दाड़लाघाट किसान सभा ने किया पंचायत इकाइयों का गठन
दाड़लाघाट के अंतर्गत किसान सभा की क्षेत्रीय इकाई की बैठक रोड़ी में संपन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता किसान सभा के जिलाध्यक्ष रामकृष्ण शर्मा ने की। बैठक में किसान सभा के जिला सचिव प्यारे लाल वर्मा ने भी भाग लिया। बैठक में किसान सभा की पंचायत इकाइयों का गठन किया गया जिसमें विकेश को रौडी पंचायत का अध्यक्ष, राजीव ठाकुर को सचिव तथा प्रेम लाल ठाकुर को उपाध्यक्ष चुना गया। रौड़ी पंचायत में कुल 21 सदस्यीय कमेटी का गठन किया गया। इसी तरह ग्राम पंचायत गयाणा में रूपचंद ठाकुर को संयोजक तथा मोहनलाल को उप संयोजक चुना गया। बैठक में किसान सभा की दाड़ला ईकाई का भी पुनर्गठन किया गया। जय देव ठाकुर को संयोजक तथा मंसाराम को उप संयोजक की कमान सौंपी गई। बैठक में तय किया गया कि 28 फरवरी को दाड़लाघाट में किसान सभा का महा अधिवेशन आयोजित किया जाएगा तथा जन संघर्ष के मुद्दों पर रणनीति तैयार की जाएगी। इससे पूर्व बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने पंचायती राज संस्थाओं में विजयी उम्मीदवारों को बधाई दी तथा उन्हें पूर्ण सहयोग का भरोसा दिया। बैठक में विश्लेषण किया गया कि चुनाव के दौरान कुछ लोगों ने जाति एवं क्षेत्रवाद के मुद्दों को खूब भुनाया तथा क्षेत्रीय एकता तथा भाई चारे को तहस-नहस करने का प्रयास किया, जिसकी जमकर भर्तसना की गई।
बैठक में जय देव ठाकुर, जयदेव, लेख राम ठाकुर, भागीरथ ठाकुर, यशपाल ठाकुर, दिला राम, जगत राम, नरेश शर्मा, दिप राम शर्मा, मदन शर्मा, हरदेव शर्मा, जगदीश शर्मा, शिवराम शर्मा, जीतराम शर्मा, रतिराम शर्मा, हरिचंद ठाकुर, चेतराम जयसवाल, विकेश, टेकचंद सहित अन्य लोगों ने भाग लिया।
