देवभूमि व्यासपुर समाजसेवी संस्था ने फिर की जरूरतमंद की सहायता
( words)

देवभूमि व्यासपुर समाजसेवी संस्था ने एक बार फिर आगे आते हुए जरूरतमंद के लिए हाथ बढाए है। संस्था ने कंदरौर के वीरेंद्र कुमार जिनकी दोनो किडनियाँ खराब हो चुकी है, उनके दुख को थोड़ा कम करने की कोशिश की है। उन्होंने वीरेंद्र कुमार को संस्था की ओर से 18 हज़ार रुपये देकर मदद की है। वीरेंद्र के घर मे उनके अलावा कमाने वाला और कोई नही है, इसके चलते उन्हें समस्या का सामना करना पड़ रहा है। इस दुख की घड़ी में संस्था ने उन्हें हर संभव मदद करने का भरोसा दिलाया है। देवभूमि व्यासपुर समाजसेवी संस्था समाज के जरूरतमंद लोगों के लिए काम करती है।