सोलन पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन सभा से दीपावली कार्यक्रम का आयोजन
सभी को अपने अंदर से कुविचारों का दमन कर सुविचारों का दीपक जलाना चाहिए। इसी सोच के साथ वीरवार को सोलन पब्लिक स्कूल में ऑनलाइन सभा से दीपावली कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस लाइव कार्यक्रम में बच्चों ने दीया और विभिन्न तरह के कार्ड बनाए।
इन कलाकृतियों को बनाने में बच्चों ने विभिन्न सामग्रियां जैसे थर्माकोल, कांच की चूडियां, माचिस की तीलियां, सितारे, धागे, कागज आदि का प्रयोग किया और अपनी सोच व समझ से कलाकृतियों को बहुत ही सुन्दर रूप दिया। बच्चों ने लाइव क्लास में ही दीपावली के पर्व को धूमधाम से मनाया।
स्कूल की एम डी प्रीती कुमार ने कहा कि इस तरह के आयोजन से बच्चों की प्रतिभा को नई दिशा देने में मदद मिलती है।
उनके लिए जीवन में अग्रसर होने के और आत्मर्निभर बनने के लिए और भी विकल्प खुलते हैं। वहीं अध्यापकों के लिए रंगोली प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। अध्यापकों ने भी अपना बखूबी योगदान दिया, साथ ही अध्यापकों ने विद्यार्थीयों को बाल दिवस पर शुभकामाएं दी। ऑनलाइन सभा के द्वारा बच्चों को नृत्य व गाना गा कर अपना प्यार दिखाया और बच्चों के उज्वल भविष्य की कामना की।
