बिलासपुर में संत गुरू रविदास प्रकाश पर्व धूमधाम से मनाया

बिलासपुर में गुरू रविदास सभा बिलासपुर के बैनर तले संत गुरू रविदास प्रकाश पर्व बड़ी धूमधाम से मनाया गया। दो दिनों तक चले इस कार्यक्रम में नगर वासियों ने बढ़चढ़ कर भाग लिया। गुरू रविदास महासभा बिलासपुर के प्रधान मदन लाल ने बताया कि नगर में विशाल शोभा यात्रा का आयोजन किया गया। जिसमें विभिन्न संस्थाओं ने भी बढ़चढ़ कर भाग लिया। उन्होंने बताया कि रौड़ा सेक्टर स्थित निर्माणाधीन मंदिर परिसर में रविवार को विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि सुबह निशान साहिब स्थल पर झंडा रस्म अदा की गई। इस अवसर पर वरिष्ठ पदाधिकारी नानक राम ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। अपने संबोधन में नानक राम ने कहा कि संत कुल भूषण कवि शिरोमणी रविदास जी महाराज संतो में अग्रणी थे, जिन्होंने अपनी संरचनाओं के माध्यम से समाज में व्याप्त बुराईयों को दूर करने के लिए महत्वपूर्ण योगदान दिया। उन्होंने अंधविश्वास और जातिपाति की बेडिय़ों में जकड़ी मानवता को खुले वातावरण में जीने का संदेश दिया। निशान साहिब पर झंडा रस्म के बाद कीर्तन का आयोजन किया गया। जबकि दो बजे से संत गुरू रविदास जी का भव्य लंगर शुरू हुआ जो देर रात तक चला। इस लंगर में हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रधान मदन लाल, दौलत राम, मोहित कुमार, निक्कू राम, कैप्टन बक्शी राम, मास्टर बक्शी राम, मास्टर प्रेम लाल, सोनू, संजय कुमार, मस्त राम, आर्य, वीरू, गुरमिंद्र सिंह, जगदीश सहोता, मंहत, नानक राम, सरदार रच्छपाल सिंह, बसंत राम, राहुल कुमार, प्रकाश और शिव कुमार नड्डा ने अहम भूमिका निभाई।