ज्वालामुखी : साइबर ठगी का शिकार हुए पूर्व सैनिक को साइबर सेल ने वापस दिलाए पैसे
साइबर ठगी का शिकार हुए ज्वालामुखी के एक पूर्व सैनिक को करीब एक साल चली कोशिश के बाद साइबर सेल नेरुपये वापस दिलाए हैं। जानकारी के मुताबिक ज्वालामुखी उप मंडल के तहत हार लुथान निवासी पूर्व सैनिक अश्वनी कुमार ने जनवरी में एक वेबसाइट पर ओला इलेक्ट्रिक स्कूटी का विज्ञापन देखा था। उन्हानें इस पर क्लिक किया तो उनसेे कुछ जरूरी जानकारी मांगी गई। इसके बाद एक मोबाइल नंबर पर पूरी पेमेंट करने को कहा गया। उन्हें बताया गया कि दो दिन में स्कूूटी उसके घर पहुंच जाएगी। जब स्कूटी नहीं पहुंची तो उसने संबंधित नंबर पर संपर्क किया तो पता चला कि नंबर बंद था।
वेबसाइट पर दिया लिंक भी निष्क्रिय हो चुका था। इसके बाद उसे एक लाख बीस हजार रुपये ठगे जाने का अहसास हुआ। उसने तुरंत देहरा में डीएसपी कार्यालय में स्थित साइबर क्राइम सेल में शिकायत की। शिकायत मिलते ही टीम ने संबंधित खाते को होल्ड करवा दिया। करीब एक साल चली कोशिश के बाद कुछ दिन पहले ही पूर्व सैनिक के खाते में एक लाख तीन हजार रुपये वापस आ गए।
