देहरा: लॉरेंस स्कूल गुलेर के वार्षिक समारोह में डॉ. सुकृत सागर ने नवाजे होनहार
( words)
उप मंडल देहरा के अंतर्गत लॉरेंस पब्लिक स्कूल गुलेर में वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस मौके पर बतौर मुख्यातिथि सामाजिक कार्यकर्ता डॉ. सुकृत सागर ने शिरकत की। कार्यक्रम की अध्यक्षता स्कूल के प्रबंधक मनोज गुलेरिया ने की तथा मंच का संचालन स्कूल की एमडी मधु गुलेरिया ने किया। समारोह में पधारने पर स्कूल प्रबंधन की ओर से मुख्यातिथि का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यातिथि ने द्वीप प्रज्वलित कर की तथा स्कूली छात्राओं ने सरस्वती बंदना की प्रस्तुति दी। उसके बाद गणेश वंदना से पहली प्रस्तुति छठी कक्षा के छात्रों शुरुआत की।
समारोह में विद्यार्थियों ने रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुतियां दीं। विद्यार्थियों ने नाटी, गिद्दा, हरियाणवी डांस, गणेश वंदना, छम छम, मैं निकला गाड़ी ले के, चिट्टा मुर्गा, पर्यावरण संरक्षण पर लघु नाटक की प्रस्तुतियां दी। विद्यार्थियों की इन शानदार प्रस्तुतियों ने पंडाल में उपस्थित दर्शकों का खूब मनोरंजन किया। देशभक्ति पर आधरित एक कार्यक्रम की प्रस्तुति पर सभी की आंखें नम हो गयी। स्कूल के प्रधानाचार्य मनोज गुलेरिया ने स्कूल की वार्षिक रिपोर्ट पढ़ी, जिसमें स्कूल की वार्षिक शैक्षणिक व अन्य गतिविधियों को सबके समक्ष रखा।
इस मौके पर मुख्यातिथि ने मेधावी विद्यार्थियों को पुरस्कार वितरित किये। मुख्यातिथि ने बच्चों को हमेशा सच्चाई की राह पर चलने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए उनसे आह्वान किया कि लक्ष्य प्राप्ति के लिए किसी भी प्रकार का शॉर्टकट न अपनाए। इस मौके पर स्कूल प्रबंधक ने मुख्यातिथि व कार्यक्रम में आए हुए अभिभावकों का धन्यवाद व्यक्त किया। कार्यक्रम में व्यापार मंडल हरिपुर प्रेसीडेंट अतुल महाजन, डॉक्टर योगेश रैना, डॉक्टर अरविंद व अन्य मौजूद रहे।
