हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल ने निकाली भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा

पूर्व प्रधानमंत्री राजीव गांधी की 75वीं जयंती पर 75 किलोमीटर की भारत जोड़ो तिरंगा यात्रा शुक्रवार को बिलासपुर से शुरू हुई। हिमाचल प्रदेश कांग्रेस सेवादल के प्रदेशाध्यक्ष अनुराग शर्मा के नेतृत्व में निकली तिरंगा यात्रा को प्रदेश कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष कुलदीप राठौर ने शहीद स्मारक बिलासपुर से झंडी दिखा कर रवाना किया। कुलदीप राठौर ने शहीद स्मारक पर पुष्पा अर्पण कर शहीदों को श्रद्धांजलि दी। साथ दो मिनट का मौन भी रखा गया। इसमें बिलासपुर और हमीरपुर के स्थानीय नेताओं के साथ-साथ कार्यकर्ता भी इस मार्च का हिस्सा बने। वहीं, इस दौरान स्वंतत्रता सेनानियों व शहीद परिवार के सदस्यों सहित उत्कृष्ट काम करने वालों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर कांग्रेसी नेता बम्बर ठाकुर, तिलक राज शर्मा, अभिषेक राणा भी उपस्थित रहे।