विस अध्यक्ष से मिले इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ लीगल स्टडीज हरिदेवी के विद्यार्थी, संसदीय प्रणाली की जानकारी ली
आज सुबह 10:30 बजे इंडियन इंस्टीच्यूट ऑफ लीगल स्टडीज हरिदेवी के छात्र-छात्राओं ने सदन की कार्यवाही देखने से पूर्व हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया से मुलाकात की। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने विधानसभा अध्यक्ष से आज होने वाली कार्यवाही के बारे पूछा तथा संसदीय प्रणाली की जानकारी ली।
इस अवसर पर पठानिया ने छात्र-छात्राओं को अपनी शुभकामनायें देते हुए कहा कि लोकसभा तथा विधानसभा लोकतंत्र के सबसे बड़े मंदिर हंै तथा आज के युवा जिस तरह संसदीय प्रणाली की ओर आकर्षित हो रहे है, इससे लोकतंत्र की मजबूती को और बल मिलेगा। उन्होंने कहा कि सदन ही एक ऐसा सर्वोत्तम स्थान है, जहां चुने हुए प्रतिनिधि जनहित से जुड़े मुद्दों को उठा सकते हैं तथा उनका समाधान भी संभव हो पाता है। इस अवसर पर पठानिया ने छात्र-छात्राओं से लोकतांत्रिक प्रणाली को गहनता से अध्ययन करने का आग्रह किया।
