हिमाचल प्रदेश के दस जिलों में येल्लो अलर्ट जारी
हिमाचल प्रदेश में फिर मौसम बिगड़ने की आशंका जताई जा रही है। राज्य के मध्यम और ऊँचाई वाले इलाकों में 24 फरवरी तक मौसम ख़राब रहेगा। यह जानकारी मौसम विज्ञान केंद्र शिमला ने दी। विभाग के अनुसार 19 फरवरी से प्रदेश के दस जिलों में बारिश व बर्फ़बारी की सम्भावना है। विभाग ने इन दस जिलों में येल्लो अलर्ट जारी किया है। इन जिलों में सोलन, शिमला, सिरमौर, चम्बा, कांगड़ा, मंडी, उन, कुल्लू, बिलासपुर और हमीरपुर शामिल है। इन जिलों में 20 और 21 फरवरी को गरज तथा तेज़ हवाएं चलने की चेतावनी जारी की गई है।
सोलन जिला के न्यूनतम व अधिकतम तापमान में बुधवार को भरी गिरावट देखी गई है। आसमान बादलों से घिरा रहेगा और 10 किमी/घ की रफ़्तार से हवाए चलेंगी। 21 और 22 फरवरी को बारिश होने की संभावना भी जताई जा रही है।
