शिमला : कोटखाई में उबादेश कलबोग को मिली उपतहसील
तहसील कोटखाई के अंतर्गत आने वाली पंचायत कलबोग में उपतहसील कार्यलय का विधिवत रूप से शुभारंभ किया गया। कलबोग उपतहसील कार्यलय में नायब तहसीलदार ने पदभार संभाला। पूर्व बागवानी मंत्री स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा के अथक प्रयासों व वर्तमान में शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज द्वारा प्रदेश सरकार के समक्ष उपतहसील कार्यालय खोलने का प्रस्ताव रखा गया था। गौरतलब है कि खडाप्थर में मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर ने कलबोग में उपतहसील कार्यलय खोलने की घोषणा की थी। इसके पश्चात तुरन्त इस को सरकार द्वारा अमलीजामा पहनाया गया। उबादेश कि लगभग 9 पंचायतों बाघी, रत्नाडी, कलबोग, क्यारवी, चोगन कुल्टी, नगान, रामनगर, रावलाक्यार को उपतहसील कार्यलय खुलने से लाभ मिलेगा।
इस विशेष अवसर पर उपस्थिति भाजपा प्रदेश आईटी संयोजक चेतन बरागटा ने कहा कि मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज द्वारा कलबोग में उपतहसील कार्यलय खोलने की सौगात उबादेश की जनता को दी गयी है। लगभग 9 पंचायतों की यह लम्बे अरसे से मांग चली आ रही थी। स्वर्गीय नरेंद्र बरागटा का उबादेश में उप तहसील खोलने का स्वप्न पुरा करने के लिए चेतन बरागटा ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व शहरी विकास मंत्री सुरेश भारद्वाज का आभार व्यक्त करने के साथ साथ क्षेत्र को जनता को बधाई भी दी।
