पौंग झील किनारे बसे लोगों को राहत : केंद्र ने ईको सेंसेटिव जोन में डालने की प्रक्रिया रोकी
कांगड़ा जिले में पौंग झील के किनारे बसे लोगों के लिए केंद्र की ओर से राहत भरी खबर आई है। झील किनारे बसे लोगों और स्टेक होल्डर्स की मांग को देखते हुए डैम किनारे बसे गांवों को ईको सेंसेटिव जोन में डालने की प्रक्रिया को तुरंत प्रभाव से लंबित कर दिया गया है। इसकी जानकारी वीरवार को केंद्रीय मंत्री एवं हमीरपुर के सांसद अनुराग सिंह ठाकुर ने दी।
भोटा में पत्रकारों के साथ बातचीत के दौरान उन्होंने कहा कि हमीरपुर संसदीय क्षेत्र के प्रभारी विक्रम ठाकुर सहित अन्य नेताओं ने भी उनसे इस विषय पर बात की थी। जिस पर उन्होंने तुरंत केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र यादव को पूरी बात बताई और उन्होंने तुरंत प्रभाव से इन गांवों को ईको सेंसेटिव जोन में डालने की प्रक्रिया को लंबित कर दिया है और साथ में यह भी कहा है की स्थानीय जनता व वहां के स्टेक होल्डर्ज के साथ बातचीत करके और इस विषय में और जानकारी जुटाकर ही कोई निर्णय लिया जाएगा।
