इंदौरा: गुरुकुल पब्लिक स्कूल सदवां ने मनाया वार्षिक समारोह
( words)
-डायरेक्टर ज्योति सौगुनी व प्रिंसिपल कुमुद शर्मा ने की अध्यक्षता
-विधायक रणवीर सिंह निक्का रहे कार्यक्रम में मुख्यातिथि
गुरुकुल पब्लिक स्कूल सदवां में आज वार्षिक उत्सव का आयोजन किया गया। समारोह की अध्यक्षता स्कूल डायरेक्टर ज्योति सौगुनी व प्रिंसिपल कुमुद शर्मा ने की। वहीं, मुख्य अतिथि के रूप में नूरपुर के विधायक रणवीर सिंह निक्का उपस्थित रहे। प्रिंसिपल कुमुद शर्मा, समस्त अध्यापकों एवं छात्रों ने सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का भव्य स्वागत किया। वहीं, नन्हे बच्चों द्वारा अतिथियों के लिए विशेष स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। इसके बाद समारोह में स्कूल के छात्रों ने रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत कर अतिथियों व अन्य लोगों का खूब मनोरंजन किया। वहीं, मुख्य अतिथि ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने के लिए बच्चों की तारीफ की।
इस दौरान स्कूल डायरेक्टर ज्योति सौगुनी ने बताया कि अच्छी शिक्षा एवं संस्कार ही जीवन को एक नया रूप देते हैं। हमें समाज को शिक्षित एवं संस्कारी बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि इस तरह के कार्यक्रमों से ही बच्चों में छुपी हुई प्रतिभा सामने आती है।
समारोह में स्कूल की कार्यकारिणी सभा द्वारा स्कूल में अनेकों वर्षों से कार्य करने वाले सदस्यों को सम्मानित भी किया गया, जिसमें ग्राम पंचायत सदवां के प्रधान पवन कुमार, बीडीसी सदस्य लदोडी रीता पठानिया, सदवां पंचायत के सचिव सुरजीत सिंह आदि शामिल रहे।
अंत में स्कूल के डायरेक्टर ज्योति सौगुनी ने कार्यक्रम में उपस्थित लोगों का धन्यावाद किया और बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें आशिर्वाद दिया।
