समाजसेवी मनीष शारदा की टीम ने आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को कोरोना किट देकर किया सम्मानित
आशा कार्यकर्ता ग्रामीण इलाकों में घर घर जाकर स्वास्थ्य देखभाल से जुड़े काम करती हैं लेकिन अब उनका काम कोविड-19 के कारण बढ़ गया है। महामारी के कारण जोखिम भी बढ़ गया है। कोरोना के प्रति ग्रामीण क्षेत्रों में लोगो को जागरूक करने के लिए कुछ सामाजिक संस्थाएं और लोग भी लोगों को कोरोना के प्रति जागरूक कर रहे हैं। इस कड़ी में आज समाजसेवी मनीष शारदा की टीम ने आज गगरेट विस के अंबोआ, नंगल जरियाला, मावा कहोला, चलेट, बबेहर, मारवाड़ी, रायपुर, गणु मधवारा क्षेत्रों में आशा और आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को एन-95 मास्क और विटामिन सी की गोलियां देकर सम्मानित किया। इस दौरान विनोद ठाकुर प्रदेश अध्यक्ष राष्ट्रीय क्षत्रिय महासभा हिमाचल प्रदेश, उप प्रधान प्रदीप कहोल, सुरेश शारदा, विजय ठाकुर, पूर्ण शर्मा, अशोक राणा, नरेंद्र पिंटू, समीर कालिया, शम्मी पराशर, मीना कुमारी प्रधान, बिटु उप प्रधान,सुरेश कौशल,ओमप्रकाश सहित कई लोग मौजूद रहे ।
