दाड़लाघाट: ग्राम पंचायत दावटी की महिला ग्राम सभा की बैठक का हुआ आयोजन
( words)
ग्राम पंचायत दावटी की महिला ग्राम सभा की बैठक प्रधान इंद्रा शर्मा की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में महिलाओं को विभिन्न योजनाओं के बारे में जानकारी दी गई। महिलाओं द्वारा वित्तीय समस्याओं को ग्राम सभा में उठाया। बैठक के उपरांत महिला द्वारा पंचायत व आसपास के परिसर में सफाई की गई। इस अवसर पर उपप्रधान हीरा कौंडल, वार्ड सदस्य बृजलाल, लेख राज, रीता, हेमलता शर्मा, हेमलता, पंचायत समिति सदस्य दीपिका, जगदीश शर्मा, मीना शर्मा व ग्राम रोजगार सेवक मोहनलाल सहित अन्य महिलाएं मौजूद रही।
