मिशन रक्षक अभियान के तहत विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने टूटू मजठाई पंचायत में लोगों को किया जागरूक
अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता पूरे प्रदेश भर में मिशन रक्षक अभियान के तहत गांव-गांव जाकर लोगों को कोरोनावायरस के प्रति जागरूक तथा वैक्सीन लगाने के लिए प्रेरित कर रहे हैं। इसी अभियान के तहत आज अभाविप शिमला महानगर इकाई के कार्यकर्ताओं ने शिमला की टूटू मजठाई पंचायत मैं जाकर लोगों को जागरूक किया। इस अभियान में विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं का स्थानीय पंचायत के जनप्रतिनिधियों ने भी भरपूर सहयोग किया। प्रदेश मंत्री विशाल वर्मा ने कहा कि कोरोना महामारी के संकट के समय में विद्यार्थी परिषद ने प्रशासन के साथ मिलकर जनजीवन के लिए कार्य किया है। मिशन रक्षक अभियान के तहत विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता हिमाचल प्रदेश के प्रत्येक गांव में जाकर विभिन्न प्रकार से वहां के लोगों की सेवा करते हुए उन को जागरूक करना, वैक्सीन लगाने हेतु प्रेरित करना, छात्रों को पाठ्य सामग्री उपलब्ध करवाना, जरूरतमंद लोगों को राशन मुहैया करवाना आदि कार्य कर रहे हैं।
यह अभियान 15 जून शुरू हुआ था तथा 25 जून तक चलेगा। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने पाया की ग्रामीण क्षेत्रों में लोगों को महामारी के प्रति जागरूक करने की बहुत आवश्यकता है तथा वहां के स्थानीय स्वास्थ्य केंद्रों को भी सुदृढ़ करने की आवश्यकता है। अभी भी ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत सारे लोग ऐसे हैं जिन्होंने वैक्सीन हेतु पंजीकरण तक नहीं करवाया है। विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता ऐसे सभी लोगों को जागरूक कर रहे हैं। स्थानीय पंचायत के उपप्रधान केशपा राम कश्यप, वार्ड पंच कमलेश तथा सुनीता ने विद्यार्थी परिषद द्वारा चलाए जा रहे इस अभियान की सराहना की है। इस दौरान अभाविप के कार्यकर्ताओं ने उन्हें शिमला शहर में किए गए अपने सेवा कार्यों की जानकारी दी। अभाविप ने यह भी देखा की ग्रामीण क्षेत्रों में बहुत कम जागरूकता का कार्य प्रशासन द्वारा किया गया है। इसी के मद्देनजर विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ता गांव गांव जाकर लोगों को जागरूक कर रहे हैं। टूटू मजठाई में चलाए गए इस अभियान में प्रदेश मंत्री विशाल वर्मा प्रदेश सोशल मीडिया संयोजक आशीष ठाकुर शिमला महानगर इकाई के कार्यकर्ता रित्विक विश्वास तथा अजय आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।
