विस्थापितों ने मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर व विधायक सुभाष ठाकुर का किया आभार व्यक्त

कोलबांध विस्थापितों ने सदर के विधायक सुभाष ठाकुर का आभार प्रकट करते हुए कहा कि उन्होंने कोलबांध प्रबंधन को विस्थापितों के हितों को सुरक्षित रखने वाले अनुबंध को लागू करवाने में व्यक्तिगत रूचि लेकर प्रबंधन करके राशि को जारी करने के लिए भरसक प्रयास किये। उन्होंने बताया कि विधायक सुभाष ठाकुर ने विधानसभा में भी इस मुद्दे को मजबूती से उठाया। जिससे विस्थापितों को यह वित्तिय लाभ मिल सका। प्रदेश सरकार ने जिला प्रशासन को बिजली उत्पादन के कुल लाभ 50 लाख की पहली किस्त जारी करने के आदेश जारी कर दिये है। कोलबांध विस्थापितों ने विधायक सुभाष ठाकुर से यह भी आग्रह किया है कि शेष बची दो साल की राशि जो वर्ष 2018 तथा 2019 की है उसे भी दिलवाने की कृपा करें। इसके अतिरिक्त 100 यूनिट बिजली दिलवाने बारे भी सरकार से अनुरोध किया। इस अवसर पर मनोज कुमार, भगत राम, किशोरी लाल, बाजा राम, सत्यानंद शर्मा, पवन ठाकुर, रमेश चंद कौंडल, सुभाष ठाकुर, चेत राम ठाकुर, चमन शर्मा चमयौण, बलवत ठाकुर, सरोज लता ठाकुर, राम लाल सांख्यान, रोहित ठाकुर, रोशन लाल सांख्यान, शंकर राम सांख्यान, रामानंद चम्यौण, निर्मला देवी, खजाना राम, लेख राम, मान सिंह हरनोडा, राकेश पुरी, जीत राम ठाकुर, महेन्द्र सिंह ठाकुर, देस राम ठाकुर नंद लाल ठाकुर, ध्यानसिंह ठाकुर श्याम सिंह ठाकुर व सुनील ठाकुर उपस्थित रहे।