पुलिस पदक से सम्मानित संसार चंद का हृदयगति रुकने से निधन
( words)

ज़िला बिलासपुर की ग्राम पंचायत मल्यावर निवासी व हिमाचल पुलिस में बतौर डीएसपी सेवानिवृत्त और पुलिस पदक से सम्मानित संसार चंद का हृदयगति रुकने से निधन हो गया है। संसार चंद की आकस्मिक निधन होने से पूरे क्षेत्र में शोक व्याप्त है। संसार चंद को पुलिस पदक से सम्मानित किया गया था और वे ज़िला बिलासपुर के पहले वीर चक्र विजेता शाहिद सुखराम के चचेरे भाई भी थे। पुलिस सेवा से सेवानिवृत्त होने के बाद भी संसार चंद अपने क्षेत्र के सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में अपनी बहुमूल्य सेवाएं दे रहे थे। उनके परिवार में दो बेटी व दो बेटे है। संसार चंद की आकस्मिक निधन होने से उनके दामाद पूर्व मुख्य संसदीय सचिव व ऑल इंडिया कांग्रेस कमेटी के सदस्य सोहन लाल ठाकुर ने दुख प्रकट किया है।