सामाजिक कल्याणकारी संस्था रेनबो स्टार क्लब की बैठक का आयोजन
जिला स्तरीय सामाजिक कल्याणकारी संस्था रेनबो स्टार क्लब की बैठक का आयोजन जिला मुख्यालय बिलासपुर में किया गया। इसकी अध्यक्षता रेनबो स्टार क्लब के अध्यक्ष एवं ऑपरेशन मुक्ति नशा निवारण अभियान के राज्य समन्वयक ईशान अख्तर ने की। बैठक में युवाओं को संबोधित करते हुए ऑपरेशन मुक्ति नशा निवारण अभियान के राज्य समन्वयक ईशान अख्तर ने कहा कि आज का युवा हमारा देश का भविष्य है लेकिन युवा नशे के दलदल में फंस कर अपना भविष्य को खराब कर रहा है। खासकर चिट्टा सरगना नशा माफिया पर प्रहार करते हुए उन्होंने युवाओं को चिट्ठे के दुष्परिणामों के बारे में बताया की चिट्टा का एक ऐसा नशा है जिसका एक या दो बार सेवन करने के बाद, कोई भी इसका आदी हो जाता है और इसे छुड़ाने के लिए कई बार मरीज़ को भर्ती भी करना पड़ता है सफेद रंग के पाउडर सा दिखने वाला ये नशा एक तरह का सिंथेटिक ड्रग्स है। हेरोइन के साथ कुछ केमिकल्स मिलाकर ये ड्रग्स तैयार किया जाता है। हाल ही में हिमाचल के अलग-अलग जगहों से गिरफ़्तार हुए नशे के सौदागरों से ये बात सामने आई है कि कैसे वो युवाओं और बच्चों को अपने जाल में फंसाते हैं। जो नशा करते हैं, वही इसे आगे बढ़ा रहे हैं। उन्हें इतना पैसा घर से नहीं मिलता तो वे इसका बिज़नेस करने लगते हैं। ताकि खुद का काम भी चल जाए और लोगों से थोड़ा पैसा भी मिल जाए। बैठक के उपरांत प्रस्ताव पारित कर जिला उपायुक्त राजेश्वर गोयल द्वारा बिलासपुर और श्री नैना देवी में नशा निवारण केंद्र खोले जाने के फैसले का स्वागत किया है। क्लब के पदाधिकारियों ने उपायुक्त राजेश्वर गोयल और मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर को नशा निवारण केंद्र को बिलासपुर में खोलने का प्रस्ताव पेश किया था। अब बिलासपुर के युवाओं को इस राक्षस रूपी नशा से बचने का एक रास्ता मिल जाएगा। समस्त पदाधिकारियों ने उपायुक्त राजेश्वर गोयल का धन्यवाद व्यक्त किया। रेनबो स्टार क्लब पिछले 8 सालों से नशा मुक्ति केंद्र खोलने की मांग को विभिन्न स्तरों पर उठा चुका है। जिसके लिए जिला प्रशासन और हिमाचल प्रदेश सरकार बधाई के पात्र हैं। इसमौके पर क्लब के पदाधिकारी अगस्त्य शर्मा, आशीष , अनुराग, निखिल शर्मा, शिवानी, अंशु शर्मा, अंकिता, शालू, आकांक्षा चंदेल, विनय चंदेल, नेहा ठाकुर, सोनिका, वासुदेव, नीतीश इत्यादि युवा मौजूद थे।
