सिरमौर: बोगधार मेले में 1000 महिलाएं महानाटी डाल पेयजल संरक्षण का देंगी संदेश

जल शक्ति विभाग 5 जून को पर्यावरण दिवस पर सिरमौर जिला के बोगधार मेले के दौरान राज्य स्तरीय विश्व पर्यावरण दिवस का आयोजन करेगा। इस आयोजन में उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री मुख्य अतिथि होंगे और कार्यक्रम की अध्यक्षता स्थानीय विधायक विनय कुमार करेंगे।
जल शक्ति विभाग के मुख्य अभियंता एवं राज्य पेयजल एवं स्वच्छता मिशन के निदेशक ई. जोगिन्द्र चौहान ने कहा कि पेयजल संरक्षण और गुणवत्ता का संदेश देने के लिए महानाटी का भी आयोजन किया जाएगा जिसमें जिला और प्रदेश से लगभग 1000 महिलाएं हिस्सा लेंगी। प्रदेश के जाने-माने लोक गायक डॉ. के.एल. सहगल अपने गीतों के माध्यम से जल जागरूकता का संदेश देंगे। चौहान ने बताया कि इस आयोजन से महानाटी में भाग लेने वाली हर महिला के घर और गांव तक पेयजल जागरुकता का संदेश जाएगा और साथ ही प्रदेश भर में भी एक व्यापक संदेश पहुंचेगा।