व्यास उत्सव के माध्यम से कलाकारों को तराश रही व्यास नगर समिति : डॉ. सुरेश सोनी

पिछले काफी अर्सो से व्यास नगर समिति व्यास उत्सव के माध्यम से कलाकारों को तराश रही है। जिनका यह प्रयास काबिले तारीफ है। यह बात चैयरमेन स्कूल शिक्षा बोर्ड डॉ सुरेश सोनी ने व्यास उत्सव मेला 2020 पांचवी सांस्कृतिक संध्या में बतौर मुख्यातिथि शिरकत करते हुए कही। उन्होंने कहा कि व्यास उत्सव के मंच से निकले कलाकार काफी मंचों पर आपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे है। ऐसी समितियों का होना बहुत आवश्यक है जो समाज के हर क्षेत्र में बेहतरीन कार्य कर एक अच्छे राष्ट्र का निर्माण करने में अपनी अहम भूमिका निभा रहे है। उन्होंने कहा कि शिक्षा पढ़ाई से भी दी जाती है व अच्छे संस्कारों से भी। उन्होंने कहा कि आजकल चिट्टा बहुत चल रहा है। सारा युवा आजकल चिट्टे की गिरफ्त में फंस चूका है। इसका कारण अभिभावकों द्वारा अपने बच्चों को खुली छूट देना हैं। अभिभावकों को अपने बच्चों पर चेक रखना चाहिए। इसके पूर्व मुख्यतिथि के व्यास उत्सव की पांचवी सन्ध्या में पहुंचने पर समिति के सदस्यों द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मख्यतिथि ने द्वीप प्रज्वलित कर संध्या का शुभरम्भ किया। व्यास उत्सव समिति के चेयरमैन चमन गुप्ता, व्वाईस चैयरमेन संतोष जोशी, विजयराज उपाध्याय, अध्यक्ष कमलेन्द्र कश्यप, राजकुमार, तरुण टाडू, आदि ने मुख्यतिथि को सम्मानित किया। विशेष अतिथि के रूप में पहुंचे सीजेएम बिलासपुर को भो समिति द्वारा सम्मानित किया। पांचवी सांस्कृतिक संध्या में एकल नृत्य ग वर्ग की प्रतियोगता में धरा ने सबना तो ऊची शान, कृतिका ने तू जान है मेरी, चरूपरिया ने रघुवर पधारो, अर्णव ने शंकर का डमरू, महक ने गजबन पानी, वंशिका ने लालालला हो गई, प्रेरणा ने अप्सरा आई, श्रुति ने बद्री की दुल्हनिया, दीक्षा ने बरेली वाले झुमके पे, खुशी ने बन्दी तू बेदर्दी, इसके अलावा मिस व्यास व मिस्टर व्यास प्रतियोगता का प्रथम हिमाचली राउंड करवाया गया। हैंडबाल की खिलाड़ियों मिताली, हेमलता, पायल, हर्षा, बिपनप्रित कौर, महिमा को व्यास प्रेरणा सम्मान से सम्मानित किया गया। मुक्केबाजी के अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी नवराज, सुनीता राना, पवन बरूर, विनोद गुप्ता, राकेश शर्मा, ठाकुर दास को भी व्यास प्रेरणा से सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त अंतरराष्ट्रीय हैंडबॉल खिलाड़ी सचिन चौधरी व गऊ रक्षा के लिए सुनील कुमार को भी सम्मानित किया। इस अवसर पर चमन गुप्ता, विजयराज, कमलेन्द्र कश्यप, संतोष जोशी, राज कुमार, तरुण टाडू, कृष्णकांत,लोकेश कौशल, तेजस्वी शर्मा, परवीन शर्मा, अविनाश कपूर, रामहरि, गोपाल, नवीन वर्मा, मुनीश व प्रवक्ता कर्ण चन्देल उपस्थित रहे।