राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के चार दिवसीय शिमला दौरे को लेकर कड़ी सुरक्षा व्यवस्था, शिमला मॉल रोड पर किया रिहरसल का ट्रायल
शिमला:- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के चार दिवसीय दौरे को लेकर आज मॉल रोड़ पर रिहरसल की गई। राष्ट्रपति निवास रिट्रीट से लेकर मॉल रोड़ तक गाड़ियों के काफ़िले के साथ रिहरसल की गई। राष्ट्रपति दौरे को लेकर शिमला शहर पुलिस छावनी में तब्दील हो गया है। जहां से भी राष्ट्रपति का काफिला गुज़रेगा वह पर कड़ा सुरक्षा पहरा रहेगा।
यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने के लिए भारी संख्या में जवानों की तैनाती की गई है। वहीं केंद्रीय सुरक्षा एजेंसियों ने भी मोर्चों संभाल लिया है। रिज व मॉलरोड़ पर भी पहरा बढ़ा दिया गया है। 1200 पुलिस अधिकारी और जवान सुरक्षा व्यवस्था में तैनात किए गए हैं। राष्ट्रपति 4 मई काे शिमला दौरे पर आएंगी और 8 मई को वापिस लौट जाएगी।
राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू पांच मई को कैंचमेंट एरिया कुफरी का दौरान करेंगी।
छह मई को केंद्रीय विवि धर्मशाला के दीक्षांत समारोह में शामिल होंगी।
7 मई को सुबह संकट मोचन और तारादेवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगी। दोपहर बाद मॉलरोड और रिज मैदान में सैर करेंगी। शाम को गेयटी थियेटर में जाने का कार्यक्रम है। आठ मईको राष्ट्रपति द्रोपदी मुर्मू दिल्ली लौटे जाएगी।
