ज्वालामुखी : ज्वालाजी कॉलेज में शिया और अखिल ने जीता बेस्ट एथलीट का खिताब
महाविद्यालय ज्वालाजी में आयोजित दो दिवसीय एथलेटिक मीट का आज समापन हो गया। समापन पर मुख्य अतिथि के रूप में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. सुशील कुमार बस्सी ने शिरकत की। मीट में कार्यक्रम प्रभारी डॉ. विशाल ठाकुर द्वारा विभिन्न प्रकार के इवेंट करवाए गए। लड़कियों में शिया जैसवाल और लड़कों में अखिल ने बेस्ट एथलीट का खिताब अपने नाम किया। वहीं, लड़कों की 100 मीटर रेस में साहिल राणा प्रथम, अभय सिंह द्वितीय और आर्यन डोगरा तृतीय स्थान पर रहे। लड़कियों में प्रथम स्थान पर मीनाक्षी, द्वितीय स्थान पर सिया और तृतीय स्थान पर अंजू वाला रही।
200 मीटर रेस लड़कों में प्रथम स्थान पर साहिल, द्वितीय स्थान पर वरुण और तृतीय स्थान पर मोहित रहे। 200 मीटर रेस लड़कियों में प्रथम स्थान पर सिया जसवाल, द्वितीय स्थान पर अंजू बाला और तृतीय स्थान पर शाल्वी रही।
400 मीटर लड़कों की रेस में प्रथम स्थान पर आर्यन, शुभम, साहिल, मोहित द्वितीय स्थान पर अंकित, वरुण, शाहिद, निशीकांत और तृतीय स्थान पर अखिल, शुभम, विकास और प्रवेश रहे। शॉट पुट लड़कियों में प्रथम स्थान पर रितु द्वितीय स्थान पर दीक्षा तृतीय स्थान पर शाल्वी रही । शॉट पुट लड़कों में प्रथम स्थान पर अखिल द्वितीय स्थान पर निखिल तृतीय स्थान पर अभय रहे। लॉन्ग जंप लड़कियों में प्रथम स्थान पर शाल्वी द्वितीय स्थान पर रितिका तृतीय स्थान पर रितु रही। लॉन्ग जंप लड़कों में प्रथम स्थान पर आर्यन डोगरा द्वितीय स्थान पर शुभम शर्मा और तृतीय स्थान पर अखिल रहे।
हाई जंप लड़कियों में प्रथम स्थान पर सिया जसवाल द्वितीय स्थान पर रितु और तृतीय स्थान पर निकिता रही। हाई जंप लड़कों में प्रथम स्थान पर अखिल द्वितीय स्थान पर शुभम शर्मा और तृतीय स्थान पर गुलाम दीन रहे। जैवलिन थ्रो लड़कों में प्रथम स्थान पर सूर्यांश द्वितीय स्थान पर चेतन व तृतीय स्थान पर आर्यन डोगरा रहे।
