डाडासीबा : सब इंस्पेक्टर किशोर चंद ने डाडासीबा कॉलेज के स्वयंसेवियों को किया जागरूक
( words)
बाबा कांशी राम राजकीय महाविद्यालय डाडासीबा की एनएसएस इकाई द्वारा आयोजित सात दिवसीय एनएसएस शिविर के छठे दिन स्थानीय पुलिस चौकी से सब इंस्पेक्टर किशोर चंद ने रिसोर्स पर्सन के तौर पर शिरकत की। कार्यक्रम में आने पर एनएसएस अधिकारी प्रो. खेम चंद ने उनका स्वागत किया। विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए किशोर चंद ने कहा कि हमें इस तकनीकी युग में नई-नई तकनीकों को सावधानीपूर्वक इस्तेमाल में लाना चाहिए और उनकी पूरी जानकारी हासिल करनी चाहिए, ताकि किसी भी तरह की ऑनलाइन ठगी से बचा जा सके।
इसके साथ ही उन्होंने युवाओं को नशे से दूर रहने, यातायात के नियमों का पालन करने और एक जिम्मेवार नागरिक की भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया। तत्पश्चात महाविद्यालय के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो. जतिंदर कुमार ने रिसोर्स पर्सन को स्मृति चिन्ह से सम्मानित किया।
