सोलन: साधुपुल में नाग लोक मंदिर में माथा टेकने के बाद राहुल चंडीगढ़ रवाना
( words)

राहुल गांधी आज सुबह सोलन के साधुपुल स्थित नाग लोक मंदिर गए और माथा टेक कर आशीर्वाद लिया। उनके साथ सोनिया और प्रियंका गांधी भी थीं। मंदिर में दर्शन करने के बाद राहुल गांधी चंडीगढ़ के लिए रवाना हो गए, जबकि सोनिया और प्रियंका गांधी वापस शिमला आ गए। सुबह करीब 7 शिमला से सड़क मार्ग से होते हुए चंडीगढ़ गए। वहां से हवाई यात्रा कर वे या तो अमृतसर जाएंगे या फिर दिल्ली रवाना होंगे।