कुनिहार क्षेत्र के गांव नमोल की बेटी बनी जज

कुनिहार : आज राजनीतिक, सामाजिक या अन्य कोई भी क्षेत्र हो देश की महिलाएं व बेटियां हर क्षेत्र में आगे निकल रही है। इसका एक उद्धाहरण कुनिहार के गांव नमोल की बेटी अनुलेखा तनवर ने सिविल जज बनकर दिया है। शनिवार को हिमाचल प्रदेश लोक सेवा आयोग ने हिमाचल प्रदेश ज्यूडिशियल सर्विस के 10 अधिकारियों की नियुक्ति की। इसके लिए 5 से 7 दिसम्बर तक पर्सनेलिटी टेस्ट हुआ। जिसे क्लियर करते हुए अनुलेखा तनवर ने सिविल जज का पद हासिल किया। यह खबर सुनते ही परिवार, गांव व पूरे क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई व हर कोई अनुलेखा की इस उपलब्धि पर कह रहा था कि बेटियां सच मे अनमोल है औऱ वो किसी भी क्षेत्र में पीछे नही है। अनुलेखा के पिता अशोक तनवर पेशे से वकील है तो माता मीना तनवर ग्रहणी है। दो बहनों में अनुलेखा बड़ी है तो छोटी बहन अनुष्का आजकल दिल्ली में बी कॉम कर रही है। अनुलेखा ने अपनी 12 वीं तक की पढ़ाई सेंटलुक्स सोलन में की। उसके बाद सरकारी कॉलेज चंडीगढ़ से बी एस सी व चंडीगढ़ पंजाब यूनिवर्सिटी से एल एल बी की। अनुलेखा की इस उपलब्धि के लिए सभी जन अनुलेखा व पूरे परिवार को फोन द्वारा व पर्सनली बधाइयां दे रहे है व अनुलेखा के उज्जवल भविष्य के लिए शुभकामनाएं दे रहे हैं।