धूमधाम से मनाया जाएगा वाल्मिकी प्रकाश पर्व : अशोक कुमार

महर्षि वाल्मिकी मंदिर में वाल्मिकी प्रकाश पर्व की तैयारियों को लेकर मंदिर परिसर में ज़िला प्रधान अशोक कुमार की अध्यक्षता में बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में उपस्थित सदस्यों को संबोधित करते हुए प्रधान अशोक कुमार ने बताया कि जनता के सहयोग से इस बार महर्षि वाल्मिकी प्रकाश पर्व बड़े हर्षोल्लास से मनाया जाएगा इसकी तमाम तैयारियां पूर्ण कर ली गई है। उन्होंने बताया कि 11 अक्तूबर को दोपहर दो बजे से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। इसमें महर्षि वाल्मिकी रामायण से संबंधित झांकियां निकाली जाएंगी। यह शोभायात्रा भव्य ढोल नगाड़ों की अगुवाई में नगर की परिक्रमा करते हुए वापिस मंदिर पहुंचेगी। उन्होंने बताया कि 12 अक्तूबर को रात को जागरण का आयोजन किया जाएगा जबकि 13 अक्तूबर को 11 बजे धर्म ध्वजारोहण के साथ हवन यज्ञ कार्यक्रम होगा। जबकि इसी शाम को 4 बजे से अटूट भंडारे का आयोजन किया जाएगा। तीन दिन तक चलने वाले इस विशाल कार्यक्रम में सभी बढ़ - चढ़ कर अपना योगदान दे। इस बैठक में महासचिव संजय कंडेरा, राष्ट्रीय सचिव अनिल किशोर, राजेंद्र किशोर, रविंद्र किशोर, अजय कंडेरा, आजाद, विजय कग्घा, किशन दादरी, विनय किशोर, अजय, राहुल, संदीप, संतोष, रजनी, ऊमा, अंजू, ज्योति व पूनम भी मौजूद थे।