विधायक सुभाष ठाकुर ने मल्यावर, चलैहली, हवाण, कुहमंझवाड में सुनी जनसमस्याएं

विधायक सुभाष ठाकुर ने कहा कि वर्तमान प्रदेश सरकार की विभिन्न योजनाएं पात्र लोगों को लाभान्वित करने में सफल हो रही है। विधानसभा क्षेत्र में लोगों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध करवाने के प्राथमिकता के आधार पर प्रयास किए जा रहे है। विधानसभा क्षेत्र में लगभग 85 करोड रूपए सडकों के विस्तारीकरण व रखरखाव पर व्यय किए जा रहे है। इस अवसर पर उन्होंने ग्राम पंचायत हरलोग, ननावां और मल्यावर की पात्र 120 महिलाओं को निशुल्क गैस कनेक्शन दिए तथा उन्होंने लगभग 4.89 करोड रूपए की लागत से हरलोग-कुहघाट सडक के विस्तारीकरण का भी भूमिपूजन किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश के लोगों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाए मिले इसके लिए प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना-आयुष्मान भारत योजना आरम्भ की गई है। इस मौके पर एपीएमसी अध्यक्ष हंस राज ठाकुर, मण्डलाध्यक्ष कुलदीप ठाकुर, मण्डल महामंत्री पवन ठाकुर, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष आशीष , प्रधान ग्राम पंचायत ननावा मेहर चन्द धीमान, उप प्रधान दिला राम, हरलोग प्रधान कमलेश कुमारी, उप प्रधान ज्ञानसिंह ठाकुर,, बीडीसी. सदस्य ज्ञानचन्द, अधिशाषी अभियंता लोनिवि, वीएन पराशर के अतिरिक्त सभी वार्ड सदस्यों के अलावाा अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे।