ज्वालामुखी : हिरण पंचायत में जनसहयोग से बना रास्ता, प्रधान ने जनता के साथ किया उद्घाटन
( words)
-रास्ते के निर्माण में वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों ने दिया पूरा साथ
-पंचायत प्रधान ममता ठाकुर ने सभी का जताया आभार
ज्वालामुखी उपमंडल की हिरण पंचायत के वार्ड 4 में बसदी कोहाला लिंक रोड से जमुली तक जनसहयोग से रास्ते का निर्माण किया गया, जिसका उद्घाटन प्रधान ममता ठाकुर ने स्थानीय लोगों के साथ किया। ममता ठाकुर ने बताया कि इस रास्ते के निर्माण की मांग सालों से चली आ रही थी, लेकिन वन विभाग की भूमि होने की वजह से यह रास्ता बन नहीं पा रहा था। अब स्थानीय जनता, वन एवं राजस्व विभाग के अधिकारियों के सहयोग से इस रास्ते का निर्माण संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि रास्ते के लिए उन्होंने डीसी हेड से भी 1.5 लाख रुपये मंजूर करवा लिए थे।
उन्होंने कहा कि रास्ता बनाने मेंं चांदनी देवी, अशोक कुमार, राजीव कुमार, नंद किशोर, संजय ठाकुर, कर्ण पटियाल, सुरेश कुमार, विनोद कुमार, कांता देवी, संतोष कुमारी, कमल राज,बलवीर सिंह, जतिंदर दंत, जवाहर लाल, चंद्र गुलेरिया, रिंकू डोगरा, पवन जस्सी, उर्मिला देवी, प्रेम चंद, प्रीतम चंद, सवर्ण पटियाल, जुध्या देवी, जय सिंह इत्यादि ने बहुत सहयोग किया है। प्रधान ने सहयोग के लिए सभी का धन्यवाद किया है।
