एस.वी.एन. कुनिहार के कक्षा 10वीं के बच्चों ने वार्षिक परीक्षा परिणाम में किया शानदार प्रदर्शन

एस.वी.एन. सीनियर सेकेंडरी स्कूल कुनिहार न केवल शैक्षिक उत्कृष्टता के लिए प्रतिबद्ध है, बल्कि विद्यार्थियों में नैतिक मूल्य, अनुशासन, सहिष्णुता और सामाजिक उत्तरदायित्व जैसे जीवन मूल्यों का भी सह-विकास करता है। इसका प्रत्यक्ष प्रमाण विद्यालय की 10वीं कक्षा के परीक्षा परिणाम में विद्यार्थियों के उत्कृष्ट प्रदर्शन तथा उनके व्यवहार, नेतृत्व क्षमता और जिम्मेदार नागरिक के रूप में उनके व्यक्तित्व में देखा जा सकता है। विद्यालय के छात्रों ने इस वर्ष भी गत वर्षों की तरह उल्लेखनीय प्रदर्शन किया है, जो विद्यालय की शैक्षिक गुणवत्ता और समर्पित शिक्षण पद्धति को दर्शाता है।
विद्यालय के अध्यक्ष श्री टी.सी. गर्ग ने इस शानदार सफलता के लिए छात्रों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी और विद्यालय की निरंतर प्रगति की कामना की। परीक्षा में अव्वल रहें छात्रों में मानसी सिंह और ऐश्वर्या ने संयुक्त रूप से 700 में से 679 अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया। कुमारी शिफा ने 677 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया जबकि दिशा शर्मा ने 658 अंक प्राप्त कर तृतीय स्थान प्राप्त किया। इस वर्ष, 12 विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त कर विद्यालय और अभिभावकों का नाम रोशन किया। गणित विषय में मानसी ने 100 अंक प्राप्त किए। कंप्यूटर साइंस में 12 विद्यार्थियों ने 100 अंक प्राप्त किए। विज्ञान विषय में 7 विद्यार्थियों ने 98 अंक प्राप्त किए। इस शानदार उपलब्धि पर सभी अभिभावकों ने विद्यालय प्रबंधन, पी.टी.ए. और शिक्षकों का धन्यवाद किया।