शिमला :विश्व पृथ्वी दिवस के पर किया विभिन्न प्रतियाेगिताओं का आयाजन
( words)
फर्स्ट वर्डिक्ट। शिमला
राजकीय उच्च विद्यालय नेहरा (शिमला ) में विश्व पृथ्वी दिवस मनाया गया। इस अवसर पर विद्यालय में विभिन्न गतिविधियां जिनमें क्विज कंपीटीशन, स्लोगन लेखन व चित्रकला प्रतियोगिता आदि छात्र-छात्राओं से करवाई गई और विद्यालय परिसर की साफ-सफाई भी मुख्याध्यापिका ज्योतिका नेगी की देख-रेख में संपन्न करवाई गई। विज्ञान अध्यापक राजीव राठौर ने विद्यार्थियों से विज्ञान सबंधित प्रश्नोत्तरी करवाई, जिसमे जूनियर व सीनियर कैटेगरी के छात्रों ने भाग लिया। इस अवसर पर सभी अध्यापक व गैर अध्यापक गण उपस्तिथ रहे।
