सरकार द्वारा पेश किए गए बजट में सभी वर्गों का रखा गया ध्यान: प्रदेश NSUI उपाध्यक्ष
मुख्यमंत्री द्वारा पेश किए गए बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। यह बात प्रदेश NSUI के उपाध्यक्ष अविनाश गोगु शर्मा ने कही। उन्होंने बताया कि हिमाचल प्रदेश में कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह द्वारा ऐतिहासिक व व्यवस्था परिवर्तन के फैसले और जनहित में लिए निर्णयों ने भाजपा और विपक्ष के नेताओं को चौंका दिया है।
अविनाश गोगु शर्मा ने बताया कि हिमाचल प्रदेश के सभी वर्गों के लोग भविष्य में हिमाचल के चहुमुखी विकास के लिए नई रोशनी के तौर पर सुक्खू सरकार को देख रहे हैं। प्रदेश की जनता को पूर्ण विश्वास है कि हिमाचल प्रदेश की सुक्खू सरकार जनता से किए वायदों को पूरा करने के लिए वचनबद्ध है। अविनाश ने कहा कि सुक्खू सरकार के कार्यकाल में दिखा दिया कि जो हम बोलते हैं उसे पूरा करते हैं। यहाँ तक कि मौजूदा वर्ष 2024-25 का जो वार्षिक बजट प्रस्तुत किया है वह एक संतुलित व पारदर्षी बजट है। उन्होंने कहा कि बजट में सभी वर्गों का ख्याल रखा गया है। ग्रामीण अर्थव्यवस्था को सुदृढ़ करने व प्रदेश की अर्थव्यवस्था को पटरी पर लाने में यह बजट एक मील का पत्थर साबित होगा।