राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला कुनिहार में आयोजित अंडर-19 लड़कियों की जिला स्तरीय तीन दिवसीय खेल कूद प्रतियोगिता मंगलवार को सम्पन्न हो गई। इसमें राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय नवगांव की छात्राओं ने हैंड बाल प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अर्जित कर विद्यालय व क्षेत्र का नाम रौशन किया है। इस प्रतियोगिता में विद्यालय की 5 प्रतिभागियों का चयन राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता के लिए हुआ है, इनमें आरती, संध्या, हिमानी, नितिका व दीक्षा राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता बिलासपुर में जिला सोलन का प्रतिनिधित्व करेंगी। विद्यालय में आयोजित कार्यक्रम में प्रधानाचार्य रविंद्र गौतम ने इन सभी प्रतिभागियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया। उन्होंने अपने सम्बोधन में इस उपलब्धि का श्रेय विद्यालय के शारिरिक शिक्षक दीप कुमार की लग्न व कठोर परिश्रम को दिया। उन्होंने अन्य छात्रों से भी आह्वान किया कि वे इन सभी छात्राओं से प्रेरणा लें और खेलों में भाग लेकर स्वयं को स्वस्थ व निरोग रखें। इस अवसर पर विद्यालय के सभी शिक्षक और कर्मचारी उपस्थित रहे।
बरोटीवाला में 30 अगस्त से 2 सितम्बर तक खेली गई अंडर 14 छात्रों की जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक छात्र विद्यालय कुनिहार की हॉकी व फुटबाल टीमो ने शानदार प्रदर्शन किया। विद्यालय के शारीरिक शिक्षक अरुण भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया, कि कुनिहार टीम ने हॉकी के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए अकाल पुरख अकेडमी पन्जेहरा को 1- 0 से हराकर खिताब अपने नाम किया,और फुटबाल फाइनल में सोलन की टीम से अतिरिक्त समय मे पेनल्टी शूटआउट में 1 गोल से पिछड़कर रनरअप ट्राफी पर कब्जा किया। उन्होंने बताया कि कुनिहार विद्यालय के 13 छात्र खिलाड़ियों का हॉकी व फुटबाल में राज्य स्तरीय खेलों के लिये चयन हुआ है, जो राज्य स्तरीय टीम का प्रतिनिधित्व करेंगे। मंगलवार को विद्यालय पहुंचने पर शारिरिक शिक्षक अरुण भारद्वाज व खिलाड़ी छात्रों प्रधानाचार्य भूपेंद्र सिंह ठाकुर व विद्यालय परिवार ने जोरदार स्वागत कर सबको बधाई दी व पूरे विद्यालय में मिठाई बांटी।
पीजी कॉलेज बिलासपुर में आयोजित दो दिवसीय इंटर कॉलेज वूमेन हैंडबॉल चैंपियनशिप के समापन समारोह की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने कहा कि खेलों का हमारे जीवन में विशेष महत्व है। खेलें हमें मानसिक व शारीरिक रूप से स्वस्थ रखती है। उन्होने कहा कि खेल खेलने से आत्मविश्वास,अनुशासन और प्रतिस्पर्धा की भावना विकसित होती है। खेल में हार-जीत मायने नहीं रखती परंतु खेल अनुशासन में खेला गया हो यह महत्वपूर्ण है। उन्होने कहा कि खेलों से आपसी भाईचारे को तो बढावा मिलता ही है,इसके साथ ही एक-दूसरे की सस्कृति तथा अन्य महत्वपूर्ण बातों को सीखने का अवसर भी मिलता है। राजेश्वर गोयल ने कहा कि बिलासपुर जिला में खेल गतिविधियों को बढावा देने के लिए बनाए जा रहे सिंथेटिक ट्रैक का निर्माण कार्य अक्तूबर माह तक पूरा कर इसे खिलाड़ियों को समर्पित कर दिया जाएगा। उन्होने कहा कि बिलासपुर जिला से अनेक ऐसे खिलाड़ी निकले हैं जिन्होंने राष्ट्रीय तथा अन्तर्राष्ट्रीय स्तर पर बिलासपुर जिला का नाम रोशन किया है। उन्होने खिलाड़ियों से खेल क्षेत्र में भी भविष्य बनाने का आहवान किया। इस अवसर पर उन्होने विजेता टीमों को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। प्रतियोगिता में राजकीय महाविद्यालय बलद्वाड़ा ने प्रथम स्थान प्राप्त किया जबकि राजकीय महाविद्यालय बिलासपुर उपविजेता रही।
जिला स्तरीय अंडर 19 छात्रा खेलकूद प्रतियोगिता राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला छात्र कुनिहार में संम्पन हुई। समापन समारोह में बतौर मुख्यअतिथि रत्तन सिंह पाल भाजपा प्रदेश सचिव ने शिरकत की। मुख्यअतिथि का स्वागत फूल मालाओं के साथ जिला क्रीड़ा संघ (उच्चतर) व विद्यालय परिवार की ओर से किया गया। इस खेलकूद प्रतियोगिता में जिला के 21 निजी व सरकारी विद्यालयों के करीब 336 छात्रा खिलाडीयो ने हॉकी,बास्केट बॉल,हैंडबॉल,बॉक्सिंग,जुडो शतरंज आदि खेलो सहित सांस्कृतिक कार्यक्रमो में दमदार प्रदर्शन किया। उत्कृष्ट मेधावी खिलाडी प्रदेश के विभिन्न जिलों में होने वाली राज्य स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिताओ में जिला सोलन का प्रतिनिधित्व करेंगे। कार्यक्रम का आगाज स्थानीय विद्यालय की छात्राओं द्वारा वन्दे मातरम की प्रस्तुति से हुआ।मुख्यअतिथि ने दीप प्रज्वलन करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। इस दौरान विद्यालय की छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य बीएस ठाकुर ने मुख्यअतिथि सहित सभी मेहमानों का स्वागत किया व मुख्यअतिथि के समक्ष विद्यालय के असुरक्षित भवन की जगह जल्द नया भवन बनवाने की मांग रखी। जिला क्रीड़ा संघ सोलन (उच्चतर)एडीपीओ सरला ठाकुर ने भी मुख्यअतिथि का स्वागत किया। जिला क्रीड़ा संघ उच्चतर सोलन की ओर से व स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य व एसएमसी की ओर से मुख्य अतिथि को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्यअतिथि रत्तन सिंह पाल ने अपने सम्बोधन में खिलाड़ियों को आशीर्वाद दिया। उन्होंने विजेता खिलाड़ियों को ट्रॉफी देकर सम्मानित किया व जो खिलाड़ी इस बार कामयाब नही हुए,उन्हें भविष्य में कड़ी मेहनत करके अपने लक्ष्य को प्राप्त करने को कहा। उन्होंने सभी खिलाड़ियों को नशे व अन्य कुरीतियों से दूर रह कर आगे बढ़ कर अपने विद्यालय व प्रदेश सहित देश का नाम रोशन करने को कहा। इस तीन दिवसीय अंडर-19 प्रतियोगिता के हॉकी में गुरु नानक पब्लिक स्कूल जगातखाना ने सोलन को 3-2 से हरा कर ट्रॉफी पर कब्जा किया। बास्केटबॉल में डीपीएस सोलन पहले व चंडी सोलन दूसरे स्थान पर रहा। हैंडबॉल में रावमापा नवगावँ प्रथम व रावमापा रेरु द्वितीय रहा। वन्ही जुडो में कंडा स्कूल ने ट्रॉफी पर कब्जा किया व कुफ़्टू व देवठी सयुंक्त रूप से दूसरे स्थान पर रहे,बॉक्सिंग की स्पर्धा में बथालँग विजेता व अर्की उपविजेता रहा। सांस्कृतिक कार्यक्रम स्पर्धा के भाषण प्रतियोगिता में सोलन प्रथम,अर्की द्वितीय व घनागुघाट तीसरे स्थान पर रहा। वन एक्ट प्ले में अर्की प्रथम व घनागुघाट दूसरे स्थान पर रहा। फोक डांस स्पर्धा में बथालँग प्रथम व देवठी स्कूल द्वितीय स्थान पर रहा। जुडो की 36 किलोग्राम भर में दिव्या कुफ़्टू प्रथम व मीनाक्षी कंडा द्वितीय रही,40 किलो ग्राम में किरण बरोटीवाला प्रथम,यामिनी देवठी द्वितीय,63 kg में दिव्या कंडा प्रथम व आंचल धर्मपुर द्वितीय स्थान पर रहा। इस अवसर पर विद्यालय प्रधानाचार्य बी एस ठाकुर,,एसएमसी अध्यक्ष रणजीत ठाकुर,एडीपीओ जिला क्रीड़ा संघ उच्चतर सोलन सरला ठाकुर,हाटकोट पंचायत प्रधान सुनीता ठाकुर,अमर सिंह ठाकुर ,देवेंद्र शर्मा,आरपी जोशी,,सोनिया ठाकुर,ओम प्रकाश भारद्वाज,गोपाल शर्मा,राजीव शर्मा,कौशल्या कंवर,प्रतिभा कंवर, राजेन्द्र ठाकुर,हरजिंदर ठाकुर व विद्यालय स्टॉफ व छात्र खिलाड़ी मौजूद रहे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक (छात्र )विद्यालय कुनिहार में चल रही 3 दिवसीय अंडर 19 छात्राओं की खेलकूद प्रतियोगिता के दूसरे दिन रविवार को विभिन्न खेलो के कई मुकाबले खेले गए। सुबह सबसे पहले सोलन व जगातखाना की टीमो के मध्य हॉकी का फाइनल मैच खेला गया। दोनों टीमो के खिलाड़ियों ने शानदार खेल दिखाया। इस शानदार मुकाबले में जगातखाना स्कूल की टीम ने 3-2 के अंतर से सोलन की टीम को हराया।बास्केट बॉल के पहले सेमीफाइनल मुकाबले में चण्डी ने अर्की व दूसरे सेमीफाइनल में डी पी एस सोलन ने बरोटीवाला को हराकर फाइनल में प्रवेश किया। हैंडबॉल मुकाबलों में पल्ली ने चण्डी,नवगांव ने धर्मपुर,रामशहर ने दयोठी,रेडू ने डी पी एस सोलन,कसौली ने राम शहर व नव गॉंव ने लक्ष्य पब्लिक स्कूल अर्की को हराया। वही जूड़ो में कण्डा ने पहला व दयोठी व कुफ़्टू ने संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल किया। इसके अलावा बॉक्सिंग मुकाबले व कल्चर प्रोग्राम जारी थे। स्थानीय विद्यालय के प्रधानाचार्य बी एस ठाकुर ने बताया कि सोमवार को खेलों का समापन होगा जिसमें भाजपा प्रदेश सचिव रतन सिंह पाल बतौर मुख्यातिथि विजेता खिलाड़ियों को सम्मानित करेंगे।
राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय दाड़लाघाट ने ममलीग मे सम्पन्न हुई जिला स्तरीय अंडर-19 सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं के अंतर्गत सुगम संगीत प्रतियोगिता में विद्यालय के होनहार छात्र पीयूष ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। तथा इसी प्रकार वाद्य वृंद संगीत में भी इस विद्यालय के बच्चों ने अपनी प्रतिभा का परचम लहराते हुए दूसरा स्थान प्राप्त किया है। सुगम संगीत में विजेता रहे पीयूष का साथ हारमोनियम और तबले मैं रवीन्द्र और राहुल ने बखूबी दिया। जबकि वाद्य वृंद प्रतियोगिता में रवींद्र व साथियों ने पारंपरिक वाद्य यंत्रों पर पहाड़ी धुनों की मधुर तानों से श्रोताओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। प्रतियोगिता में द्वितीय स्थान प्राप्त किया। इस प्रकार विद्यालय के छात्र पीयूष का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता हेतु चयन हुआ है। विद्यालय की प्रधानाचार्य इंदु शर्मा ने बच्चों की उपलब्धि पर उन्हें और उनका मार्गदर्शन करने के लिए भोपाल सिंह डीपीई तथा अनिल शर्मा व कमलेश को बधाई दी है।उन्होंने बच्चों से राज्य स्तर की प्रतियोगिताओं में भी इसी प्रकार विजयी रहने की अपेक्षा की है।
फिट इंडिया मूवमेंट कार्यक्रम के शुभारंभ के अवसर पर जिला स्तरीय कार्यक्रम कहलूर स्पोर्टस काॅम्पलैक्स हाॅकी मैदान लूहणु में जिला युवा सेवा एवं खेल विभाग के तत्वावधान में आयोजित किया गया। इस अवसर पर जिला के सभी अधिकारियों, कर्मचारियों, राज्य खेल छात्रावास, सिटी कलब, बंदला, ऋषिकेश, कोठीपुरा, कोसरियां की टीमों के खिलाडियों, राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला (बाल) के विद्यार्थियों ने माननीय प्रधानमंत्री का दिल्ली के इंदिरा गांधी स्टेडियम से लाईव संदेश सुना,इस मौके पर उपायुक्त राजेश्वर गोयल ने कहा कि जिला के सभी उपमण्डलों, शिक्षण संस्थानों, पंचायतों तथा विभागों में माननीय प्रधानमंत्री के संदेश का सीधे प्रसारण की व्यवस्था कर सुनाया गया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने शारीरिक और मानसिक स्वास्थ्य को फिट रखने के लिए जो संदेश दिया है हम सभी को उन सभी बातों को अपने-अपने कार्यक्षेत्र और जीवन शैली में अपनाना चाहिए ताकि स्वस्थ स्वास्थ्य और स्वच्छ समाज की कल्पना को साकार किया जा सके। उन्होंने कहा कि कोई भी राष्ट्र तरक्की तभी कर सकता है जब मानव संसाधन स्वस्थ होंगे। उन्होंने आमजन मानस से अपील की है कि माननीय प्रधानमंत्री ने जो संदेश दिया है उसी के अनुरूप दिए गए संदेश को अपनी जीवन शैली में पूरी तरह से अपनाएंगे। उन्होंने कहा कि आज पूरे देश में हाॅकी के जादूगर मेजर ध्यान चंद की जयंती के अवसर पर राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि मेजर ध्यान चंद ने तीन बार भारत का प्रतिनिधितत्व किया और तीनों ही बार स्वर्ण पदक जीता। उन्होने बताया कि इस अवसर पर जिला स्तरीय हाॅकी प्रतियोगिता का भी आयोजन किया जा रहा है।
हॉकी के जादूगर को मिले भारत रतन वो दिन जब मेजर ध्यानचंद ने हिटलर का दर्प कुचल दिया साल 1936 की बात है और तारीख थी 15 अगस्त। बर्लिन ओलिंपिक के हॉकी फ़ाइनल मुकाबले में मेज़बान जर्मनी और भारत का मुकाबला चल रहा था। जर्मनी का तानाशाह एडॉल्फ़ हिटलर भी स्टेडियम में मौजूद था। खेल शुरू हुआ और हॉकी के जादूगर मेजर ध्यानचंद का जादू सर चढ़कर बोलने लगा। बौखलायें जर्मन खिलाडी धक्का-मुक्की पर उतर आए। जर्मन गोलकीपर टीटो वॉर्नहॉल्त्ज से टकराने से ध्यानचंद के दांत टूट गए, पर जज्बा नहीं। ध्यानचंद की कप्तानी में भारत ने जर्मनी को 8-1 से रौंद डाला। मेजर ध्यानचंद ने उस दिन हिटलर का दर्प कुचल दिया। हिटलर ध्यानचंद से इस कदर प्रभावित हुआ कि उन्होंने ध्यानचंद को जर्मन नागरिकता और जर्मन सेना में कर्नल बनाने का प्रस्ताव दिया, पर ध्यानचंद ने उसे विनम्रता से ठुकरा दिया। हॉकी के मैदान में मेजर ध्यानचंद की ड्रिबलिंग इतनी लाजवाब थी कि कई बार तो गेंद उनकी हॉकी स्टिक से चिपकी नजर आती थी। विपक्षियों की शिकायत के आधार पर कई दफे उनकी हॉकी स्टिक की जांच भी की गई।हॉलैंड में एक बार तो उनकी हॉकी स्टिक में चुंबक होने की आशंका में तोड़ कर देखी गई थी। हॉकी में उससे बड़ा खिलाड़ी कोई नहीं हुआ और शायद हो भी ना। ध्यानचंद को भारत रत्न से बहुत पहले सम्मानित कर दिया जाना चाहिए था, पर ये विडम्बना का विषय है कि आज तक किसी भी हुकूमत ने ऐसा करने की जहमत नहीं उठाई। 29 अगस्त को मेजर ध्यानचंद की जयंती है और पूरा देश सरकार से उम्मीद कर रहा है कि देर से ही सही इसी दिन उन्हें भारत रत्न दिए जाने का एलान हो। अपने खेल करियर में 1000 और अंतरराष्ट्रीय मैचों में 400 गोल करने वाले मेजर ध्यानचंद निर्विवाद रूप से भारत रत्न के हकदार हैं।
वर्ष 2003 में आज ही के दिन भारतीय हॉकी टीम सोलन में थी। दरअसल, भारतीय हॉकी टीम को विशेष ट्रेनिंग सेशन के लिए सोलन शहर के नजदीक स्थित बड़ोग में भेजा गया था। तब धनराज पिल्लै टीम के कप्तान थे और उस टीम में गगन अजित सिंह , जुगराज सिंह जैसे धुरंधर शामिल थे। टीम करीब एक सप्ताह प्रैक्टिस के लिए सोलन में रुकी थी। इसी दौरान 16 जुलाई का दिन आया। ये दिन टीम के लिए ख़ास था क्यों कि 16 जुलाई टीम के कप्तान धनराज का जन्मदिन था। दिनभर प्रैक्टिस में पसीना बहाने के बाद देर शाम शहर के नजदीक स्थित एक रिसोर्ट में धनराज के जन्मदिन का जश्न मनाया गया। उनके जन्मदिन के लिए विशेष तौर पर एक दस किलो का केक तैयार करवाया गया। इस केक का डिज़ाइन एक हॉकी मैदान का था जिसमें बकायदा गोल पोस्ट भी लगे थे और केक के एक कोन में बनाया गया था तिरंगा। वो धनराज का 35 वां जन्मदिन था, इसलिए केक को 35 गुलाबों से सजाया गया था। वो केक सोलन शहर के ही एक बेकर द्वारा तैयार किया गया था जिसे देख धनराज बेहद खुश हुए थे।
If there is anyone in India other than Major Dhyanchand who deserves to be called as The Magician with Hockey Stick, he is Dhanraj Pillay. Pillay was the world class player of his time and former captain of the national hockey team. India won many tournaments under his captaincy, and he has made ample contributions to Indian hockey. Today, Dhanraj Pillay turned 51. Lets know interesting facts about Dhanraj Pillay:- Dhanraj Pillay served India for about 15 years. He debuted his international hockey in 1989 in Allwyn Asia Cup Pillay played over 330 international matches for India. However, The Indian Hockey Federation didn't keep an official record of his goals. According to Federation he scored around 170 goals in his career. Dhanraj Pillay played for India in four Olympics, four World Cups, four Champion Trophies and four Asian Games Pillay was the highest goal scorer of the Bangokok Asian Games of 1998. Dhanraj Pillay was honoured with Rajiv Gandhi Khel Ratna award in the year 1999-2000. Dhanraj Pillay was awarded the Padma Shri, the fourth highest civilian award, in the year 2000. Journalist, Sundeep Misra, wrote a biography on Pillay titled, 'Forgive Me Amma' Under his captaincy, India won 1998 Asian Games and 2003 Asia Cup.
भारतीय क्रिकेट टीम अंक तालिका में टॉप पर अपना स्थान सुनिश्चित करके वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल में पहुंच चुकी है । 9 जुलाई को भारत के सामने न्यूजीलैंड की चुनौती है।वर्ल्ड कप के पहले सेमीफाइनल में भारत और न्यू जीलैंड की टीमें मैनचेस्टर के ओल्ड ट्रैफर्ड मैदान पर भिड़ने को तैयार हैं। इस मैच का पलड़ा भारतीय टीम के पक्ष में झुका हुआ जरूर नजर आ रहा है, लेकिन कीवी टीम को कहीं से भी हल्के में लेना टीम को भारी पड़ सकता है। दोनों ही टीमों की तरफ से इस टूर्नामेंट में कुछ शानदार परफॉर्मेंस दिखाई दिए हैं, तो वहीं दूसरी ओर चंद ऐसी कमजोरियां भी उजागर हुई हैं, जो उनके खिताबी जीत के सपने को चकनाचूर कर सकती हैं। टॉप तीन चले तो आसान होगी राह रोहित शर्मा की रिकार्डतोड़ बल्लेबाजी इस टूर्नामेंट में भारत का सबसे दमदार पहलू रहा है। कप्तान विराट कोहली भले ही अब तक शतक से महरूम हैं, मगर लगातार अच्छी बल्लेबाजी कर रहे हैं। वह पांच अर्धशतकों के साथ 442 रन बना चुके हैं। शिखर धवन की जगह लेने वाले के एल राहुल ने एक शतक और दो अर्धशतक समेत 360 रन जुटाकर ओपनिंग की चिंता दूर कर दी है। भारत के टॉप ऑर्डर के इन तीनों बल्लेबाजों का फॉर्म में होना टीम इंडिया के लिए बेहद शुभ संकेत हैं। बारिश होने की संभावना ,गेंदबाज़ उठा सकते है फायदा बहरहाल सेमीफाइनल के दिन मैनचेस्टर के आसमान में बादल छाए रहने की संभावना है। ऐसे में अनुमान लगाया जा सकता है की बारिश मैच में खलल डाले। मौसम विभाग के अनुसार तापमान अधिकतम 21 डिग्री सेल्सियस रहेगा। मौसम के हिसाब से तेज गेंदबाजों को फायदा मिलेगा। पिच की नमी और हवा का फायदा तेज गेंदबाज उठा सकते हैं। भारत और न्यूजीलैंड दोनों के पास अच्छे तेज गेंदबाज हैं। यदि मैच होता है रद्द, तो फ़ाइनल में पहुंचेगा भारत बारिश की वजह से अगर कल मैच नहीं हो पता है, तो 10 जुलाई को रिजर्व डे रखा गया है। हालांकि, उस दिन भी बारिश होने की संभावना है। कल की अपेक्षा 10 जुलाई को बारिश की 70 फीसदी संभावना है। ऐसे में कह सकते हैं कि पहले सेमीफाइनल पर बारिश का पूरा खतरा है।अगर रिजर्व डे पर भी बारिश होती है और मैच नहीं होता है तो टीम इंडिया सीधे वर्ल्ड कप 2019 के फाइनल के लिए क्वालीफाई कर जाएगी। आइसीसी नियमों के मुताबिक जो टीम वर्ल्ड कप में पहले और दूसरे स्थान पर खत्म करती है, उनको ये फायदा मिलता है। ऐसे मैच रद्द होने पर भारत फाइनल के लिए सीधे क्वालीफाई कर जाएगा।











