शिमला : एसएफआई ने शहीदी दिवस के उपलक्ष्य पर लगाया रक्तदान शिविर
एसएफआई विश्वविद्यालय इकाई 21 से लेकर 23 मार्च तक शहीद ए आजम भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव की याद में शहीदी दिवस मना रही है। पहले दिन 21 मार्च को इकाई की ओर से रक्तदान शिविर लगाया गया, जिसमें विश्वविद्यालय के छात्रों व कर्मचारियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इकाई अध्यक्ष हरीश ने कहा कि शहीद ए आजम भगत सिंह ने देश की आजादी के लिए तथा साम्राज्यवादी ताकतों के खिलाफ लड़ते हुए 23 साल की उम्र में फांसी के फंदे को चूम लिया था।
हरीश ने कहा कि इस देश की आजादी में भगत सिंह, राजगुरु, सुखदेव का बहुत लंबा योगदान रहा है। उसको याद करते हुए एसएफआई लगातार तीन दिन तक गतिविधियां करवाएगी, जिसमें पहले दिन रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया है। तीसरे दिन नुक्कड़ नाटक तथा सेमिनार के माध्यम से भगत सिंह की जीवनी तथा उनके किस्सों को जनता को दिखाया जाएगा।
