गरली की 108 एंबुलेंस में रानीताल के करीब गाँव तकिपुर में महिला ने लड़के को जन्म दिया
हिमाचल प्रदेश जिला कांगड़ा में 108 एंबुलेंस सेवा गर्भवती महिलाओं के लिए किसी वरदान से कम साबित नहीं हो रही है। इसका ताज़ा उदाहरण रविवार मध्य रात्रि 2 बजे रानीताल के करीब गाँव तक्कीपुर में उस वक्त देखने को मिला जब 28 वर्षीय महिला ने गरली हॉस्पिटल की आपातकालीन गाडी 108 मे स्वस्थ लड़के को जन्म दिया।
जानकारी के अनुसार गाँव अदे दी हटियां (ज्वालामुखी )की गर्भवती महिला रिचा कुमारी(28) पत्नी सुनील कुमार उक्त महिला को अचानक प्रसव पीड़ा शुरू हुई, तो उन्होंने निजी गाड़ी से उक्त महिला को सिविल हॉस्पिटल देहरा पहुंचाया। वहां पर चिकित्सकों द्वारा उपचार देने के बाद महिला की नाजुक हालत को देखते हुए उक्त महिला को रविवार मध्य रात्रि 12 बजे के करीब मेडिकल कॉलेज टांडा के लिए रैफर किया गया।
मेडिकल कॉलेज टांडा अस्पताल ले जाते समय महिला की तबीयत और खराब होने लगी। महिला की नाजुक हालत देख एंबुलेस में तैनात ई एम टी अमित और चालक रविंदर कुमार ने रानीताल गाँव तक्कीपुर के पास एंबुलेंस को रोककर महिला का एंबुलैंस के अंदर ही सफल प्रसव करवाया। महिला ने स्वस्थ लड़के को जन्म दिया उक्त महिला का इससे पहले भी एक लड़का हैं।
लिहाज़ा उसके बाद उक्त महिला को मेडिकल कॉलेज टांडा पहुंचाया गया, वहां पर महिला को चिकीत्सकों द्वारा उपचार दिया जा रहा है। खबर की पुष्टि करते हुए ईएमटी अमित ने बताया महिला ने स्वस्थ लड़के को जन्म दिया और जच्चा-बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।