First Verdict Media - Una
हिमाचल प्रदेश में संगठनात्मक गतिविधियों को गति देते हुए कुटलैहड़ कांग्रेस कमेटी के नवनियुक्त अध्यक्ष विवेक कुमार मिंका ने उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और विधायक विवेक शर्मा विक्कू से भेंट कर अपनी नियुक्ति के लिए आभार व्यक्त किया।
इस अवसर पर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री और विधायक विवेक शर्मा ने नव-नियुक्त अध्यक्ष को नई जिम्मेदारी के लिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूत करने पर जोर देते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता का सम्मान और सत्कार सुनिश्चित किया जाए।
बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि पार्टी के प्रति पूरी निष्ठा से काम करने वाले कार्यकर्ताओं को संगठन में उचित स्थान दिया जाएगा, ताकि आगामी चुनावों में पार्टी का प्रदर्शन बेहतर हो सके।
जिला ऊना में पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए शहर में ढाबे की आड़ में चल रहे देह व्यापार के नेटवर्क का पर्दाफाश किया है। इस कार्रवाई के दौरान पुलिस ने तीन महिलाओं को सुरक्षित बाहर निकाला, जबकि तीन आरोपियों को हिरासत में लेकर उनसे पूछताछ शुरू कर दी गई है।
प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, महिलाओं को बाहरी राज्यों से रोजगार दिलाने के बहाने ऊना लाया जाता था और बाद में उन्हें इस अवैध गतिविधि में धकेला जाता था। बताया जा रहा है कि एसआईयू ऊना के प्रभारी सुनील कुमार को वीरवार को गुप्त सूचना मिली थी कि ऊना-बंगाणा मार्ग पर स्थित एक ढाबे में देह व्यापार चल रहा है। सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से छापा मारा।
जांच में सामने आया कि ढाबा संचालक चरणजीत सिंह अपने सहयोगियों राम पाल और राजू के साथ मिलकर इस नेटवर्क को चला रहा था। पुलिस के अनुसार, ये लोग महिलाओं को बहला-फुसलाकर ऊना लाते थे और फिर उन्हें देह व्यापार के लिए मजबूर करते थे। पुलिस ने तीनों आरोपियों चरणजीत सिंह (लोअर अरनियाला), राम पाल (गोंदपुर बनेहड़ा) और राजू (गुरदासपुर, पंजाब) को हिरासत में लिया है। मौके से साक्ष्य भी जुटाए गए हैं और मामले की गहन जांच जारी है। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई, जिसमें तीन महिलाओं को रेस्क्यू किया गया और तीन आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
ऊना जिले के हरोली क्षेत्र के घालूवाल में विशेष अन्वेषण शाखा ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 940 ग्राम गांजा बरामद किया है। यह रेड गुप्त सूचना के आधार पर की गई, जिसमें एक प्रवासी महिला को संदेह के आधार पर हिरासत में लिया गया है।
पुलिस के अनुसार, महिला के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है। जिला पुलिस कप्तान सचिन ने कहा कि नशे के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को बख्शा नहीं जाएगा। साथ ही पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि नशा तस्करी से जुड़ी किसी भी जानकारी को तुरंत साझा करें, ताकि समाज को इस बुराई से मुक्त किया जा सके।
ऊना जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत पुलिस थाना मैहतपुर की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए तीन युवकों को चिट्टा (हेरोइन) सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 6.30 ग्राम चिट्टा बरामद किया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, 5 अप्रैल 2026 की रात मुख्य आरक्षी बीरबल के नेतृत्व में पुलिस टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर जखेड़ा मोड़ के पास वाटर सप्लाई स्कीम क्षेत्र में दबिश दी। इस दौरान एक एक्सयूवी-500 गाड़ी को रोककर उसकी तलाशी ली गई, जिसमें से 6.30 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पुलिस ने मौके पर गाड़ी चला रहे अभिषेक पुत्र राकेश कुमार निवासी वार्ड नंबर-6 टक्का, तहसील व जिला ऊना को गिरफ्तार कर लिया। इसके अलावा गाड़ी में सवार राहुल और महेश, दोनों निवासी कोटला खुर्द, तहसील व जिला ऊना को भी हिरासत में लिया गया। पुलिस अधीक्षक सचिन हिरेमठ ने बताया कि तीनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया गया है। साथ ही आरोपियों से पूछताछ जारी है, ताकि नशा तस्करी से जुड़े अन्य लोगों और पूरे नेटवर्क का पता लगाया जा सके।
जिला ऊना के हरोली उपमंडल के तहत नंगल कलां में पुलिस और एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (एएनटीएफ) ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की है। टीम ने एक युवक को 10.36 ग्राम चिट्टे के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर उसे हिरासत में ले लिया है। अब पुलिस रिमांड के जरिए नशे के बड़े सौदागरों तक पहुंचने की तैयारी की जा रही है।
जानकारी के अनुसार शनिवार रात एएनटीएफ कांगड़ा के जांच अधिकारी एएसआई सुरेश कुमार की अगुवाई में पुलिस टीम इलाके में गश्त और चेकिंग पर थी। इसी दौरान गुप्त सूचना के आधार पर नंगल कलां में दबिश दी गई। यहां स्थानीय निवासी गौरव कुमार, पुत्र चनण सिंह, की तलाशी ली गई। तलाशी के दौरान उसके कब्जे से 10.36 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसके बाद उसे तुरंत गिरफ्तार कर लिया गया।
ऊना के एसपी सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस गहनता से जांच कर रही है। आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश कर पुलिस रिमांड पर लिया जाएगा। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि आरोपी यह चिट्टा कहां से लेकर आया था और इसे किन लोगों तक सप्लाई किया जाना था। रिमांड के दौरान इलाके के कई बड़े नशा तस्करों के बेनकाब होने की संभावना जताई जा रही है।
ऊना जिला पुलिस ने नशा तस्करों के खिलाफ चलाए गए अभियान के तहत एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने ऊना मुख्यालय के नजदीकी गांव रामपुर में एक व्यक्ति को 81.38 ग्राम चरस के साथ रंगे हाथों गिरफ्तार किया। आरोपी की पहचान अश्विनी कुमार निवासी रामपुर बेला के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
एसपी ऊना सचिन हिरेमठ ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस को इलाके में नशे की तस्करी को लेकर गुप्त सूचना मिली थी। इस सूचना के आधार पर पुलिस टीम ने संतोषगढ़ रोड पर रामपुर बेला के पास नाकेबंदी की। इस दौरान संतोषगढ़ से ऊना की ओर आ रहे एक स्कूटी सवार को जांच के लिए रुकने का इशारा किया गया। पुलिस को देखकर स्कूटी चालक घबरा गया और स्कूटी मोड़कर भागने की कोशिश करने लगा।
पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए उसे मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके कब्जे से एक लिफाफे में रखी 81.38 ग्राम चरस बरामद हुई। एसपी सचिन हिरेमठ ने कहा कि नशे का कारोबार करने वालों को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा। आरोपी से पूछताछ की जा रही है कि वह चरस कहां से लाया था और किसे सप्लाई करने जा रहा था।
ऊना जिला के अंब उपमंडल के एक गांव में कंजक पूजन के बहाने घर बुलाई तीन वर्षीय बच्ची के साथ गलत हरकतें करने की शर्मनाक घटना सामने आई है। पुलिस ने मासूम की मां की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ पॉक्सो एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्राप्त जानकारी के अनुसार 27 मार्च को प्रवासी परिवार की बच्ची पास के एक घर में कंजक पूजन के लिए बुलाई गई थी। घर लौटने पर उसकी तबीयत सामान्य नहीं दिखी। बच्ची की बिगड़ती हालत देख परिजनों को लगा कि शायद वह किसी दुर्घटना का शिकार हो गई है। इसके बाद उसे अस्पताल ले जाया गया।
चिकित्सीय जांच के दौरान बच्ची के साथ गलत हरकतें होने की आशंका जताई गई। घटना के बाद परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए मामला दर्ज कर लिया है। एसडीपीओ अंब अनिल पटियाल ने पुष्टि करते हुए बताया कि पुलिस गंभीरता से जांच कर रही है। जल्द ही आरोपी की पहचान कर कार्रवाई की जाएगी।
रविवार सुबह संतोखगढ़ पुल पर उस समय हड़कंप मच गया, जब एक LPG गैस टैंकर और दो टिप्परों के बीच जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि तीनों वाहनों के आगे के हिस्से बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस हादसे में तीनों वाहनों के चालक घायल हो गए। टक्कर के बाद चालक गाड़ियों के अंदर बुरी तरह फंस गए थे। मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने बिना देर किए राहत कार्य शुरू किया और गाड़ियों के आगे के हिस्से को तोड़कर ड्राइवरों को बाहर निकाला।
घायलों को तुरंत उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया। हादसे के बाद कुछ समय के लिए पुल पर यातायात प्रभावित रहा और लंबा जाम लग गया। मौके पर पुलिस भी पहुंची और स्थिति को संभालते हुए यातायात बहाल करवाया। गौरतलब है कि इससे एक दिन पहले शनिवार रात को भी संतोखगढ़ के गौशाला चौक पर एक बड़ा हादसा हुआ था, जहां एक तेज रफ्तार ट्रक अनियंत्रित होकर सीधे एक दुकान में जा घुसा। इस घटना में भी भारी नुकसान हुआ, हालांकि गनीमत रही कि कोई जानी नुकसान नहीं हुआ। लगातार हो रहे इन हादसों ने प्रशासन और लोगों की चिंता बढ़ा दी है। स्थानीय लोगों का कहना है कि इस क्षेत्र में ट्रैफिक नियंत्रण और सुरक्षा उपायों को सख्ती से लागू करने की जरूरत है, ताकि भविष्य में ऐसे हादसों को रोका जा सके।
नशा समाज के लिए घातक बनता जा रहा है। युवा पीढ़ी इसके दलदल में धंसती जा रही है। कई युवा इसकी चपेट में आकर अपनी जान गंवा रहे हैं। हरोली क्षेत्र के जननी के पास क्रशर रोड किनारे एक युवक का शव संदिग्ध परिस्थितियों में मिला है। मौके पर सिरिंज मिलने के कारण पुलिस ने प्रारंभिक तौर पर नशे के कारण मौत होने की आशंका जताई है। मृतक की पहचान 18 वर्षीय सौरव निवासी पंजाब के रूप में हुई है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार हरोली पुलिस को सूचना मिली कि जननी के पास क्रशर रोड़ पर एक युवक का शव पड़ा हुआ है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया। पुलिस टीम ने घटनास्थल पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया। जांच के दौरान मृतक के पास से एक मोटरसाइकिल, एक सिरिंज और अन्य सामान बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार शव पर किसी प्रकार की मारपीट या चोट के निशान नहीं पाए गए हैं। मौके पर सिरिंज मिलने से नशे के कारण मौत होने की आशंका है, हालांकि मौत के सही कारणों की पुष्टि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हो पाएगी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर परिजनों को सूचना दी और शव को ऊना अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से पोस्टमार्टम के लिए टांडा मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संजीव कुमार भाटिया ने कहा कि 'मौत के कारणों का पता पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही पता चल पाएगा। आम जनता से अपील की है कि अभिभावक अपने बच्चों पर विशेष ध्यान दें। नशे की लत युवाओं को गलत दिशा में ले जा रही है और कई परिवारों की खुशियां छिन रही हैं। चिट्टा या अन्य नशे का कारोबार करने वालों की सूचना तुरंत पुलिस को दें। सूचना देने वाले व्यक्ति की पहचान गोपनीय रखी जाएगी।
ऊना जिला की हरोली पुलिस थाना की टीम ने चिट्टा माफियों पर लगातार शिकंजा कसा हुआ है। इसी कड़ी में मंगलवार को एक गुप्त सूचना के आधार पर थाना हरोली की टीम ने सहायक उप निरीक्षक दीपक के नेतृत्व में धर्मपुर में बाइक पर सवार दो स्थानीय युवकों से 0.38 ग्राम हेरोइन पकड़ने में सफलता प्राप्त की है।
प्राथमिक पूछताछ में आरोपियों की पहचान भूषण पुत्र सोमनाथ निवासी वार्ड नं0-05 गांव व डा. धर्मपुर तहसील हरोली, जिला ऊना तथा नीरज निवासी गांव व डा. धर्मपुर तहसील हरोली, जिला ऊना के रूप में हुई। आरोपी चिट्टे की उक्त खेप कहां से लाए है और ऊना मे इसका नेटवर्क किसके साथ है पुलिस इस बात का पता लगाने में जुटी गई है। प्रभारी पुलिस थाना सुनील ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ अभियोग दर्ज करके आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। वहीं पुलिस अधीक्षक सचिन ने बताया कि जिला पुलिस लगातार नशे के व्यापारियों के खिलाफ सतर्कता और सूझबूझ से कार्य करके ऐसे लोगों को जेल के सलाखों के पीछे धकेल रही है।
ऊना जिला के औद्योगिक क्षेत्र गगरेट में एक सरिया उद्योग में सोमवार सुबह दर्दनाक हादसा हुआ जिसमें दो कामगारों की मौत हो गई, जबकि तीन कामगार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल गगरेट लाया गया। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अमित यादव घटनास्थल पर पहुंचे और हादसे के कारणों की जांच की।
जानकारी के अनुसार सोमवार सुबह करीब साढ़े दस बजे अचानक उद्योग में स्क्रैप उठाने के लिए लगी क्रेन पलट गई। इसके चलते उस पर लादी गई स्क्रैप मजदूरों पर गिर गई। इसके चलते पांच मजदूर बुरी तरह से लहूलुहान हो गए। उन्हें तत्काल सिविल अस्पताल गगरेट तो पहुंचाया गया, लेकिन तब तक दो की मौत हो चुकी थी। मृतकों में एक कामगार बिहार का था और एक गगरेट का है। गंभीर घायलों में एक हरोली क्षेत्र का और एक पंजाब व एक देहरा का रहने वाला है। दुर्घटना क्यों और कैसे हुई है इसका अभी पुख्ता पता नहीं चल पाया है। गगरेट पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच में जुटी है।
15 दिसम्बर को हरोली क्षेत्र के अंतर्गत 33/11 के.वी. उपकेंद्र गोंदपुर बुल्ला में 11 के.वी. गोंदपुर-दुलैहड़ फीडर, गोंदपुर-बीटन फीडर, गोंदपुर-पूबोवाल फीडर, गोंदपुर सिंगा (इंडस्ट्री नं. 1) की मुरम्मत एवं रखरखाव के लिए विद्युत सप्लाई सुबह 10 से शाम 5 बजे तक बंद रहेगी।
अतः विद्युत उपमंडल दुलैहड़ के अधीन आने वाली विभिन्न ग्राम पंचायतों दुलैहड़, हीरां-नगर, भड़ियारां, गोंदपुर-जयचंद और गोंदपुर-बूल्ला, बीटन, सिंगा, छैत्रां, पूबोवाल, हीरां, कुठारबीत, पोलियां बीत और हलेड़ा-बिलना की विद्युत आपूर्ति ठप्प रहेगी। यह जानकारी सहायक अभियंता नरेश कौशल उपमंडल दुलैहड़ द्वारा दी गई है।
हिमाचल प्रदेश में लुटेरी दुल्हन गैंग का जिला कांगड़ा के बाद अब ऊना में शादी के नाम पर ठगी का मामला सामने आया है। जिला ऊना के उपमंडल बंगाणा क्षेत्र में शादी के कुछ दिन बाद दुल्हन नकदी और आभूषण लेकर फरार हो गई। पीड़ित युवक ने इसे संगठित गिरोह का कारनामा बताते हुए पुलिस से कार्रवाई की मांग की है। इससे पहले जिला कांगड़ा के नगरोटा बगवां व तंगरोटी में दो मामले सामने आए थे, जिन्हें पुलिस ने पकड़ भी लिया।
विनय कुमार निवासी थानाकलां ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि उसकी शादी 9 नवंबर 2025 को कशिश नाम की युवती से हुई थी जो मूल रूप से रत्नपुरी, जिला बरेली (उत्तर प्रदेश) की रहने वाली है। विनय का आरोप है कि शादी करवाने वाले सुरेंद्र मोहन उर्फ शैंटी और उसके सहयोगियों ने उससे 1.60 लाख रुपये वसूल किए। 22 नवंबर को रात सवा आठ बजे पत्नी घर से 50,000 रुपये व सोने-चांदी के आभूषण लेकर फरार हो गई। पीड़ित ने बताया कि शादी के दौरान लड़की पक्ष के साथ कई संदिग्ध लोग थे, जिनके नाम उसने पुलिस को सौंप दिए हैं। इनमें इस्माईल, रोहित, अनूप, सोहन सिंह सरदार सहित कई अन्य व्यक्ति शामिल हैं।
विनय ने आशंका जताई है कि यह समूह पहले भी ऐसे मामलों में संलिप्त हो सकता है। उसने पुलिस से गुहार लगाई है कि इस गिरोह के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जाए तथा उसकी पत्नी व संबंधित सभी आरोपितों को शीघ्र गिरफ्तार किया जाए। थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने कहा कि शिकायत पत्र आया है, कार्रवाई की जाएगी।
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिला में एक युवक की गोली मार कर हत्या कर दी गई। यह हादसा जिला ऊना मुख्यालय के साथ लगते लाल सिंगी गांव के एक निजी होटल के बाहर बुधवार देर रात हुआ। मृतक की पहचान युवा कांग्रेस नेता आशु पुरी निवासी संतोषगढ़ के तौर पर हुई। इस वारदात में दो युवक गंभीर रूप से घायल हैं, जिन्हें उपचार के लिए पीजीआई चंडीगढ़ रेफर किया गया है। वारदात में आशु की मौके पर ही मौत हो गई। इसके बाद आशु के साथियों ने गोली मारने वाले परमिंदर और उसके साथियों पर तेजधार हथियारों से हमला कर दिया। जिससे हमले में परमिंदर और गुरजीत मान गंभीर रूप से घायल हो गए।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार होटल रायजादा में बुधवार रात को एक बर्थडे पार्टी में आशु पूरी और अन्य युवा इकट्ठा हुए थे। पार्टी में बाद आधी रात को केक काटने के लिए सभी युवा होटल के बाहर पार्किंग में पहुंचे। इसी दौरान आशु पूरी का किसी बात को लेकर परविंदर निवासी मराला फतेहपुर व परमिंदर पुत्र जरनेल सिंह गांव बिनेवाल, गुरजीत सिंह मान प्रधान मराला उधयपुर के साथ विवाद हो गया।  विवाद इतना बढ़ गया की परमिंदर ने आशु पर गोली चला दी। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया की मृतक के शव को पोस्टमार्टम के लिए टांडा भेजा गया है। फोरेंसिक टीम ने साक्ष्य जुटाए हैं। मामले की जांच जारी है।
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के कलरूही में दो बाइकों में जोरदार टक्कर हुई। यह हादसा रविवार रात लगभग 10:30 बजे के बाद कलरूही पुल के पास हुआ जिसमें दो लोगों की मौत हो गई। जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।  यह हादसा उस वक्त पेश आया जब माता श्री चिंतपूर्णी महोत्सव की समाप्ति के बाद बड़ी संख्या में लोग घरों की तरफ वापस लौट रहे थे।
इस भयावह टक्कर में आसब खान और एक अन्य घायल निखिल पुत्र जीवन ठाकुर (निवासी सेक्टर-56, चंडीगढ़) को सिविल अस्पताल अंब में डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। हादसे में तीन लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घायलों को तत्काल अंब के सिविल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उन्हें आगे के इलाज के लिए क्षेत्रीय चिकित्सालय ऊना रेफर कर दिया गया है। एसपी ऊना, अमित यादव ने इस घटना की पुष्टि की है और बताया कि पुलिस ने घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की गहन जांच शुरू कर दी है।
बंगाणा, कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने प्रदेश सरकार पर निशाना साधते हुए कहा कि पीडब्ल्यूडी और जलशक्ति विभाग में कार्य कर रहे ठेकेदारों की स्थिति बेहद दयनीय हो चुकी है, क्योंकि पिछले दो साल से उन्हें उनके काम का भुगतान नहीं मिल पाया है। उन्होंने कहा कि सरकार की इस उदासीनता के कारण प्रदेश के ठेकेदार आज आर्थिक संकट से गुजर रहे हैं, कई लोगों को तो बैंकों से कुर्की के नोटिस तक मिल रहे हैं, जो बेहद चिंताजनक स्थिति है। भाजपा नेता दविंदर भुट्टो ने कहा कि जल जीवन मिशन के तहत प्रदेश में किए गए करीब 2200 करोड़ रुपए से अधिक के कार्यों का भुगतान अभी तक लंबित पड़ा है, जिससे ठेकेदारों के सामने रोजी-रोटी का संकट उत्पन्न हो गया है। उन्होंने कहा कि सरकार ने 90:10 के अनुपात में केंद्र से मिलने वाले फंड का सही उपयोग नहीं किया, और राज्य सरकार का 10 प्रतिशत हिस्सा न देने के कारण यह भुगतान अटक गया है।
पूर्व विधायक ने कहा कि जब ठेकेदारों को समय पर भुगतान नहीं होगा तो न केवल निर्माण कार्य प्रभावित होंगे बल्कि विकास की गति भी ठप पड़ जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री के आदेश के बावजूद लगभग 1185 करोड़ रुपए का भुगतान अब तक नहीं हुआ है, जिससे ठेकेदार हताश और निराश हैं। दविंदर कुमार भुट्टो ने चेतावनी दी है कि अगर शीघ्र ही ठेकेदारों को उनकी बकाया राशि नहीं दी गई, तो राज्य सरकार के खिलाफ इस मुद्दे पर जोरदार आंदोलन किए जाएंगे। साथ ही दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि भाजपा हमेशा से विकास और पारदर्शिता की पक्षधर रही है, जबकि वर्तमान सुक्खू सरकार की कार्यप्रणाली प्रदेश को आर्थिक अराजकता की ओर धकेल रही है। इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलराम बबलू, जिला पार्षद सदस्य कृष्ण पाल शर्मा, मनोहर लाल शर्मा, संतोष सैनी, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़ सहित अन्य मौजूद रहे।
बंगाणा, कुटलैहड़ भाजपा के वरिष्ठ नेता एवं पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने शनिवार को उपमंडल बंगाणा के लोक निर्माण विभाग (लोकनिवि) मंडल बंगाणा पर गंभीर आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि विभाग के कार्यों में पूरी तरह से लापरवाही और सुस्ती हावी है, जिसका खामियाजा आम जनता को भुगतना पड़ रहा है। दविंदर भुट्टो ने कहा कि जब भी कोई व्यक्ति बंगाणा के लोक निर्माण विभाग के कार्यालय में पहुंचता है, तो एक्सियन साहब क्वार्टर में मिलते हैं। जनता के जरूरी कार्यों की कोई सुनवाई नहीं होती। उन्होंने बताया कि पिछले दो महीनों से कुटलैहड़ क्षेत्र की एक दर्जन लिंक सड़कें पूरी तरह बंद पड़ी हैं, जिससे लोगों को भारी परेशानी झेलनी पड़ रही है। वहीं मुख्य सड़कों पर आपदा के दौरान गिरे लहासे अब तक नहीं हटाए गए हैं, जिससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। पूर्व विधायक दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ क्षेत्र में भयंकर प्राकृतिक आपदा आने के बावजूद लोक निर्माण विभाग का एक्सियन फील्ड में नजर नहीं आया। उन्होंने कहा कि न तो अधिकारी जनता से मिलने निकलते हैं, न ही किसी का फोन उठाते हैं। ऐसे में आम जनता को अपने कार्य करवाने के लिए दफ्तरों के चक्कर काटने पड़ रहे हैं।
भाजपा नेता दविंदर कुमार भुट्टो ने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की सरकार पर भी तीखा प्रहार करते हुए कहा कि सुक्खू सरकार झूठे वादों और घोषणाओं की सरकार बनकर रह गई है। उन्होंने कहा कि सरकार कहती है कि दीपावली से पहले ठेकेदारों के भुगतान किए जाएंगे, लेकिन सच्चाई यह है कि दस लाख तो दूर, एक रुपया भी ठेकेदारों को नहीं मिला। दविंदर कुमार भुट्टो ने आरोप लगाया कि सरकार की नीतियों से ठेकेदारों में भारी रोष है और कई लोग आर्थिक तंगी से गुजर रहे हैं। दविंदर भुट्टो ने कहा कि ठेकेदारों को आत्महत्या जैसी स्थिति तक पहुंचा दिया गया है, जबकि दूसरी ओर सरकार अपने चहेतों और राजनीतिक मित्रों को खुश करने में लगी है। पूर्व विधायक ने यह भी कहा कि यदि लोक निर्माण विभाग ने शीघ्र ही क्षेत्र की बंद सड़कों को नहीं खोला और लापरवाह अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई नहीं की, तो भाजपा जनता के साथ मिलकर आंदोलन छेड़ेगी। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ की जनता अब सब समझ चुकी है, एक तरफ झूठे वादों की सुक्खू सरकार है, दूसरी तरफ जमीनी हकीकत झेल रही जनता। भुट्टो ने कहा कि भाजपा के शासनकाल में विभागों में पारदर्शिता और जवाबदेही थी, लेकिन आज अफसरशाही का आलम यह है कि जनता के हितों की कोई परवाह नहीं।
उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की कि बंगाणा लोक निर्माण मंडल के एक्सियन को तुरंत फील्ड निरीक्षण के लिए निर्देशित किया जाए और लापरवाही बरतने वाले अधिकारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। दविंदर कुमार भुट्टो ने चेतावनी दी कि यदि आने वाले दस दिनों में सड़कों की बहाली का कार्य शुरू नहीं हुआ, तो भाजपा जनता के साथ मिलकर धरना-प्रदर्शन करने से पीछे नहीं हटेगी। दविंदर कुमार भुट्टो ने कहा कि कुटलैहड़ की जनता अब सरकार से जवाब मांगेगी, कागज़ों में नहीं, जमीन पर विकास दिखाना होगा। इस मौके पर जिला भाजपा उपाध्यक्ष बलराम बबलू राज्य पंचायती राज प्रकोष्ठ के सह संयोजक कृष्ण पाल शर्मा, मंडल अध्यक्ष राजेंद्र मलांगड़, राज कुमार मनकोटिया, सुमित वशिष्ठ आदि मौजूद रहे।
जिला पुलिस द्वारा नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सीआईडी कांगड़ा की संयुक्त टीम ने मैहतपुर बाजार में एक युवक को चिट्टे की खेप के साथ धर दबोचा है। आरोपी के कब्जे से 6.94 ग्राम चिट्टा बरामद किया गया है। मामले की पुष्टि करते हुए जिला पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी, जिसके आधार पर यह कार्रवाई की गई। सब इंस्पैक्टर सुनील पटियाल के नेतृत्व में एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स और सीआईडी की टीम ने मैहतपुर बाजार में नाकेबंदी की थी। इस दौरान शक के आधार पर एक युवक को रोककर उसकी तलाशी ली गई तो उसके कब्जे से 6.94 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ।
पकड़े गए आरोपी की पहचान दीपक कुमार निवासी जलग्रां टब्बा के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को तुरंत गिरफ्तार कर उसके खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है। एसपी ने बताया कि मामले की गहनता से जांच की जा रही है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि आरोपी यह नशा कहां से लाया था और इसकी सप्लाई किसे की जानी थी। उन्होंने कहा कि जिले में नशा तस्करों के खिलाफ यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले के हरोली उपमंडल के कर्मपुर गांव में सोमवार को तेंदुए ने छह लोगों को घायल कर दिया। एक व्यक्ति की आंख में गंभीर चोट लगी है, जबकि दो अन्य को मामूली चोटें आई। यह घटना जिले के पालकवाह क्षेत्र के कर्मपुर गांव के पास खेतों में हुई, जब तेंदुआ झाड़ियों से निकलकर अचानक लोगों पर टूट पड़ा। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार तेंदुआ खेतों के बीच झाड़ियों में छिपा हुआ था, जब राहगीरों ने उसकी आवाज सुनी तो वह घबराकर गांव की ओर भागने लगे।
तभी तेंदुए ने छह ग्रामीणों पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद ग्रामीणों के एक समूह ने डंडे लेकर तेंदुए का पीछा किया और उसे घायल कर दिया। बाद में तेंदुआ पास के जंगल में झाड़ियों में छिपा मिला, जहां वन विभाग के कर्मचारियों ने उसे घायल अवस्था में पकड़ लिया। एक स्थानीय व्यक्ति ने बताया कि तेंदुआ अकसर खेतों के आसपास घूमता देखा गया था। ग्रामवासियों ने वन विभाग से आग्रह किया कि तेंदुए को गांव से दूर किसी स्थान पर छोड़ा जाए।
दीपावली के दिन लोग इतने भयभीत थे कि उन्होंने अपने मवेशियों को बाड़ों में बंद रखा और बच्चों को घरों से बाहर नहीं निकलने दिया। भाजपा नेता राम कुमार भी अस्पताल में जाकर पीड़ितों से मिले। दूसरी ओर उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने पीड़ितों को हरसंभव सहयोग देने का आश्वासन दिया है। वन विभाग के डीएफओ सुशील राणा ने बताया कि घायल तेंदुए को पुनर्वास केंद्र बौल ले जाया गया है।
एशियाई कबड्डी महासंघ (एकेएफ) ने जनवरी 2026 में मलेशिया में आयोजित होने वाली एशियन सर्कल स्टाइल कबड्डी पुरुष और महिला चैंपियनशिप के आयोजन के लिए सफलतापूर्वक एक तैयारी बैठक की। बैठक की अध्यक्षता एशियन कबड्डी फेडरेशन के महासचिव मोहम्मद सरवर राणा, एशियन सर्कल कबड्डी कमेटी के सम्मानित अध्यक्ष गुलाब सिंह सैनी और एशियन सर्कल स्टाइल कमेटी के महासचिव कुलदीप दलाल ने की। इसके अतिरिक्त राजेंद्र सिंह सैनी( हिमाचल), गुरदीप सिंह (बिट्टी), और अंतर्राष्ट्रीय कबड्डी कोच नरिंदर राणा सहित प्रतिष्ठित सदस्यों और प्रतिनिधियों ने अपनी उपस्थिति दर्ज की। मलेशिया के कबड्डी एसोसिएशन का प्रतिनिधित्व इसके अध्यक्ष पीटर ने किया, जिसमें प्रमुख स्थानीय कबड्डी क्लबों के अधिकारी और प्रतिनिधि शामिल थे।
पंजाबी स्पोर्ट्स क्लब मलेशिया, गग्गी लोपोन कबड्डी अकादमी मालवा, शेर ए पंजाब, संदीप नांगल अंबिया कबड्डी क्लब, बिट्टू दुग्गल कबड्डी क्लब, मझैल भाई कबड्डी क्लब और अन्य कबड्डी प्रमोटर और हितधारक उपस्थित रहे। इस बैठक के दौरान, एशियन सर्कल स्टाइल कबड्डी चैंपियनशिप 2026 के प्रमुख संगठनात्मक पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की गई, जिसमें  टूर्नामेंट के नियम और कानून, स्थान चयन एवं तैयारी, आवास एवं आतिथ्य व्यवस्था, परिवहन भोजन, चिकित्सा सुविधाएं और खिलाड़ी बीमा पर चर्चा हुई। भाग लेने वाले देशों के साथ संवर्धन और समन्वय फेडरेशन ने चैंपियनशिप के सुचारू और सफल संचालन को सुनिश्चित करने के लिए एशियाई कबड्डी महासंघ, एशियाई सर्कल कबड्डी समिति और मलेशिया के कबड्डी एसोसिएशन के बीच सहयोग के महत्व पर जोर दिया। मोहम्मद सरवर राणा ने पूरे एशिया में कबड्डी की पहुंच बढ़ाने और चैंपियनशिप के सभी पहलुओं में निष्पक्ष खेल, व्यावसायिकता और उत्कृष्टता सुनिश्चित करने के लिए फेडरेशन की प्रतिबद्धता पर प्रकाश डाला।
रविवार सुबह माता श्री चिंतपूर्णी मंदिर के दर्शन के लिए अमृतसर से रवाना हुए श्रद्धालुओं की थार गाड़ी तलवाड़ा बाईपास पर हादसे का शिकार हो गई। सुबह करीब 5:00 बजे श्रद्धालुओं की गाड़ी दूसरे वाहन को बचाने के प्रयास में सड़क से अनियंत्रित होकर गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे की आवाज सुनते ही मौके पर स्थानीय लोग पहुंच गए और घायलों को बाहर निकालकर तुरंत 108 एंबुलेंस के माध्यम से सिविल अस्पताल चिंतपूर्णी भेजा गया। इस हादसे में चार श्रद्धालु घायल हुए हैं, जिनकी पहचान मोहित (19), ऋतिक (21), सुमित (18) और कमल दास बरसाना (36) के रूप में हुई है। सभी घायल अमृतसर के निवासी हैं।
अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई है। डॉक्टरों के अनुसार सभी को मामूली चोटें आईं और अब उनकी स्थिति पूरी तरह स्थिर है। घटना के संबंध में घायल कमल दास बरसाना ने बताया कि यह सब माता श्री चिंतपूर्णी की कृपा है कि चारों की जान बच गई। हादसा बड़ा था लेकिन हम सभी सुरक्षित हैं। उन्होंने बताया कि हालांकि वाहन को काफी नुकसान पहुंचा है, जिसे बाद में क्रेन की सहायता से तलवाड़ा पहुंचाया गया।
सूचना मिलने पर चिंतपूर्णी पुलिस थाना से एएसआई राजेश कुमार अपनी टीम सहित तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने रेस्क्यू कार्य में स्थानीय लोगों के साथ मिलकर सहयोग दिया और घायलों को अस्पताल भिजवाया। इसके बाद थार गाड़ी को क्रेन की मदद से खाई से बाहर निकाला गया।
ऊना की प्रसिद्ध मिठाई श्रृंखला दयाल स्वीट्स ने शनिवार को अंब में अपना चौथा आउटलेट शुरू किया। महादेव मंदिर कोटला कलां के महंत मंगलानंद महाराज ने रिबन काटकर दयाल स्वीट्स का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दयाल स्वीट्स के संस्थापक स्व. लाला हरदयाल को सादर नमन किया गया। वहीं परिवार की मुखिया माता कृष्णा देवी, सीएमडी अश्विनी जेतिक, निदेशक साहिल जेतिक, शिवेन जेतिक व समस्त दयाल स्वीट्स का परिवार उपस्थित रहा।
दयाल स्वीट्स की शुरुआत वर्ष 1962 में ऊना से हुई थी। तब से लेकर अब तक यह ब्रांड अपनी शुद्धता, स्वाद और गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। ऊना से रक्कड़ कॉलोनी और हमीरपुर तक विस्तार के बाद अब अंब में नया आउटलेट खुलने से ब्रांड की मौजूदगी और मजबूत हुई है। आने वाले समय में घुमारवीं और कांगड़ा में भी आउटलेट खोलने की योजना है।
दयाल स्वीट्स के अंब स्थित नए आउटलेट में ग्राहकों के लिए 150 से अधिक प्रकार की मिठाइयां उपलब्ध होंगी, जिनमें पारंपरिक देसी मिठाइयों से लेकर आधुनिक स्वादों का संगम देखने को मिलेगा। साथ ही यहां रेस्टोरेंट सुविधा भी दी गई है, जहां महज 250 रुपये में बुफे सिस्टम के तहत भरपेट भोजन का आनंद लिया जा सकेगा। शादी, विवाह, जन्मदिन और किटी पार्टियों के लिए विशेष हॉल और केटरिंग की व्यवस्था भी की गई है। व्यवसाय के साथ-साथ दयाल स्वीट्स ने रोजगार सृजन में भी अहम भूमिका निभाई है। अंब आउटलेट में 35 लोगों को रोजगार मिला है, जिनमें 70 प्रतिशत कर्मचारी हिमाचल प्रदेश से हैं। महंत मंगलानंद महाराज ने कहा कि दयाल स्वीट्स का सफर यह दर्शाता है कि जब कार्य में निष्ठा, गुणवत्ता और सेवा भाव हो, तो सफलता अपने आप कदम चूमती है।
साथ ही उन्होंने दयाल परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका यह प्रयास आने वाले समय में प्रदेश की पहचान बनेगा और ऊना की मिठास पूरे हिमाचल में फैलेगी। वहीं दयाल स्वीट्स के सीएमडी अश्वनी जैतिक का कहना है कि हमारे लिए दयाल स्वीट्स सिर्फ एक व्यवसाय नहीं, बल्कि पीढ़ियों से चला आ रहा विश्वास है। ग्राहकों का प्यार ही हमारी असली पूंजी है। उन्होंने आगे कहा कि अंब में नया आउटलेट खोलना हमारे विस्तार का हिस्सा है, ताकि हम अधिक से अधिक लोगों तक शुद्धता और स्वाद की वही परंपरा पहुंचा सकें, जिसके लिए ऊना का नाम जाना जाता है।
इस अवसर पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, राज्य भाजपा सचिव सुमित शर्मा, जिला भाजपा अध्यक्ष श्याम मिन्हास, किसान मोर्चा अध्यक्ष धरमिंदर राणा, राज्य भाजपा मीडिया सह संजोयक राज कुमार पठानियाँ, देवभूमि ग्रुप के सीएमडी राजेन्द्र वशिष्ठ, कांग्रेस नेता अविनाश कपीला, डॉ सुभाष शर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस के महामंत्री राघव ठाकुर, वशीर खान, पूर्व विधायक नवीन धीमान, ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट, कुलदीप ठाकुर, इंदु धीमान, जाकिर हुसैन, कंचन रायजादा, प्रदेश युवा कांग्रेस के महामंत्री राघव ठाकुर, प्रेस क्लब ऊना के अध्यक्ष सुरिंदर शर्मा, प्रेस क्लब के महामंत्री व हिमोत्कर्ष के राज्य अध्यक्ष जतिन्द्र कँवर, भाजपा नेता सुरेश बिट्टू, अश्विनी  जैतिक, दीपिका जैतिक, साहिल जैतिक, शिवानी जैतिक, शिवेन जैतिक, खुशी  जैतिक, श्रीनिका जैतिक, श्रींयांग जैतिक, पवन जैतिक, शालू, नीरज जैतिक, नीतू, सान्या, प्रेम नाथ, अनमोल, सोनिया, मास्टर ओमप्रकाश, दिनेश गुप्ता, चंदन आंगरा, विपिन सैणी, वनीत, पुनीत सहित अन्य उपस्थित रहे।
दयाल स्वीट्स के अम्ब के आउटलेट के खुलने पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने परिवार को शुभकामनाएं दी है वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार दिया गया है यह सबसे अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र आगे बढ़े रोजगार मुहैया करवाए, सरकार हर संभव उद्योगों व निजी क्षेत्र को सहयोग करेंगी। वहीं ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा विक्कू ने भी दयाल स्वीट्स परिवार के नए आउटलेट की बधाई दी है। वहीं चिंतपूर्णी के विधायक सुर्दशन बबलू ने दयाल परिवार को अम्ब में आउटलेट खोलने पर बधाई दी ।
ऊना की प्रसिद्ध मिठाई श्रृंखला दयाल स्वीट्स ने शनिवार को अंब में अपना चौथा आउटलेट शुरू किया, जिससे इस ब्रांड के मिठास भरे सफर में एक और अध्याय जुड़ गया। महादेव मंदिर कोटला कलां के महंत मंगलानंद महाराज ने रिबन काटकर दयाल स्वीट्स का शुभारंभ किया। इस अवसर पर दयाल स्वीट्स के संस्थापक स्व. लाला हरदयाल जी को सादर नमन किया गया। वही परिवार की मुखिया माता कृष्णा देवी, सीएमडी अश्विनी जेतिक, निदेशक साहिल जेतिक व शिवेन जेतिक व समस्त दयाल स्वीट्स का परिवार उपस्थित रहा। दयाल स्वीट्स की शुरुआत वर्ष 1962 में ऊना से हुई थी। तब से लेकर अब तक यह ब्रांड अपनी शुद्धता, स्वाद और गुणवत्ता के लिए जाना जाता है। ऊना से रक्कड़ कॉलोनी और हमीरपुर तक विस्तार के बाद अब अंब में नया आउटलेट खुलने से ब्रांड की मौजूदगी और मजबूत हुई है। आने वाले समय में घुमारवीं और कांगड़ा में भी आउटलेट खोलने की योजना है।
दयाल स्वीट्स के अंब स्थित नए आउटलेट में ग्राहकों के लिए 150 से अधिक प्रकार की मिठाइयां उपलब्ध होंगी, जिनमें पारंपरिक देसी मिठाइयों से लेकर आधुनिक स्वादों का संगम देखने को मिलेगा। साथ ही यहां रेस्टोरेंट सुविधा भी दी गई है, जहां महज 250 रुपये में बफे सिस्टम के तहत भरपेट भोजन का आनंद लिया जा सकेगा। शादी, विवाह, जन्मदिन और किटी पार्टियों के लिए विशेष हॉल और केटरिंग की व्यवस्था भी की गई है। व्यवसाय के साथ-साथ दयाल स्वीट्स ने रोजगार सृजन में भी अहम भूमिका निभाई है। अंब आउटलेट में 35 लोगों को रोजगार मिला है, जिनमें 70 प्रतिशत कर्मचारी हिमाचल प्रदेश से हैं। महंत मंगलानंद महाराज ने कहा कि दयाल स्वीट्स का सफर यह दर्शाता है कि जब कार्य में निष्ठा, गुणवत्ता और सेवा भाव हो, तो सफलता अपने आप कदम चूमती है। उन्होंने कहा कि अंब में इस प्रतिष्ठान का खुलना क्षेत्र के लिए सौभाग्य की बात है। इससे लोगों को शुद्ध मिठाइयाँ और स्वादिष्ट भोजन मिलेगा।
साथ ही उन्होंने दयाल परिवार को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि उनका यह प्रयास आने वाले समय में प्रदेश की पहचान बनेगा और ऊना की मिठास पूरे हिमाचल में फैलेगी। वहीं दयाल स्वीट्स के सीएमडी अश्वनी जैतिक का कहना है कि हमारे लिए दयाल स्वीट्स सिर्फ एक व्यवसाय नहीं, बल्कि पीढिय़ों से चला आ रहा विश्वास है। ग्राहकों का प्यार ही हमारी असली पूंजी है। उन्होंने आगे कहा कि अंब में नया आउटलेट खोलना हमारे विस्तार का हिस्सा है, ताकि हम अधिक से अधिक लोगों तक शुद्धता और स्वाद की वही परंपरा पहुंचा सकें, जिसके लिए ऊना का नाम जाना जाता है। इस अवसर पर विधायक सतपाल सिंह सत्ती, पूर्व विधायक बलवीर चौधरी, राज्य भाजपा सचिव सुमित शर्मा, ज़िला भाजपा अध्यक्ष श्याम मिन्हास, किसान मोर्चा अध्यक्ष धरमिंदर राणा, राज्य भाजपा मीडिया सह संजोयक राज कुमार पठानियाँ, देवभूमि ग्रुप के सीएमडी राजेन्द्र वशिष्ठ, कांग्रेस नेता अविनाश कपीला, डॉ सुभाष शर्मा, प्रदेश युवा कांग्रेस के महामंत्री राघव ठाकुर, वशीर खान, पूर्व विधायक नवीन धीमान, ऊना जनहित मोर्चा के अध्यक्ष राजीव भनोट, कुलदीप ठाकुर, इंदु धीमान, जाकिर हुसैन, कंचन रायजादा उपस्थित रहे।
दयाल स्वीट्स के अम्ब के आउटलेट के खुलने पर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री ने परिवार को शुभकामनाएं दी है वहीं उन्होंने कहा कि प्रदेश के युवाओं को रोजगार दिया गया है यह सबसे अच्छी बात है। उन्होंने कहा कि निजी क्षेत्र आगे बढ़े रोजगार मुहैया करवाए, सरकार हर संभव सहयोग उद्योगों व निजी क्षेत्र को करेंगी। वहीं पर वहीं ऊना के पूर्व विधायक सतपाल रायजादा, कुटलैहड़ के विधायक विवेक शर्मा विक्कू ने भी दयाल स्वीट्स परिवार को नए आउटलेट की बधाई दी है। इस अवसर पर अश्विनी जैतिक, दीपिका जैतिक, साहिल जैतिक, शिवानी जैतिक, शिवेन जैतिक, खुशी जैतिक, श्रीनिका जैतिक, श्रींयांग जैतिक, पवन जैतिक, शालू, नीरज जैतिक, नीतू, सान्या, प्रेम नाथ, अनमोल, सोनिया, मास्टर ओमप्रकाश, दिनेश गुप्ता, चंदन आंगरा, विपिन सैणी, वनीत, पुनीत सहित अन्य उपस्थित रहे।
जिला पुलिस की स्पेशल इन्वैस्टिगेशन यूनिट ने नशे के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत एक सफलता हासिल की है। टीम ने जिला मुख्यालय के एमसी पार्क में गश्त के दौरान 2 युवकों को 7.93 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी हमीरपुर जिले के रहने वाले हैं। मामले की पुष्टि करते हुए एसपी ऊना अमित यादव ने बताया कि एसआईयू टीम के एएसआई कमल देव अपनी टीम के साथ मिनी सचिवालय के नजदीक एमसी पार्क में गश्त पर थे। इस दौरान पार्क में मौजूद 2 युवकों की गतिविधियां संदिग्ध लगने पर उन्हें पूछताछ और चैकिंग के लिए रोका गया। तलाशी लेने पर उनके कब्जे से 07.93 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ। इस पर टीम ने उन्हें हिरासत में ले लिया।
आरोपियों की पहचान अमन कुमार निवासी तरेटी, डाकघर फतेहपुर और साहिल राणा निवासी मण, डाकघर जलाड़ी व तहसील नादौन, जिला हमीरपुर के रूप में हुई है। एसपी ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज कर आगामी कार्रवाई अमल में लाई जा रही है। उन्होंने दोहराया कि जिले में नशा माफिया को किसी भी सूरत में बख्शा नहीं जाएगा और इस तरह की कार्रवाई भविष्य में भी जारी रहेगी।
हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में बहुचर्चित अंशिका हत्याकांड में पुलिस ने आरोपी प्रवेश कुमार की निशानदेही पर भिंडला गांव के पास घने जंगल से हत्या में इस्तेमाल चाकू और रस्सी बरामद कर लिए हैं। बरामद हथियारों को फॉरेंसिक जांच के लिए भेजा जाएगा ताकि मामले में पुख्ता सबूत जुटाए जा सकें। पुलिस पूछताछ के दौरान आरोपी प्रवेश ने चौंकाने वाला खुलासा किया। उसने बताया कि सबसे पहले उसने अंशिका का गला रस्सी से दबाकर हत्या की कोशिश की। आरोपी को लगा कि अंशिका की मौत हो गई है लेकिन थोड़ी देर बाद वह होश में आ गई। तब अंशिका ने बोला कि ये क्या कर रहे हो, तब आरोपी ने बोला- अब सब कुछ खत्म। फिर आरोपी ने पास रखे चाकू से अंशिका का गला काटने का प्रयास किया लेकिन वार पूरी तरह सफल नहीं हुआ। फिर उसने अपने साथ लाए दूसरे चाकू से गला काटकर वारदात को अंजाम दिया। फिर बाइक से पेट्रोल निकाल कर शव को आग के हवाले कर दिया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी घर लौटते समय भिंडला के पास घने जंगल में हथियार और रस्सी फेंक कर चला गया। पुलिस की जांच के दौरान इससे पहले घटनास्थल से अंशिका का क्षतिग्रस्त मोबाइल, टूटी हुई सिम बरामद हो चुकी है। एएसपी सुरिंद्र शर्मा ने कहा कि इस केस में हर संदर्भ से जांच की जा रही है।
दुष्कर्म के मामले में हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट में वीरवार को आरोपी एसडीएम ऊना विश्व मोहन देव चौहान ने अंतरिम अग्रिम जमानत याचिका दायर की है। इस पर राकेश कैंथला की अदालत ने राज्य सरकार को नोटिस जारी कर मामले में विस्तृत स्टेटस रिपोर्ट दाखिल करने का निर्देश दिए हैं। अदालत ने एफआईआर में पाया कि याचिकाकर्ता पर 10 अगस्त को पीड़िता के साथ दुष्कर्म का आरोप है। याचिकाकर्ता ने उससे शादी करने का वादा किया। आरोप है कि इसके बाद 20 अगस्त को उसने पीड़िता को एक विश्राम गृह में बुलाया, जहां उसने दोबारा दुष्कर्म किया। आरोप है कि याचिकाकर्ता ने घटना का वीडियो भी बनाया और उसे वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई थी। अदालत ने याचिकाकर्ता के द्वारा लगाए गए आरोपों को अविश्वसनीय मानने का कोई कारण नहीं पाया। पीठ ने सर्वोच्च न्यायालय की ओर से दिए गए निर्णय का हवाला दिया, जिसमें यह कहा गया था कि दुष्कर्म के मामलों में अग्रिम जमानत नहीं दी जानी चाहिए। इन तथ्यों को देखते हुए न्यायालय ने फिलहाल अंतरिम अग्रिम जमानत नहीं दी है।
24 सितम्बर को जहाँ शहनाई बजनी थी, वहाँ मातम छाया गया। शादी से ठीक एक दिन पहले अंशिका की हत्या कर दी गई, उसकी लाश को अधजली हालत में फेंक दिया गया और परिजनों की माने तो हत्यारा कोई और नहीं बल्कि वो ही प्रवेश और उसका चाचा संजीव है, जिसके साथ अंशिका को सात फेरे लेने थे। वीरवार को पुलिस प्रवेश को जम्मू से हिरासत में लेकर जोल पुलिस चौकी पहुंची। यहां पर आरोपी प्रवेश कुमार ने प्रारंभिक पूछताछ में अंशिका की हत्या कर शव को जलाने की बात को कबूल करते हुए कहा कि इस सारी घटना को उसके द्वारा ही अंजाम दिया गया है।
आरोपी प्रवेश कुमार ने बताया कि वह अपनी मंगेतर अंशिका के साथ शादी नहीं करना चाहता था, जबकि वह उस पर बार-बार शादी करने का दबाव डाल रही थी। इसी के चलते उसने सुनियोजित ढंग से मंगलवार रात को अंशिका को मिलने के बहाने सुनसान जगह पर बुलाया और वहीं पर उसका कत्ल कर शव को झाड़ियों के बीच फैंककर आग लगा दी। प्रवेश द्वारा अपने चाचा की इस पूरे हत्या के प्रकरण के बारे में पूछने पर बताया कि चाचा संजीव कुमार उसे छोड़ने अपनी गाड़ी में जम्मू गया था। पुलिस द्वारा शुक्रवार को आरोपी दोनों चाचा व भतीजे का मेडिकल करवाकर कोर्ट में पेश कर रिमांड पर लिया जाएगा। बंगाणा के थाना प्रभारी रोहित चौधरी ने बताया कि आरोपी ने अपना जुर्म कबूल करते हुए कहा कि अंशिका की हत्या के बाद उसके शव को उसने ही जलाया है। बाकी छानबीन जारी है और इस पूरे प्रकरण में उसके साथ और कौन था? इसकी जांच अभी चल रही है।
हिमाचल प्रदेश में एसडीएम ऊना पर युवती ने रेप का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस को दी शिकायत में युवती ने आरोप लगाया है कि एसडीएम से उसे अपने कार्यालय में बुलाया था। वहीं उसके साथ दुष्कर्म किया और उसकी आपत्तिजनक वीडियो भी बनाई। पुलिस ने मामला दर्जकर जांच शुरू कर दी है। शिकायत के आधार पर आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 69 व 351 के तहत मामला दर्ज किया गया है।
पीड़िता ने शिकायत में बताया कि वह एम फार्मा की छात्रा है, एसडीएम विश्व मोहन देव चौहान ने उसे व्हाट्सएप के माध्यम से संपर्क किया और दो-तीन बार अपने कार्यालय बुलाया। आरोप है कि एसडीएम ने 10 अगस्त को कोर्ट रूम से लाैटते समय शादी का झांसा देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। पीड़िता ने बताया कि इसके बाद एसडीएम ने उसे 20 अगस्त को विश्राम गृह ऊना बुलाया और फिर से दुष्कर्म किया। जब युवती ने शिकायत करने की बात कही, तो एसडीएम ने ऑफिस में बनाई गई वीडियो से ब्लैकमेल करना शुरू कर दिया। धीरे-धीरे उसने बात करना कम कर दिया। युवती जब उसके घर गई, तो उसे धक्के मारकर बाहर निकाल दिया गया।
पीड़िता ने 28 अगस्त को महिला आयोग में  शिकायत दी। इसके बाद एसडीएम ने उसे व्हाट्सएप काॅल के माध्यम से धमकाना शुरू कर दिया। एसडीएम की एक गाड़ी ने उसका कई बार पीछा भी किया। पुलिस अधीक्षक अमित यादव ने बताया कि शिकायत के आधार पर एसडीएम ऊना के खिलाफ मामला दर्ज किया गया हैं। एसडीएम की तलाश जारी है।
हिमाचल प्रदेश के ऊना में मंगलवार को शादी से एक दिन पहले युवती को जिंदा जला दिया गया है। घटना बंगाणा उपमंडल की है। जोल पुलिस चौकी क्षेत्र के गांव बैरियां में 24 वर्षीय अंशिका ठाकुर का अधजला शव मिला है। युवती की शादी अगले दिन भिंडला गांव के एक युवक से होनी थी। मंगलवार दोपहर को फॉरेस्ट गार्ड ने बैरियां-रामनगर सड़क के पास शव देखा। उन्होंने तुरंत जोल पुलिस चौकी को सूचना दी। मृतका की पहचान स्वर्गीय विपिन ठाकुर की बेटी अंशिका के रूप में हुई। शव घर से करीब 500 मीटर दूर मिला हैं। पुलिस जांच में सामने आया कि शव पर आग के निशानों के अलावा चेहरे और गले पर गहरे कट के निशान भी हैं। इससे स्पष्ट है कि युवती की हत्या की गई। पुलिस ने फोरेंसिक टीम को भी मौके पर बुलाया है।
परिवार के अनुसार शादी की सभी तैयारियां पूरी हो चुकी थीं। घर में मेहमान भी आने लगे थे। 22 सितंबर की रात करीब 1:00 बजे अंशिका अचानक घर से लापता हो गई। पूरे परिवार और ग्रामीणों ने पूरी रात उसकी तलाश की, लेकिन कोई सुराग नहीं मिला। अगले दिन 23 सितंबर को जंगल में ड्यूटी पर तैनात एक फॉरेस्ट गार्ड की नजर अधजले शव पर पड़ी। पुलिस को सूचना दी गई और मौके पर पहुंची टीम ने शव कब्जे में लेकर परिजनों को बुलाया।
इस दर्दनाक घटना के बाद सबसे बड़े सवाल अंशिका के मंगेतर को लेकर उठ रहे हैं। बताया जा रहा है कि वह सेना में कार्यरत है और 23 सितंबर की सुबह ही ड्यूटी पर लौट गया। ग्रामीणों के बीच चर्चा है कि जब 24 तारीख को उसकी शादी तय थी, तो वह अचानक ड्यूटी पर क्यों चला गया, जबकि कुछ दिन पहले तक घर पर ही मौजूद था। यही सवाल अब पुलिस जांच का अहम हिस्सा बन गया है। शुरुआती जांच में कई बिंदु सामने आए हैं, लेकिन पुलिस अभी किसी ठोस नतीजे पर नहीं पहुंची है। लोग और परिजन मांग कर रहे हैं कि मामले की गहन जांच हो, ताकि सच सामने आ सके और अंशिका की मौत की असली वजह का खुलासा हो।
सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट एवं ऊना जनहित मोर्चा के सौजन्य से आज ऊना के सुविधा पैलेस में आयोजित विशाल निशुल्क मेगा मेडिकल कैंप में लोगों का सैलाब उमड़ा। सुबह से लेकर देर शाम तक सैकड़ों मरीजों ने देश के जाने-माने विशेषज्ञ चिकित्सकों से परामर्श लिया और निशुल्क दवाओं का लाभ उठाया। इस मौके पर स्वास्थ्य सेवाओं की भव्य व्यवस्था देखकर लोगों ने आयोजकों के प्रयासों की सराहना की। इस कैम्प में 650 से अधिक रोगियों की जांच की गई। ऊना में हुए इस मेगा मेडिकल कैंप की सबसे खास बात यह रही कि देश के प्रख्यात हड्डी रोग विशेषज्ञ एवं ऋषिकेश स्थित एम्स में हाल ही में भारत सरकार द्वारा बनाए गए अध्यक्ष डॉ. राज बहादुर स्वयं कैंप में पहुंचे और मरीजों को निशुल्क सेवाएँ प्रदान कीं। उनके साथ पीजीआई चंडीगढ़ के विशेषज्ञ चिकित्सक भी पहुंचे, जिन्होंने विभिन्न रोगों की जांच और उपचार किया।
कैंप में हड्डी रोग, आंख, त्वचा और नाक-कान-गला (ईएनटी) से संबंधित रोगों के विशेषज्ञ मौजूद रहे। इस अवसर पर डॉ. राज बहादुर, चंडीगढ़ सेक्टर-32 मेडिकल कॉलेज के त्वचा विभागाध्यक्ष डॉ. जी.पी. धामी, पीजीआई चंडीगढ़ की ईएनटी विभागाध्यक्ष डॉ. जयवंती व उनकी टीम तथा पीजीआई से नेत्र रोग विशेषज्ञ डॉ. एस. एस. पांडव व टीम ने मरीजों की जांच की और जरूरतमंदों को निशुल्क दवाइयाँ दी।
कार्यक्रम में उपस्थित राष्ट्रीय संत बाबा बाल जी महाराज ने संस्था के इस प्रयास की जमकर प्रशंसा की। उन्होंने कहा कि “एक तरफ हम संत लोग भगवा वस्त्र धारण करते हैं और दूसरी तरफ सफेद वस्त्रों में डॉक्टर होते हैं, जो वास्तव में संतों से भी बड़े हैं और परमात्मा का रूप माने जाते हैं।” उन्होंने डॉ. राज बहादुर को ऊना का गौरव बताते हुए कहा कि उनकी काबिलियत का लोहा पूरी दुनिया मानती है और वह बेहद विनम्र व्यक्तित्व के धनी हैं।
बाबा बाल जी महाराज ने सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक राणा को बधाई देते हुए कहा कि इस नौजवान ने पीड़ित मानवता की सेवा को अपना संकल्प बनाया है और उनके नेतृत्व में संस्था लगातार प्रदेश के दूर-दराज क्षेत्रों में मेडिकल कैंप लगाकर लोगों तक स्वास्थ्य सुविधाएँ पहुँचा रही है।
इस मौके पर विशिष्ट अतिथि के रूप में कुटलैहड़ के पूर्व विधायक देवेंद्र कुमार भुट्टो, ऊना जनहित मोर्चा के चेयरमैन हरिओम गुप्ता भी उपस्थित रहे। वहीं बाद में सुजानपुर के पूर्व विधायक एवं हिमाचल प्रदेश भाजपा के वरिष्ठ प्रवक्ता राजेंद्र राणा ने भी कैंप का दौरा किया और मरीजों से उनका हाल-चाल जाना।
सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के अध्यक्ष अभिषेक राणा ने बताया कि संस्था अब तक प्रदेश के कई हिस्सों में, विशेषकर ट्राइबल जिला लाहौल-स्पीति में, बड़े स्तर पर निशुल्क मेगा मेडिकल कैंप आयोजित कर चुकी है। उनका कहना था कि “प्रदेश के हजारों रोगी इलाज के लिए पीजीआई या अन्य बड़े अस्पतालों में रेफर होते हैं, लेकिन आज ऊना और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को विशेषज्ञ चिकित्सा सेवाएँ उनके घर-द्वार पर ही उपलब्ध करवाई गईं।”
इस अवसर पर सर्व कल्याणकारी ट्रस्ट के वरिष्ठ ट्रस्टी यशपाल अग्रवाल, ट्रस्टी गुरमीत बेदी, सामान्य उद्योग निगम के पूर्व उपाध्यक्ष प्रो. राम कुमार, राजीव भनोट, दविंदर कौशल, अशोक धीमान, हरपाल गोगी, विनय शर्मा, राजेन्द्र मलांगड़, बलविंदर गोल्डी, राज कुमार पठानियाँ सहित बड़ी संख्या में गणमान्य लोग और स्थानीय जनता उपस्थित रही।