दुर्गा पूजा समिति द्वारा किया जाने वाला शारदोत्सव आज से

- समिति की संस्थापक डा. मल्लिका नड्डा ने लिया तैयारियों का जायजा
29 सितम्बर से शारदीय नवरात्रों का प्रारंभ हो रहा है। इसी दिन मां दुर्गा की पूजा में दुर्गा पूजा समिति द्वारा किया जाने वाला शारदोत्सव भी बिलासपुर के धौलरा स्थित बाबा नाहर सिंह मंदिर में आरंभ हो जाएगा। दुर्गा पूजा उत्सव की सभी तैयारियां संपूर्ण हो चुकी हैं। शनिवार को दुर्गा पूजा समिति की संस्थापक डा. मल्लिका नड्डा ने मंदिर पहुंच कर उत्सव की सभी तैयारियों का जायजा लिया। उन्होंने बताया कि 29 सितम्बर सुबह 8 बजे भूमि पूजन के साथ कलश यात्रा आयोजित होगी। 30 सितम्बर से 2 अक्तूबर तक प्रतिदिन 9 बजे पूजा व आरती तथा सायं 7 बजे भी आरती होगी। 3 अक्तूबर को सुबह 10 बजे गायत्री हवन होगा। 4 अक्तूबर को दुर्गा षष्टी कल्पारंभ हो जाएगा। 5 अक्तूबर को सुबह 9 बजे कलश यात्रा व शप्तमी विहित पूजा होगी। 6 अक्ूतबर को महाष्टमी पूजा होगी जिसमें साढ़े 8 बजे मां दुर्गा को पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। 7 अक्तूबर को महानवमी पूजा होगी तथा दोपहर 1 बजे हवन व कन्या पूजन रहेगा। 8 अक्तूबर को दशमी पूजा सुबह साढ़े 9 बजे होगी तथा 11 बजे भंडारा आरंभ हो जाएगा व दोपहर 1 बजे मां दुर्गा की विसर्जन व शोभायात्रा शुरू होगी।
नवरात्रों के इन 9 दिनों में दुर्गा पूजा के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन भी होगा जिसमें 29 सितम्बर को सुबह 11 बजे 6वीं से 10वीं कक्षा तक की छात्राओं के लिए मेहंदी प्रतियोगिता का आयोजन होगा। 30 सितम्बर को सुबह 11 बजे रंगोली स्पर्धा होगी जबकि सायं साढ़े 7 बजे 5वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की धार्मिक/सांस्कृतिक वेशभूषा स्पर्धा होगी। 1 अक्तूबर को सायं साढ़े 7 बजे देशभक्ति व धार्मिक समूहगान स्पर्धा होगी। 2 अक्तूबर को सुबह 11 बजे 8वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों को चित्रकला स्पर्धा व शाम साढ़े 7 बजे 6वीं से 12वीं कक्षा तक के विद्यार्थियों की एकल गायन स्पर्धा होगी। 3 अक्तूबर को सुबह 10 बजे गायत्री हवन व शाम साढ़े 7 बजे लोक कथाएं व लोकगीत स्पर्धाएं होंगी। 4 अक्तूबर को सायं साढ़े 7 बजे धार्मिक झांकियों का प्रदर्शन होगा। 5 अक्तूबर को सायं साढ़े 7 बजे सामूहिक धार्मिक लोक नृत्य स्पर्धा होगी। 6 अक्तूबर को दोपहर 2 बजे संधि पूजन होगा व शाम साढ़े 7 बजे उत्तरक्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाला के कलाकार अपनी प्रस्तुतियां देंगे। 7 अक्तूबर को भी उत्तरक्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र पटियाल के कलाकारों की प्रस्तुतियां रहेंगी।
भाजपा जिला सचिव स्वदेश ठाकुर ने बताया कि भाजपा कार्यकारी राष्ट्रीय अध्यक्ष जगत प्रकाश नड्डा 8 अक्तूबर को शारदोत्सव में मां दुर्गा की विसर्जन शोभायात्रा में भाग लेंगे व लुहणू घाट पर गोविंद सागर झील में मां दुर्गा की मूर्तियों का विसर्जन करेंगे।