आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ संबंधित भारतीय मजदूर संघ ब्लॉक इन्दौरा का त्रैवार्षिक अधिवेशन भदरोया में हुआ सम्पन्न
** सरकार ने आंगनवाड़ी कर्मचारियों की मांगें न मानी तो होगा बड़ा आंदोलन: सुनीता ठाकुर
हिमाचल प्रदेश आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ सम्बंधित भारतीय मजदूर संघ ब्लॉक इन्दौरा का त्रैवार्षिक अधिवेशन भदरोया में अरुण पैलेस में सम्पन्न हुआ जिसमें मुख्य अतिथि केन्द्रीय भारतीय मजदूर संघ के उत्तरी क्षेत्र प्रभारी पवन कुमार मुख्य अतिथि के रुप में पहुंचे वहीं सुनीता ठाकुर अध्यक्ष आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ हिमाचल प्रदेश ने सैंकड़ो कर्मचारियों के साथ उनका भव्य स्वागत किया।वहीं वहाँ पर उपस्थित आंगनवाड़ी कार्यकर्ताओं ने बताया कि सुनीता ठाकुर की अध्यक्षता में यह सातवां अधिवेशन है। इस अधिवेशन में मांगों पर विस्तृत चर्चा हुई, जैसे सेवानिवृत्त पर पेंशन, ग्रेज्युटी कम से कम 5 लाख, केंद्र और प्रदेश का मानदेय एक साथ, हिमकेयर कार्ड की सुविधा पूर्ण बहाल की जाए, मेडिकल बिल भुगतान सुविधा तथा हरियाणा सरकार की तर्ज पर वेतन इत्यादि मांगो पर चर्चा की गई। वहीं सुनीता ठाकुर ने बताया कि उक्त मांगो को ज्ञापन के माध्यम से भी 16-7-2024 को पूरे प्रदेश में एसडीएम के माध्यम से सरकार को भेजा गया है। अगर सरकार बातचीत के लिए बुलाकर उक्त मांगो का समाधान नहीं करती तो शीघ्र ही आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ आंदोलन करेगा। इसके साथ ही इन्दौरा कार्यकारिणी का गठन किया गया, जिसमें अध्यक्ष रजनीश पठानिया, सचिव कमला देवी, कोषाध्यक्ष अनीषा कुमारी बनाई गई। इस मौके पर भारतीय मजदूर संघ के महामंत्री यशपाल हेटा, पूर्व में रही हिमाचल प्रदेश आंगनबाड़ी कर्मचारी संघ अध्यक्ष शांति चौहान, पूर्व में अखिल भारतीय आंगनवाड़ी कर्मचारी संघ की राष्ट्रीय महामंत्री जयंती दुग्गल, प्रदेशाध्यक्ष सुनीता ठाकुर, प्रदेश महामंत्री, सुभद्रा कुमारी, भारतीय मजदूर संघ के जिला अध्यक्ष पुरषोत्तम, भारतीय मजदूर संघ के जल शक्ति विभाग जिला इकाई के अध्यक्ष सेवा सिंह उनके सहयोगी जिला इकाई सचिव विश्व, भारतीय मजदूर संघ जिला शिमला के अध्यक्ष देवेंद्र चोपड़ा उपस्थित रहे।
