दुर्गा पूजा उत्सव में तृतीय नवरात्रे पर की गई मां दुर्गा के चंद्रघंटा रूप की पूजा

बिलासपुर के धौलरा मंदिर में चल रहे शारदोत्सव यानी दुर्गा पूजा उत्सव में तृतीय नवरात्रे पर मां दुर्गा के चंद्रघंटा रूप की पूजा की गई। मंदिर में उपस्थित भक्तजनों ने शिमला से आए पुजारी सुधांशु भट्टाचार्य जी महाराज के सानिध्य में विधिवत मां दुर्गा के तृतीय स्वरूप की पूजा की। शारदोत्सव की प्रथम सांस्कृतिक संध्या पर कक्षा 5वीं तक के विद्यार्थियों की धार्मिक एवं भारतीय वेशभूषा प्रतियोगिता हुई। इसमें डी.ए.वी. स्कूल की अपेक्षा गुप्ता व ग्लोरी स्कूल के आराध्य ने प्रथम, ग्लोरी स्कूल की प्रिशा व इसी स्कूल की अपूर्वा ठाकुर द्वितीय तथा डी.ए.वी. स्कूल की रिद्धि भार्गव व ग्लोरी स्कूल की प्राची ठाकुर संयुक्त रूप से तृतीय रही। इस सांस्कृतिक संध्या पर दिल्ली की संपूर्णा सामाजिक संस्था की संस्थापक अध्यक्षा डॉ. शोभा विजेंद्र ने मु यातिथि के रूप में शिरकत की। उन्होंने विजेता प्रतिभोगियों को ट्रॉफियां व उपहार प्रदान कर पुरस्कृत किया। वहीं दुर्गा पूजा समिति की ओर से सभी प्रतिभागियों को भी उपहार प्रदान किए गए। इस अवसर पर प्रमोद शर्मा, ओम प्रकाश गर्ग, मोहित सां यान, दीपक शर्मा, राम पाल ठाकुर, मोहित शर्मा, अश्विनी शर्मा, सुभद्रा नड्डा, राजेंद्र, संतोष जोशी, सतीश सोनी सहित कई गण्यमान्य लोग उपस्थित रहे। 2 अक्तूबर को सुबह 9 बजे मां दुर्गा की पूजा व आरती होगी वहीं सुबह 11 बजे कक्षा 8वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की चित्रकला प्रतियोगिता होगी। सांध्याकालीन सांस्कृतिक प्रतियोगिताओं में शाम साढ़े 7 बजे कक्षा 6वीं से 12वीं तक के विद्यार्थियों की देश शक्ति/धार्मिक एकलगायन प्रतियोगिता होगी।