जयसिंहपुर : केसीसी बैंक ने माता आशापुरी मंदिर में लगाया वित्तीय साक्षरता शिविर
( words)
कांगड़ा केंद्रीय सहकारी बैंक लोअर लंबागांव द्वारा वित्तीय साक्षरता शिविर का आयोजन माता आशापुरी मंदिर में किया गया, जिसमें बैंक की सरकारी योजनाओं की जानकारी लोगों को दी गई। शाखा प्रबंधक कुलदीप शर्मा व लिपिक कमल ने किसान क्रेडिट कार्ड, स्वयं सहायता समूह सहित साइबर क्राइम व ऑनलाइन ठगी से बचने तथा बैंक लोन की जानकारी दी। इस अवसर पर नरेंद्र डोगरा, राधा देवी सलोचना, मंलका देवी, देया देवी निर्मला देवी समस्या देवी रीना देवी मीना देवी कामना देवी एवं रीता के साथ अन्य महिलाएं भी उपस्थित रहीं।
