्मचारियों की नियुक्ति जीवीके कंपनी द्वारा की गई थी, लेकिन उस दौरान भी कर्मचारियों को छंटनी भत्ता, ग्रेच्युटी और अन्य वैधानिक लाभ नहीं दिए गए। इस पूरे मामले में स्वास्थ्य मिशन की भूमिका को मूक दर्शक बताया गया।
यूनियन नेताओं का आरोप है कि वर्तमान में भी नियोक्ता कंपनी द्वारा कर्मचारियों का लगातार शोषण किया जा रहा है। कर्मचारियों को निर्धारित न्यूनतम वेतन नहीं दिया जा रहा और उनसे 12 घंटे की ड्यूटी करवाई जाती है, जबकि ओवरटाइम का भुगतान नहीं किया जाता। यूनियन के माध्यम से जब कर्मचारी अपनी मांगें उठाते हैं तो उन्हें मानसिक रूप से प्रताड़ित किया जाता है।