शहर में खाद्य पदार्थ की आपूर्ति की स्थिती का लिया जायज़ा
हिमाचल भाजपा उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम गुलेरिया ने शहर में खाद्य पदार्थ की आपूर्ति की स्थिती को जाना। इस बारे में व्यापार मंडल सोलन से रोजमर्रा मे इस्तेमाल होने वाले सामान के होलसेल और खुदरा व्यापारियों के पास उपलब्ध सामान की जानकारी ली। गुलेरिया ने कहा है की किसानो की फसले तैयार हो रही है कुछ तैयार है जैसे सब्जियां इत्यादी इन्हे मंडियों तक पहुंचाने के लिए प्रशासन से बात की जा रही है। वही प्रदेश की जयराम ठाकुर सरकार दिनरात सभी जरूरी प्रावधानों व व्यवस्थों में लगी है। उन्होंने लोगों से लॉक डाउन के दौरान घरों में ही रहने का आह्वान किया है। साथ ही पुलिस, प्रशासन, बिजली,पानी व स्वास्थ्य में लगे कर्मियों का सहयोग व प्रोत्साहन करने की अपील की है। किसान निश्चिंत रहे उनकी फसलो को मंडियों तक पहुचाने की व्यवस्थाएं करवाई जाएगी साथ ही पशुचारा पशुओं को दिए जाने वाली दवाईयो की उपलब्धता के लिए भी प्रशासन व सरकार से तालमेल बनाया जा रहा है। बहार से हिमाचल में ने वाले तुड़ी वाहन कैसे हिमाचल में पहुंचे इसकी व्यवस्था भी की जा रही है। पुरषोतम गुलेरिया ने कहा की हिमाचल प्रदेश के कुछ बच्चे बहारी राज्यो में पीजी में रह रहे थे अब पीजी बंद हो गऐ है। उन बच्चो को वहां से लाने के बारे मे सरकार और प्रशासन से बात की जा रही है। सोलन मे रोजमर्रा में इस्तेमाल होने वाले समान की कमी ना हो उसके लिए नजदीक की मंडियों से बात की जा रही है।
उन्होने कहा की पूर्ण रूप से प्रयास किया जा रहा है की शहर मे खाने पीने के सामान की कमी न हो। इस समय व्यापारी वर्ग भी सेवा भाव से काम में लगा है। उन्होंने कहा कि यह वर्ग कुछ घंटो में कमाई नही कर सकते फिर भी लोगों को रोजमर्रा का सामान मिलता रहे इसलिए अपनी दुकाने खोल रहे है। गुलरिया ने इसके लिए व्यापारियों का आभार जताया। साथ ही उन्हे शाबाशी भी दी कि वह लोग इस समय मे अपना पूर्ण सहयोग दे रहे है। सोलन व्यापार मंडल को भी सराहना की जो प्रशासन और दुकानदारो को समय समय पर वास्तविक स्थिति से आवगत करवा रहा है। उन्होंने कहा की भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने सभी बूथ प्रभारियों को अपने अपने बूथ में पांच पांच लोगों को खाने की व्यवस्था करने के निर्देश दिए है। गुलरिया ने कहा कि वैश्विक महामारी कोरोना वायरस से लड़ने के लिए सरकार व् प्रशासन पूर्ण तालमेल से कार्य कर रहे है।
