कांग्रेस का हाथ देश के गद्दारों के साथ है: नरेंद्र ठाकुर
हमीरपुर से जारी एक सयुंक्त प्रेस विज्ञप्ति में जिला भाजपा उपाध्यक्ष अनिल कौशल, प्रवक्ता अदर्शकान्त एवं जिला मीडिया प्रभारी अंकुश दत्त शर्मा ने बजट एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर का विरोध करने पर कांग्रेस को खूब खरी-खोटी सुनाई है। नरेन्दर ठाकुर ने कहा कि आजादी के बाद 70 वर्ष के इतिहास में अटल जी की सरकार को छोड़कर जितनी भी सरकारें आई उन्होंने कभी देश के किसानों के प्रति नहीं सोचा। जब से केंद्र में प्रधानमंत्री नरेंद्र भाई मोदी के नेतृत्व में सरकार बनी है तब से व्यापक पैमाने पर देश के किसानों के उत्थान के लिए जो योजनाएं चलाई जा रही हैं। केंद्र सरकार दिल संकल्प है कि 2022 तक देश के किसानों की आय दोगुनी करनी है। यही कारण है कि जब भी केंद्र सरकार ने बजट पेश किया वह कृषि उन्मुख होकर किसानों की भलाई करने वाला ही रहा। पदाधिकारियों ने कहा कि केंद्र सरकार द्वारा प्रस्तुत बजट में इस बार कृषि के लिए लगभग तीन लाख करोड़ रुपए का प्रावधान किया गया है। कृषि के लिए 16 सूत्री कार्यक्रम की शुरुआत की गई है। पहली बार देश में कृषि उत्पादों को शीघ्र मंडियों तक पहुंचाने के लिए किसान रेल एवं किसान हवाई उड़ान की बात कही गई है। उन्होंने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस की गलत नीतियों के कारण इस देश में दशकों तक किसानों को उनके अधिकार नहीं दिए गए जब भी किसान ही हमारे देश के अन्नदाता है और हमारे कृषि प्रधान देश के रीड की हड्डी है। उन्होंने कहा कि जब से मोदी सरकार किसानों की आय बढ़ाने का लक्ष्य लेकर काम कर रही है तब से कांग्रेस पार्टी के लोग अपनी नालायकी को छुपाने के लिए बजट का विरोध कर रहे हैं। उन्होंने कांग्रेस के लोगों को अपने किसानों विरोधी विचारधारा का रुख स्पष्ट करने को कहा है।
पदाधिकारियों ने कहा कि हमीरपुर लोकसभा क्षेत्र के लोकप्रिय सांसद एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री अनुराग ठाकुर के विरुद्ध विरोध प्रदर्शन कर कांग्रेस निर्लज्जता का सबसे बड़ा उदाहरण देश की राजनीति में प्रस्तुत कर रही है। पूरा देश जानता है जब भी देश में देश विरोधी तत्वों ने देश की शांति भंग करने की कोशिश की तब तक भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने उसका विरोध किया है। लेकिन उतनी बार ही कांग्रेस के नेताओं ने उन देश विरोधी तत्वों की देश के गद्दारों की पैरवी की है और उनका साथ दिया है। यही कारण है कि जब देश के गद्दारों के विरुद्ध कोई बात कही गई तब कांग्रेस के लोग हमारे नेता का विरोध करने के लिए आगे हुए हैं। जिस से एक बात तो पूरी तरह स्पष्ट है कि कांग्रेस का हाथ देश के गद्दारों के साथ है तक कांग्रेस का देश विरोधी एवं किसान विरोधी चेहरा जनता के सामने आ चुका है।