ऊना : हरोली की महिलाशक्ति ने नकोदर में लाडी शाह दरबार में लिया आशीर्वाद
प्रदेश के उप मुख्यमंत्री मुकेश अग्निहोत्री लगातार अपने विधानसभा क्षेत्र हरोली के लिए कुछ ना कुछ अलग करते रहते हैं, इसलिए हर वर्ग में उनकी अलग से एक बैठ है। महिलाओं में विशेष रूप से मुकेश अग्निहोत्री के पैठ है, इसके लिए जहां मुकेश अग्निहोत्री के प्रयास हैं, वहीं उनकी धर्मपत्नी सिमी अग्निहोत्री व बेटी आस्था अग्निहोत्री की भी मुख्य भूमिका है। महिला शक्ति को बड़ी संख्या में मुकेश अग्निहोत्री ने दलगत राजनीति से ऊपर उठकर भी अपने साथ जोड़ा है, जिसके चलते हुए लगातार जीत के लिए अपने मार्जन को बढ़ाते चले जा रहे हैं।
मुकेश अग्निहोत्री लगातार अपने क्षेत्र में धार्मिक यात्राओं का आयोजन भी करते हैं। गत दिवस उन्होंने हरोली विधानसभा क्षेत्र की महिला शक्ति के लिए नकोदर लाडी शाह दरबार के लिए धार्मिक यात्रा का आयोजन किया। इस यात्रा में प्रो.सिमी अग्निहोत्री व एडवोकेट आस्था अग्निहोत्री के नेतृत्व में सैकड़ों महिलाएं पंडोगा से बसों में नकोदर के लिए निकली। नकोदर में महिलाओं ने लाडी शाह के दरबार में माथा टेक आशीर्वाद लिया ,भोजन प्रसाद भी लिया। इस दौरान सिम्मी अग्निहोत्री व आस्था अग्निहोत्री ने महिला शक्ति के साथ संवाद भी किया और विधानसभा चुनावों के बाद बड़ी संख्या में महिलाओं के साथ यह नकोदर की धार्मिक यात्रा सफल रही है, इससे पहले चिंतपूर्णी व मां ज्वाला जी की यात्रा भी हुई है। आस्था अग्निहोत्री ने कहा कि महिलाएं अपनी दिनचर्या में व्यस्त रहती हैं, ऐसे में कुछ समय अपने लिए निकालकर धार्मिक यात्रा पर निकलना निश्चित रूप से हर महिला के लिए व युवतिओं के लिए सुखद रहता है।
उन्होंने कहा कि हमारा प्रयास है कि सबके साथ परिवारिक जो रिश्ता है, वह मजबूत बने और हम परिवार की तरह रहें और विकास के कार्यों को यहां आगे बढ़ाना है. वहीं आम जनता विकास को लेकर क्या सोचती है ?क्या होना चाहिए? उन सब विषयों पर भी मंथन होता है, ताकि हरोली के विकास को आदर्श बनाया जा सके।
