बैठक में हुई नज़रअंदाज़ की गई मांगो पर चर्चा
हिमाचल प्रदेश पैंशनर वेलफेयर एसोसिएशन के प्रधान धनी राम तनवर की अध्यक्षता में बैठक आयोजित की गई। बैठक में सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया। एसोसिएशन के सदस्यों ने कहा की उनकी पांच साल से चली आ रही मुख्य मांगो को नज़रअंदाज़ किया जा रहा है इसमें फौजी पेंशनर के अंतिम सम्मान के समय उनके विभाग द्वारा दस हज़ार राशि उनके परिवार को प्रदान किये जाने, पुलिस पेंशनर के अंतिम सम्मान के समय विभाग व सरकार के स्वीकृति से एस एच ओ थाना के द्वारा पीड़ित परिवारों को भी कम से कम पांच हज़ार रुपए की राशि रहत के तौर पर प्रदान किये जाने जैसे अन्य मंगो को स्वीकृति नहीं मिल पाई है। सदस्यों ने प्रदेश सरकार से आग्रह की है की पुलिस कर्मियों की मांगों को भी स्वीकृति दी जाए। इस अवसर पर कार्यकारिणी के सदस्य दीपराम ठाकुर, जगदीश चौहान, सतराम चंदेल, पतराम पंवर, रूप राम ठाकुर, लेख राम कैथ, रति राम शर्मा, केदार सिंह ठाकुर, मुन्नी लाल, आशा ठाकुर, पुष्प सूद, बिना देवी, राजेंद्र शर्मा भी मजूद रहे।
