धर्मशाला : कांग्रेस के स्थापना दिवस पर दाड़ी में लिया एकता का संकल्प
( words)
-पार्टी के संगठनों के पदाधिकारियों ने विधायक सुधीर शर्मा के गिनाए काम
धर्मशाला कांग्रेस ने पार्टी का 139वां स्थापना दिवस दाड़ी ऑफिस में मनाया। वीरवार को दाड़ी में पार्टी के सभी संगठनों के पदाधिकारी जुटे और उन्होंने एकजुटता से कांग्रेस को आगे ले जाने का संकल्प लिया। इस दौरान सभी वक्ताओं ने कांग्रेस के सिद्धांतों पर आगे चलने का संकल्प लिया। वर्कर्ज ने पूर्व में रहे सभी अध्यक्षों को याद किया। उसके बाद कांगे्रस के राष्ट्रीय सचिव सुधीर शर्मा द्वारा एक साल में किए गए कार्यों का लेखा-जोखा दिया गया। पदाधिकारियों ने बताया कि पिछली भाजपा सरकार के कार्यकाल में धर्मशाला में स्मार्ट सिटी के कार्यों को ठप रखा गया था।
सुधीर शर्मा के आते ही इन कार्यों ने फिर जोर पकड़ लिया है। अब सभी प्रोजेक्टों पर तेजी से काम हो रहा है। नगर निगम में कार्यों को स्पीडअप किया गया है। इसी तरह भाजपा राज में ठप पड़े धर्मशाला-पास्सू रोड को बहाल किया गया है। यह रोड 12 जुलाई 2021 की बाढ़ में बहा था। इस रोड किनारे पास्सू में पुल भी बहा था, जिसे सुधीर शर्मा बहाल कर दिया है। निचले पास्सू में एक पुल बन रहा है, तो ढगवार को मसरेहड़ से जोड़ने के लिए सड़क बन रही है। धर्मशाला हलके की दर्जन भर से ज्यादा पंचायतों में प्ले ग्राउंड बनाए जा रहे हैं। धर्मशाला के हलके दुर्गम इलाकों का लिंक रोड से जोड़ा जा रहा है। आपदा प्रबंधन के काम तेज किए जा रहे हैं।
इस अवसर पर ब्लॉक कांग्रेस के तमाम पदाधिकारियों ने शपथ ली कि वे आमजन की आवाज को कांग्रेस के राष्ट्रीय सचिव व विधायक सुधीर शर्मा के जरिए सरकार तक पहुंचाएंगे तथा सभी की मांगों को पूरा करवाएंगे। इस अवसर पर ब्लॉक उपाध्यक्ष सरवन थापा, कांग्रेस सेवादल सोशल मीडिया संयोजक विक्रमजीत शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष सुनीश माटा, बीडीसी उपाध्यक्ष विपन डोगरा, जिला परिषद सदस्य व महिला कांग्रेस अध्यक्ष निशा चौधरी, वरिष्ठ कांग्रेस नेता राजकुमार कश्यप ने भी संबोधित किया। इस बैठक मेंबैठक में ब्लॉक कांग्रेस, महिला कांग्रेस, युवा कांग्रेस, युवा इंटक, सेवादल के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने भाग लिया।
जनकल्याण है पार्टी का उद्देश्य
ब्लॉक उपाध्यक्ष सरवन थापा, कांग्रेस सेवादल सोशल मीडिया संयोजक विक्रमजीत शर्मा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष मुनीश माटा ने कहा कि कांग्रेस आज अपना 139वां स्थापना दिवस मना रही है। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने हमेशा भारत निर्माण की दिशा में काम किया है और यह पार्टी संसदीय लोकतंत्र और समानता पर आधारित है। उन्होंने कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस का उद्देश्य जनता का कल्याण और देश के लोगों की प्रगति है। कांग्रेस, संसदीय लोकतंत्र पर आधारित भारत में विश्वास रखती है, जहां बिना किसी भेदभाव के सभी के लिए समान अवसर मौजूद हों। उन्होंने कहा कि पार्टी ऐसा देश बनाना चाहती है, जहां संविधान में मौजूद राजनीतिक, सामाजिक अधिकारों का पालन किया जाए।
